भारतीय टीम 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी निगाहें सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होंगी। एडिलेड में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। उसने 15 में नौ मैच जीते हैं। पांच में उसे हार मिली और एक मैच टाई रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर उसका रिकॉर्ड खराब है। वह 6 में से 2 मैच जीती है और 4 हारी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने एडिलेड ओवल में दोनों मैच 2012 और 2019 में जीत दर्ज की है। 2019 में विराट कोहली ने शानदार 104 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए थे। ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम जब गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

सौरव गांगुली और वीवीएल लक्ष्मण ने शतक जड़े हैं

विराट कोहली का एडिलेड में शानदार रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यहां रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 131 के औसत से 262 रन बनाए हैं। कोहली ने 2 शतकों की मदद से 244 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर ने 232 रन बनाए हैं। कोहली के अलावा एडिलेड ओवल में भारत के लिए सौरव गांगुली और वीवीएल लक्ष्मण ने शतक जड़े हैं।

भारतीय बल्लेबाजों का एडिलेड में प्रदर्शन

बल्लेबाजमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
महेंद्र सिंह धोनी66426258*13131283.9703
विराट कोहली4402441076129183.8420
गौतम गंभीर440232925829379.1802
एम अजहरुद्दीन5521947964.6626174.3202
सचिन तेंदुलकर8801624820.2522173.300
कपिल देव6621604240153104.5700
राहुल द्रविड़3301516350.3321271.2202
सौरव गांगुली3301471414915793.6310
वीवीएस लक्ष्मण11013113113113894.9210
रोहित शर्मा6601314321.8317973.1800
सुरेश रैना3301207440105114.2801
के श्रीकांत5501118222.215273.0201
एस धवन2201057352.5104100.9601
युवराज सिंह220102765111489.4701