IPL GT vs MI 2023 Updates: आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया। 208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही गुजरात ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से नेहल वाढेरा ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। गुजरात की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मोहित शर्मा और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे अधिक 56 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 46 रन ठोके। अभिनव मनोहर ने 42 रन बनाए। पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए थे। बता दें कि आईपीएल में यह टीमें दूसरी बार आमने-सामने थी। पिछली बार 2022 सीजन में गुजरात और मुंबई आपस में भिड़ी थीं तो वहां मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया था। गुजरात और मुंबई के मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Gujarat Titans 
207/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
152/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 35 )
Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 55 runs

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Gujarat Titans Team 2023 Players List
Mumbai Indians Team 2023 Players List

Live Updates

GT vs MI IPL 2023 Score: गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की टीम 152 रन ही बना पाई।

23:08 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: मुंबई को लगा आठवां झटका

पीयूष चावला के बाद नेहल वाढेला 40 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मोहित शर्मा ने अपने ओवर में पहले पीयूष चावला को और फिर नेहल को आउट किया। मुंबई इंडियंस को 14 गेंदों में 71 रन की जरूरत है।

22:59 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: जीत से दूर जाती मुंबई इंडियंस

208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस जीत से दूर जाती दिख रही है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। जीत के लिए 24 गेंदों में 79 रन की जरूरत है। क्रीज पर नेहल 34 रन बनाकर और पीयूष चावला 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:52 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: नूर अहमद ने सूर्या को भेजा पवेलियन, 37 रन देकर झटके 3 विकेट

नूर अहमद ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस का छठा झटका दिया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव का कैच लपक लिया। सूर्यकुमार यादव के पवेलियन लौटने के साथ ही यह मैच जीतने की मुंबई इंडियंस के फैंस की उम्मीदें भी धूमिल हो गईं। नूर की यह गेंद ऑफ स्‍टम्प पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी। सूर्यकुमार ने लान्ग ऑन पर सिंगल चुराने की योजना बनाई थी शायद लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख पाए और नूर ने आगे बढ़कर कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव 12 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

22:32 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: नूर अहमद ने 3 गेंद में झटके 2 विकेट

नूर अहमद ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। नूर की यह गेंद मिडिल स्‍टम्प पर लोअर फुल टॉस थी। टिम डेविड ने छक्का लगाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर अभिनव मनोहर के हाथों लपके गए। टिम डेविड खाता भी नहीं खोल पाए। टिम डेविड की जगह नेहल वढ़ेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

22:30 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: नूर अहमद ने झटका कैमरन ग्रीन का विकेट

नूर अहमद ने 3 गेंद में 2 विकेट चटकाए। नूर ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई। नूर की यह गेंद लेग स्‍टंप के करीब लेंथ बॉल थी। गेंद टप्पा खाने के बहाद अंदर की ओर आई। कैमरन ग्रीन ने स्‍लॉग करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से बीट हुए और गेंद लेग स्‍टम्प पर जाकर लगी। कैमरन ग्रीन 26 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

22:23 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: राशिद खान ने गुजरात को दिलाई तीसरी सफलता

राशिद खान ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को तीसरी सफलता दिलाई। राशिद ने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू किया। तिलक वर्मा 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। राशिद की यह गेंद टप्पा खाकर तेजी से सीधी निकली। गेंद में फ्लाइट थी। तिलक वर्मा ने फ्रंट फुट पर खेला। गेंद तिलक वर्मा के पैड्स पर लगी। अपील हुई। हार्दिक पंड्या ने रिव्यू लिया और तिलक वर्मा को पवेलियन लौटना पड़ा।

22:09 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका

इशान किशन के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है। इशान 13 रन की पारी खेलकर आउट हुए। राशिद खान ने इशान को पवेलियन भेजा है। क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे।

22:06 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 29 रन

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं। पावरप्ले में रोहित शर्मा का विकेट गिरा था। अभी क्रीज पर इशान किशन (10) और कैमरून ग्रीन (12) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21:55 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 18/1

मुंबई इंडियंस की तरफ से बहुत ही धीमी शुरुआत हुई है। 4 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 18 रन है। क्रीज पर इशान किशन और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21:43 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4/1 है। रोहित के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

21:20 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: गुजरात ने मुंबई को दिया 208 रन का लक्ष्य

डेथ ओवर्स में डेविड मिलर और राहुत तेवतिया की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 208 रन का लक्ष्य दिया है। मिलर ने 22 गेंदों में 46 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों में 20 रन की विस्फोटक पारी खेली। शुभमन गिल ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। अभिनव मनोहर ने भी 42 रन का योगदान दिया। गुजरात की पूरी पारी में 14 चौके और 12 छक्के लगे। वहीं मुंबई की ओर से पीयूष चावला ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।

21:07 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: रिले मेरेडिथ ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पांचवीं सफलता

आखिरकार मुंबई इंडियंस को जिसका इंतजार था वह रिले मेरेडिथ ने दिलाई। रिले मेरेडिथ ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर अभिनव मनोहर को बेहरनडोर्फ के हाथों कैच कराया। अभिनव मनोहर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 21 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:54 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: मुंबई को चीयर्स करने पहुंचे बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस को चीयर्स करने अहमदाबाद पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से जारी है। बुमराह चोट के कारण अगस्त 2022 से ही क्रिकेट से दूर हैं।

20:49 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 137/4

गुजरात टाइटंस की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं और स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। क्रीज पर अभिनव मनोहर (22) और डेविड मिलर (19) बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए हैं।

20:34 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live; पीयूष चावला को मिली दूसरी सफलता

गुजरात टाइटंस को एक और झटका लग गया है। पीयूष चावला ने विजय शंकर (19) को पवेलियन भेज दिया है। विजय शंकर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर अपना कैच थमा बैठे। 13वें ओवर में गुजरात का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

20:30 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: शुभमन गिल हाफ सेंचुरी बनाकर आउट

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। कुमार कार्तिकेय ने उनका विकेट लिया है। गिल के आउट होने के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 96/3 है।

20:23 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: शुभमन गिल की 17वीं आईपीएल हाफ सेंचुरी

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल के बल्ले से एक और अर्द्धशतक निकला है। गिल ने 30 गेंदों के अंदर 6 चौके और एक छक्के की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया। गिल के आईपीएल करियर का यह 17वां अर्द्धशतक है।

20:14 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

ऋद्धिमान साहा (4) और हार्दिक पांड्या (13) के आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस ने 8 ओवर की समाप्ति पर 60 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल (38) और विजय शंकर (2) पर खेल रहे हैं।

20:06 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: पीयूष चावला ने हार्दिक पांड्या को भेजा पवेलियन

पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद ही गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लग गया है। पीयूष चावला ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। पांड्या ने 13 रन की पारी खेली। विजय शंकर अब क्रीज पर आए हैं। 6 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 50/2 है।

19:52 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 23/1

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के तीसरे ही ओवर में ऋद्धिमान साहा 4 रन बनाकर आउट हो गए। साहा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। 4 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 23/1 है। शुभमन गिल (9) और हार्दिक पांड्या (10) रन पर खेल रहे हैं।

19:43 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात टाइटंस को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया है। अर्जुन तेंदुलकर ने पावरप्ले में अपना पहला विकेट लेते हुए ऋद्धिमान साहा (4) को पवेलियन भेज दिया है। अर्जुन ने अपने दूसरे ओवर में ही विकेट निकाल लिया।

19:11 (IST) 25 Apr 2023
ये भी जानें: कॉमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने सुनाया रोचक किस्सा

IPL 2023: …तो सचिन तेंदुलकर के ऑटोग्राफ की बोले लगवाते सुनील गावस्कर, अधूरी रह गई ख्वाहिश; देखें Video

19:09 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: ये है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, मोहम्‍मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद।

19:08 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढ़ेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ, जेसन बेहरनडॉर्फ।

19:05 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI Live: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी

आईपीएल 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर और ऋतिक शौकिन टीम से बाहर हैं। उनकी जगह कुमार कार्तिकेयन और रिले मेरेडिथ को जगह मिली है।

18:16 (IST) 25 Apr 2023
GT vs MI: मैच से पहले इशान और गिल की मैदान पर मस्ती

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के इशान किशन और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल के बीच मस्ती भरे लम्हें देखने को मिले। प्रैक्टिस के दौरान इशान ने गिल को मस्ती-मस्ती में थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इनकी दोस्ती के इन पलों को मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

आईपीएल 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। आईपीएल में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के सीजन में इन दोनों के बीच पहला मैच खेला गया था। वहां मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हरा दिया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 178 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन गुजरात की टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई थी। गुजरात की टीम जवाब में 172 रन ही बना पाई थी, लेकिन 2023 के सीजन में गुजरात अच्छी लय में है। अंक तालिका में उसका स्थान चौथा है जबकि मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर है।