कोरोनावायरस के कारण दुनिया थम सी गई है। दुनिया भर में इस वायरस से अब तक 25 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोविड 19 महामारी अब तक एक लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों को जान ले चुकी है। इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका पर पड़ा है। वहां संक्रमितों की संख्या 8 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में इस वायरस की चपेट में करीब 20 हजार लोग आ चुके हैं। कोविड 19 के कारण 640 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। दुनिया के 200 से ज्यादा देश लॉकडाउन हैं। भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन है।

लॉकडाउन के कारण सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं पर विराम लगा हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब यह अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है। खिलाड़ी अपने घर के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी इस समय का इस्तेमाल अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने में कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला टी20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं।

लॉकडाउन के दौरान हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं। वे अक्सर फोटो या वीडियो के जरिए अपने फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो हरमनप्रीत ने बुधवार को पोस्ट किया। फैंस उनके इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। हरमनप्रीत ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, शीशा, दीवार पर शीशा, जो उन सभी में असली है। वीडियो में हरमनप्रीत एक गिलास में बॉल लेकर उसे दीवार पर लगे शीशे की ओर फेंकती हैं। बॉल हवा में ही एक टप्पा खाने के बाद शीशे से टकराकर दूसरी ओर चली जाती है।

 

View this post on Instagram

 

Mirror, mirror on the wall, who the realest of them all.

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur) on


फैंस हरमनप्रीत के इस करतब को देखकर हैरान हैं। वे भारतीय कप्तान को जादूगर बता रहे हैं। er.dilippandey ने लिखा, ‘दर्पण झूठ नहीं बोलता और आप असली जादूगर हैं।’ i_am_rv_4545 ने कमेंट किया, ‘ये कैसे किया?’ dark_chapters ने लिखा, ‘जादू… जादू।’ monisfarzan ने लिखा, ‘ओह ये कैसे…।’ ansari_hifzu ने लिखा, ‘वुमन्स होम साइंस।’ dangermittal ने लिखा, ‘जादूगरनी।’ shekhar_dayma ने लिखा, ‘ओहो कैप्टन जादूगर।’