ICC T20 Cricket World Cup 2019 Full Schedule, Fixtures, Time Table: इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2019 के मुकाबलों के बाद अब आईसीसी ने टी-20 विश्वकप का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका आगाज 18 अक्टूबर 2020 को हो रहा है और ये मुकाबला 15 नवंबर तक चलेगा। इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इसे सुपर-12 के नाम से जाना जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम कम रैंकिंग के चलते सीधे क्वालिफाई करने में नाकाम रही हैं। इसके चलते इन दोनों टीमों को सुपर-12 में जगह बनाने के लिए ग्रुप स्टेज के क्वालिफायर में मुकाबले जीतने होंगे।
अलग-अलग ग्रुप में भारत-पाकिस्तानः इस मुकाबले कि लिए सुपर- 12 में दो ग्रुप बनाए है, जिसमें 6-6 टीमें है। भारत और पाकिस्तान को अलग अलग ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, क्वालिफायर के ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप की उपविजेता टीम है। जबकि दूसरे ग्रुप में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर ग्रुप बी की विजेता और ग्रुप ए की उपविजेता टीम होगी। गौरतलब हो कि वर्ल्ड के मुकाबलों में मेजबान टीम को सीधा प्रवेश मिलता है, जबकि अन्य टीमें रैंकिंग और क्वालफायर जीतने के आधार पर प्रवेश पाती हैं।
इस विश्वकप में टीम इंडिया की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप की तरह भारत अपना आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ के मैदान पर 24 अक्टूबर को करेगी। टीम इंडिया का दूसरा मैच 29 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर है। इस महामुकाबले का फाइनल मैच 15 नवंबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा।
ये रहा फुल शेड्यूलः
तारीख | किनके बीच मुकाबला | कब शुरू होगा मैच (भारतीय समयानुसार) | कहां होगा मैच |
18 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम क्वालिफायर ए3 | सुबह 8ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
18 अक्टूबर | क्वालिफायर ए2 बनाम क्वालिफायर ए4 | दोपहर 1ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
19 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर बी3 | सुबह 8ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
19 अक्टूबर | क्वालिफायर बी2 बनाम क्वालिफायर बी4 | दोपहर 1ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
20 अक्टूबर | क्वालिफायर ए3 बनाम क्वालिफायर ए4 | सुबह 8ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
20 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम क्वालिफायर ए2 | दोपहर 1ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
21 अक्टूबर | क्वालिफायर बी3 बनाम क्वालिफायर बी4 | सुबह 8ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
21 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर बी2 | दोपहर 1ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
22 अक्टूबर | क्वालिफायर ए2 बनाम क्वालिफायर ए3 | सुबह 8ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
22 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम क्वालिफायर ए4 | दोपहर 1ः30 बजे से | साइमंड्स स्टेडियम, जीलॉन्ग |
23 अक्टूबर | क्वालिफायर बी2 बनाम क्वालिफायर बी3 | सुबह 8ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
23 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर बी4 | दोपहर 1ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
24 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | दोपहर 1ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
24 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका</td> | शाम 4ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
25 अक्टूबर | ए1 बनाम बी2 | सुबह 8ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
25 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
26 अक्टूबर | अफगानिस्तन बनाम ए2 | सुबह 11ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
26 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम बी1 | शाम 4ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
27 अक्टूबर | न्यूजीलैंंड बनाम बी2 | दोपहर 1ः30 बजे से | बेलेराइव ओवल, होबार्ट |
28 अक्टूबर | अफगानिस्तन बनाम बी1 | सुबह 11ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
28 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज | शाम 4ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
29 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम ए1 | सुबह 8ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
29 अक्टूबर | भारत बनाम ए2 | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
30 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | दोपहर 1ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
30 अक्टूबर | वेस्टइंडीज बनाम बी2 | शाम 4ः30 बजे से | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
31 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | सुबह 9:30 बजे से | द गाबा, ब्रिसबेन |
31 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम ए1 | दोपहर 2:30 बजे से | द गाबा, ब्रिसबेन |
01 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | सुबह 9:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
01 नवंबर | भारत बनाम इंग्लैंड | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
02 नवंबर | ए2 बनाम बी1 | सुबह 8ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
02 नवंबर | न्यूजीलैंड बनाम ए1 | दोपहर 2:30 बजे से | द गाबा, ब्रिसबेन |
03 नवंबर | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज | सुबह 9:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
03 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम बी2 | दोपहर 2:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
04 नवंबर | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | दोपहर 2:30 बजे से | द गाबा, ब्रिसबेन |
05 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम ए2 | सुबह 9:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
05 नवंबर | भारत बनाम बी1 | दोपहर 2:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
06 नवंबर | पाकिस्तान बनाम बी2 | सुबह 8ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
06 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
07 नवंबर | इंग्लैंड बनाम ए2 | सुबह 9:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
07 नवंबर | वेस्टइंंडीज बनाम ए1 | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |
08 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम बी1 | सुबह 8ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
08 नवंबर | भारत बनाम अफगानिस्तान | दोपहर 1ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
11 नवंबर | पहला सेमीफाइनल | दोपहर 1ः30 बजे से | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
12 नवंबर | दूसरा सेमीफाइनल | दोपहर 2:00 बजे से | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
15 नवंबर | फाइनल | दोपहर 1ः30 बजे से | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न |