IND vs AFG 2nd T20: यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को अफगानिस्तान को 26 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल और तिलक वर्मा को टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 20 ओवर में 172 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: Watch Here
Afghanistan in India, 3 T20I Series, 2024
India
173/4 (15.4)
Afghanistan
172 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat Afghanistan by 6 wickets
India vs Afghanistan T20: रोहित शर्मा इंदौर में भी डक पर आउट।
भारतीय टीम ने दूसरा टी20 मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। रोहित शर्मा के डक होने के बाद विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने तेज बल्लेबाजी से टीम की पारी को संभाला। कोहली नवीन उल हक का शिकार बने। यहां से शिवम दुबे और जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए। आखिर में जायसवाल आउट हुए और जितेश शर्मा भी ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
16वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को लेग बाय का एक रन मिला जो कि उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी था।
फजलहक फारुकी के ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका जमाया। वह 61 रन बना चुके हैं जो कि उनके टी20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर है।
13वें ओवर में शिवम करीम जनत ने टीम को दो सफलता दिलाई। ओवर की तीसरी गेंग पर जायसवाल गुरबाज को कैच थमा बैठे। उन्होंने 34 गेंदों में 68 रन बनाए। वहीं आखिरी गेंद पर जितेश शर्मा बिना खाता खोले लौट गए।
नवीन उल हक शिवम दुबे के तूफानी खेल का शिकार बने। ओवर की पहली दो गेंदों पर दुबे ने दो चौके लगाए। वहीं पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 22 गेंदे खेली।
11वें ओवर में यशस्वी जायसवाल को तूफान देखने को मिला। ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने लॉन्ग ऑन पर चौका लगाया वहीं अगली गेंद पर छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर भी जायसवाल ने प्लैट सिक्स मारा।
शिवम दुबे ने मोहम्मद नबी के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर दुबे ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर डीप मिड विकेट पर सिक्स मारा। चौखी गेंद पर दुबे ने काउ कॉर्नर पर छक्का जड़ा। 15 गेंदों में दुबे ने 34 रन बनाए हैं।
10वें ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। महज 27 गेंद लगी उन्हें 50 रन पूरे करने में। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए।
यशस्वी जायसवाल अब भी अपनी लय में ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने छक्का जमाया। वहीं अगली ओवर की पहली गेंद पर फिर छक्का जड़ा। नौवें ओवर में नूर अहमद ने 11 रन दिए हैं।
छठे ओवर में विराट कोहली ने पहले नवीन उल हक की गेंद पर चौका जमाया वहीं वह फिर अगली गेंद पर आउट हो गए। कोहली ने मिड ऑफ पर गेंद को खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जादरान से सिर के ऊपर से जाती गेंद को पकड़ लिया। 16 गेंदों कोहली केवल 29 ही रन बना पाए। पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए।
मुजीब उर रहमान ने पांचवें ओवर में 19 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने ड्राइव करके चौका जमाया। वहीं ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर यशस्वी जायसाव ने चौके की हैट्रिक लगाई। भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
दूसरे ओवर में विराट कोहली ने दो चौके लगाए। वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। वहीं चौखी गेंद पर फिर पुल करके छह रन हासिल किए। फजलहक फारुकी ने इस ओवर में 14 रन दिए।
भारत ने पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन लौटा दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वह गोल्ड डक हुए। रोहित स्विंग करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद ऑफ स्टंप पर लगी। फजलहक फारुकी ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे हैं। वहीं अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी पहला ओवर डालेंगे।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। गुलबद्दीन नाईब ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं नजीबुल्लाह ने 23 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर में अफगानिस्तान ने चार विकेट खोए। ओवर की पहली गेंद पर करीम जनत कैच आउट हुए। वहीं पांचवीं गेंद पर नूर अहमद भी कोहली को कैच दे बैठे। आखिरी गेंद वाइड रही जिसपर मुजीब रनआउट हुए। वहीं आखिरी गेंद पर फलजहक भी रनआउट हो कर लौट गए।
अफगानिस्तान का हर बल्लेबाज अटैकिंग अंदाज में ही खेल रहा है। 18वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने एक चौका और एक छक्का जमाया। वहीं अगले ओवर में करीम जनत ने भी एक चौका और छक्का जड़ा।
नजीबुल्लाह ने टीम के लिए अटैकिंग केलने की कोशिश की और 17वें ओवर में 17 रन बनाए। हालांकि अगले ही ओवर की पहली गेंद पर वह बोल्ड हो गए। नजीबुल्लाह ने स्वीप करके गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन स्टंप्स से टकरा गई। 21 गेंदों में 23 रन बनाकर वह वापस लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए।
रवि बिश्नोई ने मोहम्मद नबी को आउट किया और अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। नबी ने पूरी जान के साथ शॉट खेला लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। 18 गेंदों में 14 रन बनाकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
गुलबद्दीन की तूफानी पारी का अंत अक्षर पटेल ने किया। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबद्दीन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, हालांकि अक्षर ने गेंद की रफ्तार बदली जिसे वह समझ नहीं पाए और रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। 35 गेंदों में उन्होंने 57 रन बनाए।
10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुलबद्दीन ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। महज 28 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे किए। उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
नौवें ओवर में शिवम दुबे ने 14 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर गुलबद्दीन ने डीप मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी छह रन हासिल किए। भारत के लिए गुलबद्दीन मुश्किल बनते दिख रहे हैं।
सातवें ओवर की शुरुआत में में अजमातुल्लाह बोल्ड हो गए। उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन मिस हो गया और गेंद स्टंप्स से जा लगी। 5 गेंदों 2 रन बनाकर बहुत लौट गए।
छठे ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम जादरान को पवेलियन जाना पड़ा। अक्षर की गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगी और फिर ऑफ स्टंप से टकरा गई। 10 गेंदों में 8 रन बनाकर जादरान बोल्ड हो गए।
रवि बिश्नोई ने पांचवें ओवर में 18 रन लुटा दिए। ओवर की पहली गेंद पर गुलबद्दीन ने पुल करके छक्का लगाया। वहीं अगली दो गेंदों पर गुलबद्दीन ने बैक टू बैक चौके लगाए। इसके साथ ही अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने गुरबाज को आउट किया। गुरबाज शॉट नहीं खेलना चाह रहे थे लेकिन फिर मिड ऑन की ओर खेला। वह शिवम दुबे को कैच दे बैठे और लौटना पड़ा। 9 गेंदों में 14 रन बनाकर गुरबाज को लौटना पड़ा।
दूसरा ओवर करने आए मुकेश कुमार। ओवर की पहली गेंद पर गुरबाज न स्विंग करते हुए छक्का जमाया। ओवर की तीसरी गेंद पर भारत ने इब्राहिम जादरान के खिलाफ रिव्यू लिया। हालांकि फैसला अफगानिस्तान के पक्ष में रहा। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जादरान ने चौका जड़ा।
पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने नौ रन दिए। ओवर की पहली दो गेंद वाइड रही जिसके बाद गुरबाज ने फ्लिक करके स्क्वायर लेग पर चौका लगाया।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव हुआ है। रहमत की जगह नूर अहमद को टीम में जगह मिली है।
अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान
इब्राहिम जादरान ने कहा, ‘हम आज अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और बोर्ड पर ज्यादा रन दिखाई दें। हमने पहले गेम के बाद बात की और नेट सेशन में काम भी किया। पिछले गेम में बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी। ‘
पहला टी20 मैच जीतने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए वह काम करने के बारे में बात की थी, जिसे करने में वे “थोड़े असहज” हैं। इसलिए वाशिंगटन सुंदर ने पारी का 19वां ओवर डाला। उन्होंने पावरप्ले और बीच के ओवरों में भी गेंदबाजी की थी। रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए तब शिवम दुबे ने गेंदबाजी की। उन्होंने 2 ओवर में केवल नौ रन दिए और 1 विकेट भी लिया। इंदौर में तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण खूब रन बनता है। भारत का रिकॉर्ड यहां काफी अच्छा है। 3 में से 2 मैच जीती है। रोहित शर्मा ने यहां एक शतक जड़ा है। अक्टूबर 2022 में इस ग्राउंड पर पिछला टी20 मैच हुआ था। इस मैच में कुल 405 रन बने। दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव ने 48 गेंदों में शतक जड़ा था।