हरभजन सिंह की शादी हुए कई साल हो चुके हैं। वह एक बेटी के पिता हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं, वह भी भुवनेश्वर कुमार को। चौंकिए नहीं, उन्होंने युवराज सिंह की पोस्ट पर ऐसा ही लिखा है। हरभजन ही क्या भुवनेश्वर कुमार को कई और भी क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स को भी मौका मिले तो वे भुवनेश्वर कुमार को ही अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुनेंगे। आइए अब जानते हैं कि आखिर भुवनेश्वर कुमार को अपनी गर्लफ्रेंड चुनने का इन लोगों के मन में ख्याल क्यों आया?

युजवेंद्र चहल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा का फीमेल वर्जन शेयर किया था। उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरी टीम इंडिया का ही जेंडर बदल दिया था। लोगों ने ऐसी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी महिलाओं की तरह दिख रहे थे। अब वैसे ही तस्वीर फिर चर्चा में है। इस बार टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के कारण।

युवराज सिंह आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने टीम इंडिया के फीमेल वर्जन वही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने फैन्स से मजेदार सवाल पूछा। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल है। युवराज ने तस्वीर को कैप्शन दिया, इनमें में से किसे आप अपनी गर्लफ्रेंड चुनेंगे? मैं कल रिप्लाई करूंगा।

युवराज की इस पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हरभजन सिंह, युजवेंद्र चहल, केविन पीटरसन जैसे स्टार क्रिकेटरों ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट्स किए। ज्यादातर लोगों ने भुवनेश्वर कुमार का लुक बहुत सुंदर लगा। उन्होंने भुवनेश्वर का नाम बदलकर भुवनेश्वरी रख दिया।

क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी भुवनेश्वर कुमार ही पसंद आए। भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में खुद को ही चुना। बॉलीवुड एक्टर आशीष चौधरी, रुशमा नेहरा, एक्ट्रेस किम शर्मा, करण वाही ने भी भुवनेश्वर कुमार को चुना है। यूएई टीम के खिलाड़ी चिराग सूरी ने लिखा, मुझे लगता है इसमें भुवी सबसे अच्छी च्वाइज होगी।

हालांकि, इस तरह के कमेंट्स आने के बाद फैंस भुवनेश्वर को सतर्क कर रहे हैं। monimanhas ने लिखा, भाग भुवी भाग… ये दरिंदे तुझे छोड़ेंगे नहीं…। subham4195 ने लिखा, भुवी बिल्कुल चित्रा त्रिपाठी जैसे लग रहे हैं। akashu_mon ने लिखा, भुवी इज रियली हॉट।

 

View this post on Instagram

 

Who will you select as your  girlfriend’?  I will reply tomorrow

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on