GT vs DC IPL 2024: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) 17 अप्रैल की शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से खेलेगी। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस 6 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 6 में से 2 मैच में जीत के साथ नौवें स्थान पर है।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्व रखता है। गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन अब तक खराब रहा है। उसकी नजर गुजरात टाइटंस को हराने पर होगी। हालांकि, गुजरात को उसके घरेलू मैदान पर हराना उसके लिए एक कठिन काम होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स पर डीसी की 6 विकेट की जीत में कुलदीप यादव और नवोदित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अहम भूमिका निभाई थी।
ग्रोइन की चोट के कारण तीन गेम गंवाने के बाद कुलदीप यादव ने सनसनीखेज वापसी (4-0-20-3) की। चोटिल मिचेल मार्श की जगह फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि डेविड वार्नर प्लेइंग इलेवन में वापसी करें। एलएसजी के खिलाफ उनके बाएं हाथ में चोट लग गई थी। उनकी उपलब्धता टॉस के समय ही पता चलेगी।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की 3 विकेट की जीत उसके निचले मध्यक्रम के शानदार प्रदर्शन से संभव हुई, जिसमें राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान शामिल थे, लेकिन शीर्ष और मध्यक्रम का संयोजन उसके लिए अब तक सिरदर्द साबित हुआ है। डेविड मिलर (तीन गेम से बाहर), ऋद्धिमान साहा (दो) और अजमतुल्लाह उमरजई (दो) की चोटों ने केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, बीआर शरत के लिए अवसर खोले, लेकिन कोई अब तक इसका लाभ नहीं उठा पाया है।
ये है गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (संभावित)
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: शाहरुख खान, मानव सुतार, दर्शन नालकंडे, बीआर शरत)।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: अभिषेक पोरेल, झाए रिचर्डसन, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र)।