IPL 2023 Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 5 रन की जीत से प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई। लखनऊ के अब 15 अंक है। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इतने ही अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ हार मुंबई के लिए बुरी खबर है। मैच जीतने पर वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाते, उनका भाग्य अब उनके हाथ में नहीं है।

मुंबई जीतने पर भी पलेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी

मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत भी जाए तो भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा। यदि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) अपनी दोनों मैच जीत जाती हैं, तो मुंबई तबतक क्वालीफाई नहीं कर सकती जब तक कि वो बड़े अंतर से नहीं जीत जाती। उसका रन रेट माइनस में है।

मुंबई की हार प्लेऑफ की दौड़ में शामिल बाकी सभी टीमों के लिए अच्छी खबर

मुंबई की हार प्लेऑफ की दौड़ में शामिल बाकी सभी टीमों के लिए अच्छी खबर है। ​​शीर्ष दो की दौड़ की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा फायदा मिला है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीतने पर एमएस धोनी एंड कंपनी के लिए क्वालीफायर एक में जगह तय होगी अगर कोलकाता को लखनऊ बड़े अंतर से हरा न दे।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List

राजस्थान और कोलकाता के लिए लखनऊ की जीत वरदान

राजस्थान और कोलकाता के लिए लखनऊ की जीत वरदान साबित हो सकती। इससे 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का विकल्प खुल गया है। दोनों टीमें अंतिम मैच जीतती हैं तो 14 अंक तक पहुंचेंगी। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हार जाती है, तो दोनों टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना होगी।

आरसीबी और पंजाब का भाग्य खुद के हाथों में

हालांकि, आरसीबी और पंजाब 1-1 मैच जीत गईं तो इनके भी 14-14 अंक होंगे। बेहतर रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में होगी। चेन्नई और लखनऊ 15-15 अंक के साथ प्लेऑफ में होंगी। आरसीबी और पंजाब का भाग्य खुद के हाथों में है। दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने हैं। मुंबई की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर दिल्ली और हैदराबाद की जीत की दुआ करेगी। दिल्ली को पंजाब और चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने हैं। वहीं हैदराबाद को आरसीबी और मुंबई से।

मुंबई, आरसीबी और पंजाब पहुंच सकती हैं प्लेऑफ में

चेन्नई की टीम दिल्ली से हार गई और पंजाब और आरसीबी दोनों मैच जीत गईं तो मुंबई आखिरी मैच जीतकर दोनों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, इसके लिए लखनऊ का कोलकाता के खिलाफ हारना जरूरी है। ऐसे में चेन्नई और लखनऊ के 15-15 अंक ही रह जाएंगे। मुंबई, आरसीबी और पंजाब के 16-16 अंक होंगे। चेन्नई और लखनऊ के जीतने 17-17 अंक होंगे।

गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई पहुंच सकती हैं प्लेऑफ में

अगर आरसीबी को हैदराबाद या गुजरात हरा दे। फिर पंजाब को दिल्ली या राजस्थान हरा दे तो मुंबई का हैदराबाद को हराकर काम बन जाएगा। पंजाब और आरसीबी की टीम के 1-1 मैच हारने पर 14 अंक ही होंगे। राजस्थान और कोलकाता के भी 14-14 अंक होंगे। मुंबई की टीम गुजरात, चेन्नई और लखनऊ के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।