बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के विकेट से हुई। एडिलेड में शुक्रवार (6 दिसंबर) को डे नाइट टेस्ट की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। इसके बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे। उन्होंने स्टार्क को 2 चौके जड़े। केएल राहुल को खाता खोलने में 21 गेंद लग गए। इससे पहले उन्हें एक जीवनदान भी मिल गया।
IND vs AUS 2nd Test LIVE Ball by Ball Score: Check Here
जुलाई 2023 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने अपनी पहली ही गेंद पर केएल राहुल को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया था। नोबॉल होने के कारण राहुल बच गए। मैदान पर मौजूद अंपायर ने उंगली उठा दी थी। थर्ड अंपायर ने नोबॉल की जानकारी दी। हालांकि, स्निको में स्पाइक के संकेत नहीं मिले, लेकिन राहुल पवेलियन की ओर जाने लगे थे। इसके 2 गेंद बाद ही राहुल ने 2 रन लेकर खाता खोला। फिर 64 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें भी पवेलियन भेजा।
IND vs AUS 2nd Test LIVE Score: Watch Here
राहुल के विकेट पर स्टार्क का नाम
मिचेल स्टार्क ने सीरीज में लगातार तीसरी बार केएल राहुल का विकेट लिया। ऐसा लग रहा मानो राहुल के विकेट पर स्टार्क का नाम लिखा है। पर्थ की दोनों पारियों में भी उन्हें आउट किया था। बोलैंड के जिस ओवर में राहुल को नोबॉल के कारण जीवनदान मिला उसी ओवर में उनका एक कैच भी छूटा। उस्मान ख्वाजा ने स्लिप में कैच छोड़ा।
भारतीय टीम के 4 विकेट गिरे
केएल राहुल ने 64 गेंद पर 6 चौके की मदद से 37 रन बनाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। इसके बाद भारतीय टीम ने 2 और विकेट जल्द गंवा दिए। विराट कोहली 7 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को स्टार्क ने आउट किया। गिल तीसरी बार बोलैंड का शिकार बने। भारत ने पहले सेशन में 23 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाए। ऋषभ पंत 4 और नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित शर्मा ने 1 रन बनाए।
