मुंबई इंडियंस को रविवार को गुजरात टाइटंस को हार मिली। शुभमन गिल ने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत जीत से की लेकिन हार्दिक पंड्या अपनी पुरानी टीम को पहली जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। इस मैच में हार्दिक पंड्या की कप्तानी देख रोहित शर्मा के फैंस नाराज हुए। यह नाराजगी सोमवार को कम हुई जहां हार्दिक पंड्या रोहित की पत्नी रितिका को गले लगाते हुए दिखाई दिए।

हार्दिक ने समायरा को लगाया गले

होली के दिन मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों के लिए खास पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ जिसमें रितिका बेटी समायरा के साथ होली खेल रही हैं। पीछे से हार्दिक पंड्या आते हैं। रितिका मुडकर उन्हें देखती है और दोनों गले मिलते हैं। हार्दिक समायरा से भी बात करते हैं। फैंस को वीडियो पसंद आया। वहीं रोहित ने इस होली पार्टी में जमकर डांस किया। वह खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखे।

रितिका थी नाराज

फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया। इस वीडियो से वह अंदाजा लगा रहे हैं कि हार्दिक और रोहित के बीच सबकुछ ठीक है। आईपीएल शुरू होने से पहले रितिका ने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया था कि वह रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाने के फैसले से नाराज है। वहीं फैंस ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

रोहित फैंस ने हार्दिक को किया था ट्रोल

रविवार को मैच के दौरान हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को फील्डिंग के लिए जगह बताते हुए नजर आ रहे थे। रोहित बाउंड्री के पास खड़े थे। फैंस को हार्दिक का यह तरीका बिलकुल पसंद नहीं आया। रोहित के फैंस ने इसे स्टार खिलाड़ी की बेइज्जती माना। हार्दिक को अहमदाबाद में जमकर ट्रोल किया गया। जब वह टॉस करने आए तब फैंस ने जमकर हूटिंग की। सिर्फ यही नहीं मैच के दौरान रोहित शर्मा के नाम के ही नारे सुनाई दिए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।