ICC Mens T20 World Cup 2026 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। पुरुषों के इस क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें एडिशन में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 55 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी श्रीलंका में होगा। पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट
20 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा जाएगा। चारों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। सुपर 8 में 4-4 टीमों का दो ग्रुप होगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू
भारत में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में मैच होंगे। श्रीलंका में कोलंबो के दो वेन्यू प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैच होंगे। तीसरा वेन्यू कैंडी होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप ए – भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स।
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप सी- इंग्लैंड,वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली।
ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
T20 World Cup: सूर्यकुमार की ललकार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टीम के साथ खेलना चाहते हैं फाइनल
एक दिन में तीन मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के दौरान एक दिन में 3-3 मैच होंगे।
फाइनल कहां होगा
टी20 वर्ल्ड कप कहां होगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है। अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो 8 मार्च को होने वाला फाइनल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन अगर नहीं पहुंच पाता है तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शाम 7 बजे फाइनल होस्ट करेगा।
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे
ग्रुप स्टेज और सुपर 8 के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे होगा।
ब्रांड एंबेसडर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा होंगे। पहली बार कोई एक्टिव क्रिकेटर किसी आईसीसी टूर्नामेंट का एम्बेसडर बना है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
ICC Men’s T20 World Cup 2026
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| ग्रुप स्टेज – सप्ताह 1 | ||
| शनिवार, 7 फरवरी | पाकिस्तान v नीदरलैंड | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 7 फरवरी | वेस्टइंडीज v बांग्लादेश | कोलकाता |
| शनिवार, 7 फरवरी | भारत v USA | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | न्यूजीलैंड v अफगानिस्तान | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | इंग्लैंड v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 8 फरवरी | श्रीलंका v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | बांग्लादेश v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 9 फरवरी | जिम्बाब्वे v ओमान | SSC, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v कनाडा | अहमदाबाद |
| मंगलवार, 10 फरवरी | नीदरलैंड v नामीबिया | दिल्ली |
| मंगलवार, 10 फरवरी | न्यूजीलैंड v UAE | चेन्नई |
| मंगलवार, 10 फरवरी | पाकिस्तान v USA | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
| बुधवार, 11 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | इंग्लैंड v वेस्टइंडीज | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | श्रीलंका v ओमान | कैंडी |
| गुरुवार, 12 फरवरी | नेपाल v इटली | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | भारत v नामीबिया | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | कनाडा v UAE | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | USA v नीदरलैंड | चेन्नई |
| शनिवार, 14 फरवरी | आयरलैंड v ओमान | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 14 फरवरी | इंग्लैंड v बांग्लादेश | कोलकाता |
| शनिवार, 14 फरवरी | न्यूजीलैंड v दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद |
| रविवार, 15 फरवरी | वेस्टइंडीज v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 15 फरवरी | USA v नामीबिया | चेन्नई |
| रविवार, 15 फरवरी | भारत v पाकिस्तान | प्रेमदासा, कोलंबो |
| ग्रुप स्टेज – सप्ताह 2 | ||
| सोमवार, 16 फरवरी | अफगानिस्तान v UAE | दिल्ली |
| सोमवार, 16 फरवरी | इंग्लैंड v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 16 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v श्रीलंका | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | न्यूजीलैंड v कनाडा | चेन्नई |
| मंगलवार, 17 फरवरी | आयरलैंड v जिम्बाब्वे | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | बांग्लादेश v नेपाल | मुंबई |
| बुधवार, 18 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v UAE | दिल्ली |
| बुधवार, 18 फरवरी | पाकिस्तान v नामीबिया | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 18 फरवरी | भारत v नीदरलैंड | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 19 फरवरी | वेस्टइंडीज v इटली | कोलकाता |
| गुरुवार, 19 फरवरी | श्रीलंका v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 19 फरवरी | अफगानिस्तान v कनाडा | चेन्नई |
| शुक्रवार, 20 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v ओमान | कैंडी |
| शनिवार, 21 फरवरी | Y2 v Y3 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| रविवार, 22 फरवरी | Y1 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 22 फरवरी | X1 v X4 | अहमदाबाद |
| सोमवार, 23 फरवरी | X2 v X3 | मुंबई |
| मंगलवार, 24 फरवरी | Y1 v Y3 | कैंडी |
| बुधवार, 25 फरवरी | Y2 v Y4 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X3 v X4 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X1 v X2 | चेन्नई |
| शुक्रवार, 27 फरवरी | Y1 v Y2 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शनिवार, 28 फरवरी | Y3 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 1 मार्च | X2 v X4 | दिल्ली |
| रविवार, 1 मार्च | X1 v X3 | कोलकाता |
| नॉकआउट स्टेज | ||
| बुधवार, 4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | मुंबई |
| फाइनल | ||
| रविवार, 8 मार्च | फाइनल | अहमदाबाद/कोलंबो |
