भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। डेविड वॉर्नर और एऱोन फिंच की रिकॉर्डतोड़ 258 रन की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर दोनों ने शतक लगाया। वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 18वां तो वहीं फिंच ने 16वां शतक पूरा किया। भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। वनडे में यह ऑस्ट्रेलिया की विकेटों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रलिया की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत 49.1 ओवर में 255 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। मिशेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को 10 के स्कोर पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद केएल राहुल और शिखर धवन के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 47 के स्कोर पर राहुल अगर की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे। पैट कमिंस ने लय में लग रहे शिखर धवन को 74 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने कप्तान विराट कोहली फ्लॉप साबित रहे। कोहली को 16 के स्कोर पर जाम्पा ने अपने ही गेंद पर कैच आउट किया।
ind vs aus 1st odi: यहां जानिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कप्तान कोहली के आउट होते ही अगले ओवर में श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट गए। अय्यर को मिशेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। केन रिचर्डसन की गेंद पर रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हो गए। कमिंस की तेज गति की गेंद पर पंत पूरी तरह से बिट हो गए। गेंद पंत के बल्ले से लगते हुए हेलमेट से टकराकर सीधा एरोन फिंच के हाथों में चली गई।
Watch: Ind vs Aus 1st ODI Live Cricket Score
डेविड वॉर्नर के बाद फिंच ने भी धमाकेदार शतक पूरा किया। भारतीय टीम 10 विकेट से हार के बेहद करीब है। भारत के लिए यहां से जीतना नामुमकिन है।
वॉर्नर ने 117 मैचों 115 पारियों में पांच हजारी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं जोंस ने 131 मैचों की 128 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे। वहीं मैथ्यू हेडन को 137 मैचों की 133 पारियां लगी थीं। रिकी पॉन्टिंग ने 137 मैचों की 137 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसी क्रम पर यह सबसे बड़ी साझेदारी है। वॉर्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी पूरी की।
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका जड़कर डेविड वॉर्नर ने अपने करियर का 18 वां शतक लगाया। वॉर्नर शुरू से ही फॉर्म में नजर आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
भारतीय गेंदबाजी आज पूरी तरह से बेदम नजर आई है। कप्तान कोहली की चिंता बढ़ती हुई। युजवेंद्र चहल को बाहर बिठाना भी टीम के लिए नुकसान दायक रहा है।
भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आगे पूरी तरह से पस्त दिखाई पड़ रहे हैं। किसी भी गेंदबाज को अब तक सफलता नहीं है। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
एरोन फिंच को लेकर भारत ने रिव्यू लिया। जडेजा की गेंद पर फिंच एलबीडब्ल्यू आउट होने से बाल बाल बच गए। इसके साथ ही भारत ने अपना रिव्यू गंवाया।
100 से अधिक रनों के लिए ओपनिंग साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 16 बार एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ने किया था। फिंच-वॉर्नर ने यह कारनामा 9 बार किया है।
कुलदीप यादव की गेंद पर सिंगल लेकर डेविड वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 21 वां अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर 42 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत के खिलाफ पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 84 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 2015 के बाद भारत के खिलाफ इससे पहले 2016 में न्यूजीलैंड ने 80 रन बनाए थे।
वॉर्नर और फिंच ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 56 गेंद में 76 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ही बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को विकेट झटकने का कोई मौका नहीं दे रहे।
शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका जड़कर डेविड वॉर्नर ने टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों के बीच भी पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।
शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अंपायर ने वॉर्नर को आउट करार दिया। वॉर्नर ने रिव्यू लिया तो गेंद का बल्ले से किसी प्रकार का संपर्क नजर नहीं आया और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया।
भारत की तरफ से शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिये मिशेल स्टार्क ने तीन जबकि पैट कमिन्स और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिये।
शमी के ओवर में वॉर्नर ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला, तीसरी ही गेंद पर फिंच ने चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया की संभली शुरुआत।
10 ओवर में कमिंस ने 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। कमिंस के साथ-साथ दूसरे गेंदबाज भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी छोर पर मिशेल स्टार्क तीन विकेट झटक चुके हैं।
मिशेल स्टार्क की गेंद पर अंपायर ने शमी को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। शमी ने रिव्यू लिया और वह नॉट आउट करार दिए गए।
केन रिचर्डसन की गेंद पर रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हो गए। जडेजा ने टीम के लिए कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाया।
ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के बीच 47 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। पंत अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाने में सफल रहे हैं।
रविंद्र जडेजा एश्टन अगर की गेंदों पर रन बनाने में पूरी तरह से फेल रहे। अगर ने पारी का 38वां ओवर मेडन डाला। पंत और जडेजा को अंत तक खेलना होगा।
रविंद्र जडेजा ने अगर की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। दूसरी छोर पर पंत संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश अंत तक खेलने की होगी।
जाम्पा का रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के खिलाफ शानदार रहा है। कोहली ने जाम्पा के खिलाफ 97 गेंद में 126 रन बनाए हैं। इस दौरान जाम्पा ने उन्हें 4 बार आउट किया है।
कप्तान विराट कोहली ने जाम्पा की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर जाम्पा ने कोहली को कट एंड बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया।
केएल राहुल के बाद शिखर धवन भी पैट कमिंस की गेंद पर अगर के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को धवन के रूप में बड़ा विकेट गंवाया है।
47 के स्कोर पर राहुल अगर की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे। राहुल के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा है। राहुल के बाद कोहली बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।
अगर की गेंद पर शिखऱ धवन ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। धवन इसके साथ ही 70 के पार पहुंच गए हैं। धवन के पास शतक बनाने का मौका होगा।
केएल राहुल 45 गेंद में 4 चौकों की मदद से 36 के स्कोर पर आ गए हैं। धवन के बाद अब राहुल के पास भी अर्धशतक जड़ने का मौका होगा। राहुल इस पारी को अंत तक खेलना चाहेंगे।
शिखऱ धवन ने अगर की गेंद पर सिंगल लेकर अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 4 पारियों में धवन ने 143, 12 , 117 और नाबाद 50 रन बनाए हैं।
केएल राहुल और शिखऱ धवन के बीच रन लेने को लेकर कंफ्यूजन क्रिएट हुई। दोनों ही बल्लेबाज पहले रन के लिए आगे आए और फिर क्रीज की तरफ मुड़ गए।
वानखेड़े में भारतीय टीम अब तक 300 का आकड़ा पार नहीं कर सकी है। ऐसे में आज टीम के पास 300 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा करने का शानदार मौका होगा।
एडम जम्पा अपना पहला ओवर लेकर पहले ओवर से 4 रन आए। एडम जम्पा को इस पिच से कुछ खास फायदा नहीं मिलने वाला है। एडम जम्पा यहां विकेट झटकना चाहेंगे
पैट कमिंस ने 4 ओवर के स्पेल में 12 रन दिया है। इस दौरान उनका एक ओवर मेडन भी रहा। कमिंस के अलावा स्टार्क भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
मिशेल स्टार्क की लगातार दो गेंदों पर शिखर धवन ने चौका जड़कर रन रेट में सुधार लाने का प्रयास किया। धवन के साथ-साथ राहुल भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
पैट कमिंस की गेंद पर शिखऱ धवन का कैच एडम जम्पा ने छोड़ा। थर्ड मैन पर जम्पा ने धवन के कैच को जज करने में भूल कर बैठे। शिखर धवन आउट होने से बाल बाल बच गए।
मिशेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को 10 के स्कोर पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा के बाद अब केएल राहुल बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिके ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने दूसरा ओवर फेंका। उनके सामने शिखर धवन थे। उन्होंने दूसरी गेंद पर अपना खाता खोला। इस ओवर में टीम इंडिया 3 रन ही बना पाई।
टीम इंडिया की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत की।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन अगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।