भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप के समय 5 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। कप्तान टिम पेन 38 और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में चार बदलाव के साथ उतरी। अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रामक ने पहले दिन खूब रन लुटाए। उन्होंने विकेट निकाले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 3.15 है।
मार्नस लबुशाने ने करियर का 5वां शतक लगाया। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। वे 204 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हुए। नटराजन ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मैथ्यू वेड को नटराजन ने आउट किया। वे 45 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे।
India vs Australia 4th Test Live Score Updates: देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 77 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। सुंदर का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला विकेट है। अजिंक्य रहाणे ने नवदीप सैनी की गेंद पर मार्नस लबुशाने का आसान कैच छोड़ दिया। नटराजन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने भी उनका कैच छोड़ा। हालांकि, यह काफी मुश्किल था।
127 साल पहले 1 गेंद पर बने थे 286 रन, क्रीज पर 6 किलोमीटर दौड़े बल्लेबाज; जानिए पूरा किस्सा
डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। वॉर्नर का कैच सेकंड स्लिप में रोहित शर्मा ने लपका। वे सिर्फ एक रन ही बना सके। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। ठाकुर ने मार्कस हैरिस को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया।
[ie_ipl_scorecard match_id=48443]


मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप के समय 5 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। कप्तान टिम पेन 38 और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर नाबाद हैं। अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रामक ने पहले दिन खूब रन लुटाए। उन्होंने विकेट निकाले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 3.15 है। भारतीय टीम मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।
अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को शुक्रवार को एक और झटका लगा। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन ग्रोइन के दर्द के कारण मैदान से चले गए। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही मैच में आगे उनका खेलना संदिग्ध हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाज 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को जल्दी विकेट निकालने होंगे। ग्रीन ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाज 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को जल्दी विकेट निकालने होंगे। ग्रीन ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
भारत को पांचवीं सफलता टी नटराजन ने दिलाई। उन्होंने शतक लगाने वाले मार्नस लबुशाने को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लबुशाने ने 204 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। लबुशाने पुल करने के प्रयास में गलत शॉट खेल बैठे। गेंद हवा में चली गई और ऋषभ पंत ने आसान कैच लिया।
लबुशाने ने करियर का 5वां शतक पूरा कर लिया है। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। नटराजन की गेंद पर 4 रन दौड़कर शतक पूरा किया। लबुशाने ने अपनी पारी में अब तक 9 चौके लगाए हैं। उन्होंने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। वेड 45 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे।
चौथे टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। मार्नस लबुशाने और मैथ्यू वेड नाबाद हैं। लबुशाने ने 73 और वेड ने 27 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारत को सिर्फ एक सफलता मिली। स्टीव स्मिथ को सुंदर ने आउट किया। चायकाल के बाद तीसरे सेशन में भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा विकेट हासिल करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार मार्नस लबुशाने ने दो जीवनदान मिलने के बाद अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 157 गेंद पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट में भी अर्धशतक लगाया था। अर्धशतक लगाने से ठीक पहले नटराजन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच छोड़ दिया था।
अजिंक्य रहाणे ने नवदीप सैनी की गेंद पर मार्नस लबुशाने का कैच छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ के आउट होने के तुरंत बाद भारत को एक और सफलता मिल सकती थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सैनी की गेंद लबुशाने के बल्ले से लगकर सीधे रहाणे के हाथों में गई, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं सके। इसी ओवर में सैनी को चोट भी लगी तो वो मैदान से बाहर चले गए। उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया। बाद में सैनी वापिस मैदान पर आ गए।
दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 77 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। सुंदर का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला विकेट है। स्मिथ ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।
टीम इंडिया ने चार बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। वहीं, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट में डेब्यू किया है। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।
चौथे टेस्ट के पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशाने क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर ली है। स्मिथ 55 गेंद पर 30 और लबुशाने 82 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को सफलता मिली।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और युवा स्टार मार्नस लबुशाने क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर ली है। स्मिथ 29 और लबुशाने 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को 8.1 ओवर के बाद कोई सफलता नहीं मिली है।
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है। उसके ओपनर विल पुकोवस्की कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। उनके स्थान पर टीम में मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है। उसके दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का यह 100वां मुकाबला है।
मैच के पहले दिन (शुक्रवार) को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मार्कस हैरिस और मार्नस लबुशाने क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है। पहली पारी के तीसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने डेविड वॉर्नर को चलता किया। उन्होंने वॉर्नर को सेकंड स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर सिर्फ 1 रन ही बना सका।
नटराजन टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले 300वें और वॉशिंगटन 301वें प्लेयर हैं। नटराजन को बॉलिंग कोच भरत अरुण और वॉशिंगटन को रविचंद्रन अश्विन ने डेब्यू कैप सौंपी। नटराजन एक ही दौरे पर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लबुशाने, स्टीव स्मिछ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन।