भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित राजपाल सिंह इन दिनों मोहाली में आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जी हां, राजपाल सिंह जो कि इस वक्त पंजाब पुलिस में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। वह इन दिनों मोहाली में मैच के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही खिलाड़ियों की सेफ्टी की सेफ्टी की भी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।
पंजाब पुलिस में एसपी हैं राजपाल सिंह
गुरुवार को मोहाली में हुए आरसीबी और पंजाब के बीच मैच के बाद राजपाल सिंह ने खिलाड़ियों की बस को स्टेडियम से बाहर निकालने में मदद की। मैच के बाद विराट कोहली के प्रशंसकों ने बस को घेर लिया था और जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। तभी राजपाल सिंह ने वहां आकर खिलाड़ियों की बस को वहां से निकाला। राजपाल सिंह आईपीएल की वजह से अपनी ड्यूटी में इन दिनों अधिक व्यस्त चल रहे हैं।
कौन हैं राजपाल सिंह
अगस्त 1983 को चंडीगढ़ में जन्मे राजपाल सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। भारतीय टीम में आने से पहले वो चंडीगढ़ के लिए हॉकी खेल चुके हैं। राजपाल सिंह 2010 में संदीप सिंह के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने थे। राजपाल भारत के लिए आखिरी बार 2011 में खेले थे और इसी साल उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक से पहले हॉकी से संन्यास ले लिया था।
राजपाल सिंह ने भारत के लिए 147 मैच खेले हैं। राजपाल की कप्तानी में भारत ने 2011 में आयोजित पहली एशियन चैपियंस हॉकी ट्रॉफी 4-2 से अपने नाम की थी। भारत ने इसके फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। राजपाल की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप जीता था। 2010 में उनकी टीम ने एशिया कप में गोल्ड मेडल जीता था। फिर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी गोल्ड जीता था। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।
राजपाल की पत्नी भी हैं फेमस चेहरा
पूर्व हॉकी कप्तान राजपाल सिंह की पत्नी अवनीत सिद्धू भी एथलीट हैं। अवनीत एक भारतीय स्पोर्ट शूटर हैं। उन्होंने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल कैटेगिरी में तेजस्विनी सावंत के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2008 समर ओलंपिक बीजिंग में 10 मीटर और 50 मीटर एयर राइफल के मुकाबले में तीन पदों पर मुकाबला लड़ा था। अवनी ने 2006 दोहा में एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
इसके अलावा ने 2008 सिडनी में हुए ऑस्ट्रेलिया कप में गोल्ड मेडल जीता था। 2008 में अवनीत को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों के बाद अवनीत इस वक्त पंजाब पुलिस में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। 9 महीने पहले ही उन्होंने यह पद्भार संभाला है। सिद्धू अभी मालेरकोटला में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |