भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट में भी हाथ आजमाए हैं। भारतीय स्पिनर की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट भी किए हैं।
धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे क्रिप्टो करेंसी की किसी कंपनी का ऐड कर रही हैं और कुछ नया ट्राइ करने की बात कर रही हैं। धनश्री इस ऐड में क्रिकेट खेलती और पुश अप्स लगाती दिख रही हैं। इसमें वे दो बॉल खेलती हैं और दोनों ही बल्ले से नहीं लगा पाती हैं।
धनश्री के इस वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी सामने आए हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने युजवेंद्र चहल की पत्नी ने सवाल किया है कि, रोहित शर्मा का बैट तुम्हारे पास कैसे आया? फिर इसी कमेंट के रिप्लाई में अन्य यूजर ने लिखा कि रोहित का नहीं ये श्रेयस अय्यर का बैट है।
वहीं एक और यूजर ने उनके इस वीडियो पर उनके पति युजवेंद्र चहल का जिक्र करते हुए भी कमेंट किया। यूजर ने लिखा कि, चहल भाई की बॉल कोई नहीं खेल सकता। कई लोगों ने उनका मजाक बनाते हुए ये भी कहा कि चहल भाई से क्रिकेट खेलना सीख लें।
युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने को मिला था। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया था। साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया था।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी पिछले साल लॉकडाउन में सुर्खियों में आई थी। कपल ने अगस्त में सगाई की थी और इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वे पेशे से एक कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है। इसके अलावा वे डांसर से पहले एक डेंटिस्ट भी हैं।