टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की टीम शनिवार (24 जनवरी) को औपचारिक तौर पर बाहर हो गई। मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों से भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा की स्थिति का मुआयना करने के बाद शेड्यूल में बदलाव करने से मना किया। इसके बाद भी बांग्लादेश का रुख नहीं बदला और उसकी जगह स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो गई।
स्कॉटलैंड ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह लेगा। इस ग्रुप में इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज भी हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टूर्नामेंट 20 टीमें हिस्सा हैं। उन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। सुपर 8 में दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल, ये है वेन्यू और दिन समेत पूरी जानकारी
एक दिन में तीन मैच
बता दें कि पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत-पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका में होगा। पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा तो ये मैच भी श्रीलंका में होंगे। ऐसा न होने पर फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। ग्रुप स्टेज में एक दिन में तीन मैच होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन सी टीम किस ग्रुप में
ग्रुप ए – भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स।
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप सी- इंग्लैंड,वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेन्यू
भारत- दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता।
श्रीलंका- कोलंबो (प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
| शनिवार, 7 फरवरी | पाकिस्तान v नीदरलैंड | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 7 फरवरी | वेस्टइंडीज v स्कॉटलैंड | कोलकाता |
| शनिवार, 7 फरवरी | भारत v USA | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | न्यूजीलैंड v अफगानिस्तान | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | इंग्लैंड v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 8 फरवरी | श्रीलंका v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | स्कॉटलैंड v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 9 फरवरी | जिम्बाब्वे v ओमान | SSC, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v कनाडा | अहमदाबाद |
| मंगलवार, 10 फरवरी | नीदरलैंड v नामीबिया | दिल्ली |
| मंगलवार, 10 फरवरी | न्यूजीलैंड v UAE | चेन्नई |
| मंगलवार, 10 फरवरी | पाकिस्तान v USA | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
| बुधवार, 11 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | इंग्लैंड v वेस्टइंडीज | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | श्रीलंका v ओमान | कैंडी |
| गुरुवार, 12 फरवरी | नेपाल v इटली | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | भारत v नामीबिया | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | कनाडा v UAE | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | USA v नीदरलैंड | चेन्नई |
| शनिवार, 14 फरवरी | आयरलैंड v ओमान | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 14 फरवरी | इंग्लैंड v स्कॉटलैंड | कोलकाता |
| शनिवार, 14 फरवरी | न्यूजीलैंड v दक्षिण अफ्रीका</td> | अहमदाबाद |
| रविवार, 15 फरवरी | वेस्टइंडीज v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 15 फरवरी | USA v नामीबिया | चेन्नई |
| रविवार, 15 फरवरी | भारत v पाकिस्तान | प्रेमदासा, कोलंबो |
| सोमवार, 16 फरवरी | अफगानिस्तान v UAE | दिल्ली |
| सोमवार, 16 फरवरी | इंग्लैंड v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 16 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v श्रीलंका | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | न्यूजीलैंड v कनाडा | चेन्नई |
| मंगलवार, 17 फरवरी | आयरलैंड v जिम्बाब्वे | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | स्कॉटलैंड v नेपाल | मुंबई |
| बुधवार, 18 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v UAE | दिल्ली |
| बुधवार, 18 फरवरी | पाकिस्तान v नामीबिया | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 18 फरवरी | भारत v नीदरलैंड | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 19 फरवरी | वेस्टइंडीज v इटली | कोलकाता |
| गुरुवार, 19 फरवरी | श्रीलंका v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 19 फरवरी | अफगानिस्तान v कनाडा | चेन्नई |
| शुक्रवार, 20 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v ओमान | कैंडी |
| शनिवार, 21 फरवरी | Y2 v Y3 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| रविवार, 22 फरवरी | Y1 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 22 फरवरी | X1 v X4 | अहमदाबाद |
| सोमवार, 23 फरवरी | X2 v X3 | मुंबई |
| मंगलवार, 24 फरवरी | Y1 v Y3 | कैंडी |
| बुधवार, 25 फरवरी | Y2 v Y4 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X3 v X4 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X1 v X2 | चेन्नई |
| शुक्रवार, 27 फरवरी | Y1 v Y2 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शनिवार, 28 फरवरी | Y3 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 1 मार्च | X2 v X4 | दिल्ली |
| रविवार, 1 मार्च | X1 v X3 | कोलकाता |
| बुधवार, 4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | मुंबई |
| रविवार, 8 मार्च | फाइनल | अहमदाबाद/कोलंबो |
