IND vs AFG 3rd T20I, India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 10 रन से हरा दिया, लेकिन मैच का रिजल्ट दो सुपर ओवर से निकला। दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 का लक्ष्य दिया था। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। इस तरह मैच टाई रहा था। इसके बाद पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 17 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत एक ओवर में 16 रन बना पाया और इस तरह मैच दूसरे सुपर ओवर में गया। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 12 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में अफगानिस्तान 3 गेंद ही खेल पाई और 1 रन पर सिमट गई। दूसरे सुपर ओवर में रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने नबी और करीम जनत का विकेट लिया।
इससे पहले भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने नाबाद 121 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने भी 39 गेंद में 69 रन ठोक दिए। रोहित और रिंकू के बीच 190 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। रोहित ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 175.36 का रहा। रिंकू ने भी अपनी पारी 2 चौके और 6 छक्के लगाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत ने 22 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली और संजू सैमसन गोल्डन डक का शिकार हुए। यशस्वी जायसवाल 4 रन और शिवम दुबे 1 रन का योगदान दे पाए।
IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: Watch Here
Afghanistan in India, 3 T20I Series, 2024
India
212/4(20.0)& 11/2(0.5)
Afghanistan
212/6(20.0)& 1/2(0.3)
Match Ended ( Day – 3rd T20I )
Afghanistan tied with India (India wins the 2nd Super Over by 10 runs)
IND vs AFG 3rd T20I Match: भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया।
रोहित शर्मा ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर
- रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान भारत को जीत दिलाने वाले सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 54 मैच में कप्तानी की और आज 42वीं जीत भारत को दिलाई। इससे पहले एमएस धोनी ने 72 मैचों में भारत को 42 मैच जिताए थे।
- रोहित शर्मा बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
- रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में पांचवीं सेंचुरी लगाई। रोहित टी20I में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। साथ ही उन्होंने टी20आई में अपना सर्वोच्च स्कोर 121* भी कायम किया।
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। शिवम दुबे ने सीरीज के दो मुकाबलों में 124 रन बनाए और दो विकेट अपने नाम किए। दुबे ने इस अवॉर्ड को लेने के बाद कहा कि एक सीरीज में ऑलराउंडर के लिए यह अवॉर्ड पाना सपना होता है और इसे मैं पाकर काफी खुश हूं।
बेंगलुरु टी20 में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का वह रिकॉर्ड भी कायम है जिसमें भारत किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान से नहीं हारा है।
बेंगलुरु टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 10 रन से हरा दिया है। दूसरे ओवर में 12 रन का लक्ष्य देने के बाद रवि बिश्नोई ने 3 गेंद में ही मैच को खत्म कर दिया। बिश्नोई ने पहली गेंद पर मोहम्मद नबी का विकेट लिया। दूसरी गेंद पर 1 रन आया और फिर तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को आउट कर दिया। गुरबाज का कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा।
दूसरे सुपर ओवर में 12 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। मोहम्मद नबी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं।
भारत-अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने एक ओवर में 11 रन बनाए। पहले 10 रन रोहित ने 2 गेंद में ही बना दिए थे। तीसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रिंकू आउट हुए। उसके बाद संजू बल्लेबाजी के लिए उतरे। पांचवीं गेंद संजू से मिस हुई और रोहित रन आउट हो गए।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टाई मैच के बाद सुपर ओवर भी टाई रहा है। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने भारत को 17 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम भी एक ओवर में 16 रन बना पाई और सुपर ओवर भी टाई हो गया। अब दूसरे ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकलेगा।
सुपर ओवर में भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करेंगे। अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 16 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। मुकेश कुमार ने सुपर ओवर डाला।
सुपर ओवर में भारत को 17 रन का लक्ष्य मिला है। अफगानिस्तान ने एक ओवर में 1 विकेट खोकर 16 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। आखिरी ओवर पर बाई के 3 रन आए जो थोड़ा विवादित थे। इन 3 रन को लेकर रोहित शर्मा ने अंपायर से बातचीत भी की और मोहम्मद नबी से भी उनकी बहसबाजी हुई।
अफगानिस्तान ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर एक विकेट गंवा दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। विराट कोहली ने संजू सैमसन की तरफ तेज थ्रो किया और बाकि का काम संजू ने कर दिया।
213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बना लिए और मैच इस तरह टाई रहा। अब सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकलेगा। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को 19 रन की जरूरत थी और गुलबदीन नईब ने वो 19 रन बना लिए। भारत छठी बार टी20 में सुपर ओवर खेलेगा। इससे पहले भारत ने सभी 5 टाई मुकाबले जीते हैं।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अफगानिस्तान ने छठा विकेट गंवा दिया है। आवेश के इस ओवर में नजीबुल्लाह आउट हुए। विराट कोहली ने नजीबुल्लाह का शानदार कैच पकड़ा। अफगानिस्तान का स्कोर 187/6 है।
अफगानिस्तान ने 167 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन के एक शानदार डायरेक्ट थ्रो ने करीम जनत को रन आउट किया। करीम 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुकेश कुमार के ओवर की पहली ही गेंद पर यह विकेट आया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 13 40 रन की जरूरत है।
वॉशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान को चौथा झटका देने का काम किया है। वॉशि ने मोहम्मद नबी को पवेलियन भेज एक अहम साझेदारी को तोड़ा है। नबी 16 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वॉशिंगटन सुंदर की यह तीसरी सफलता है।
2 विकेट बैक-टू-बैक गिर जाने के बाद अफगानिस्तान ने वापसी के संकेत दिए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब ने 19 गेंद में 53 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। अफगानिस्तान को 24 गेंद में 50 रन चाहिए।
अफगानिस्तान की पारी के 13वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो बैक-टू-बैक दो विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पहले सेट बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (50) को पवेलियन भेजा। उसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। 13 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। अफगानिस्तान को जीत के लिए 42 गेंद में 105 रन चाहिए।
अफगानिस्तान को 93 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। कुलदीप यादव ने ये ब्रेक थ्रू दिलाया। वॉशिंगटन सुंदर के एक बेहतरीन कैच ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजने का काम किया। गुरबाज 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 11 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 93/1 है।
9 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन है। इब्राहिम जादरान 37 पर और रहमानुल्लाह गुरबाज 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को पहले विकेट की तलाश है।
213 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने सधी हुई शुरुआत दी है। 3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है। गुरबाज 18 और जादरान 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 213 का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने नाबाद 121 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने भी 39 गेंद में 69 रन ठोक दिए। रोहित और रिंकू के बीच 190 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। रोहित ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 175.36 का रहा। रिंकू ने भी अपनी पारी 2 चौके और 6 छक्के लगाए। भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत ने 22 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं रिंकू सिंह 29 गेंद में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया है। रोहित शर्मा ने 41 गेंद में अपने टी20 करियर की 30वीं फिफ्टी जड़ दी है। रोहित ने ये अर्धशतक 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। इस दौरान रोहित ने 122 से उपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। रिंकू सिंह 19 रन बनाकर और रोहित शर्मा 27 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 4 विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए थे।
8 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। 22 के स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट संजू सैमसन के रूप में गंवाया था। उसके बाद से रोहित और रिंकू ने 26 रन जोड़ लिए हैं। विराट और संजू आज गोल्डन डक का शिकार हुए। शिवम दुबे 1 रन और यशस्वी 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। पावरप्ले में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए। फरीद अहमद मलिक को 3 और उमरजई को 1 विकेट मिला।
भारत को संजू सैमसन के रूप में चौथा झटका लग गया है। संजू पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। 22 के स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया। अहमद फरीद के खाते में यह तीसरी सफलता है। संजू के आउट होने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
21 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लग गया है। शिवम दुबे 1 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अजमतुल्लाह उमरजई ने दुबे का विकेट लिया।
भारत को विराट कोहली के रूप में बहुत बड़ा झटका लग गया है। कोहली पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। फरीद खान ने विराट का विकेट लिया। 18 के स्कोर पर ही भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया।
टीम इंडिया को 18 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फरीद अहमद ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम किसी भी फॉर्मेट में आज तक अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं जबकि 1-1 मैच टाई और बेनतीजा रहा है। बात करें टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की तो टीम इंडिया ने 7 में से 6 मैच जीते हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। भारतीय टीम इसी साल जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी टी20 मैच खेलने उतरेगी। इस सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और उसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे और आईपीएल के ठीक बाद टी20 विश्व कप का आगाज हो जाएगा।