बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम बैकफुट पर है। इसका सबसे बड़ा कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली का न चलना है। विराट कोहली के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह साल काफी खराब रहा। 2024 से खराब साल उनके करियर में नहीं रहा है, जब वह 6 से ज्यादा मैच खेले हैं। 19 पारियों में कोहली का औसत 25 भी नहीं रहा। साल की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी तब वह उस सीरीज में नहीं खेले थे।

विराट कोहली ने 2024 में केवल 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाए। उन्होंने 24.52 के औसत से 417 रन बनाए। नाबाद 100 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। अर्धशतक उन्होंने अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु के खिलाफ लगाया था। इस साल वह 9 पारी में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। 13 पारी में वह 20 रन के स्कोर से पहले आउट हुए।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
474(122.4)& 234(83.4)

vs

India  
369(119.3)& 155(79.1)

Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
Australia beat India by 184 runs

साल 2022 भी खराब रहा था

विराट कोहली के लिए साल 2022 भी खराब रहा था। तब उन्होंने 26.50 के औसत से 6 मैच की 11 पारियों में 265 रन बनाए थे। उन्होंने केवल 1 अर्धशतक लगाया था। 2020 में कोहली का औसत 20 से भी नीचे का था, लेकिन कोरोना महामारी के दौर में वह सिर्फ 3 टेस्ट खेले थे। तब उन्होंने 3 मैच की 6 पारी में 19.33 के औसत से 116 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। नीचे 2011 से 2024 तक 13 साल के करियर का आंकड़ा है।

विराट कोहली का टेस्ट करियर में साल दर साल प्रदर्शन

सालमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक046
year 20115902026322.4447342.7022152
2012916268911649.21147446.74330892
2013812161611956112754.65230732
20141020184716944.57139960.544221012
2015915064014742.66118454.05220741
201612182121523575.93201160.414201342
201710162105924375.64138976.24512976
201813240132215355.08243354.335521442
20198112612254*6896763.28222783
20203601167419.3328340.98010150
2021111905367228.21121644.07044601
202261112657926.567239.43010331
2023812067118655.91122654.73220701
202410192417100*24.5267361.96111435

विराट कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में प्रदर्शन

विराट कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। 4 मैच की 7 पारी में उन्होंने 27.83 के औसत से 167 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक शामिल है। पर्थ की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी छोड़ दें तो कोहली 6 पारियों में सिर्फ 67 रन बना पाए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 36 रन बनाए थे। वह 4 पारियों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।

साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 मैच की 26 पारी में 14.92 के औसत से 71 विकेट झटके। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने अकेले ही भारतीय टीम को सीरीज में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें