पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अगर 2003 से 2016 तक 13 साल की ही बात कर लें तो वे 18 गर्लफ्रेंड बदल चुके हैं। वहीं वे मौजूदा समय में 4 बच्चों के पिता भी हैं जो अलग-अलग 3 महिलाओं के हैं। लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2017 से अर्जेंटीना की मॉडल जॉर्जिना रॉड्रिग्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्टूबर में दोनों ने अपने होने वाले जुड़वा बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इससे पहले 12 नवंबर 2017 को भी जॉर्जिना ने रोनाल्डो की बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया था।
वहीं उससे पहले 8 जून 2017 को वे सरोगेसी के जरिए भी बेटी इवा और बेटे मेटियो के पिता बने थे। इससे पहले 2015 में उनका और रूस की मॉडल इरिना शायक का पांच साल पुराना रिश्ता टूट गया था। इरिना ने भी 2010 में फुटबॉलर के पहले बेटे क्रिस्टियानो जूनियर को जन्म दिया था। इस तरह मौजूदा समय में वे तीन महिलाओं के चार बच्चों के पिता हैं।
13 साल में रोनाल्डो ने बदली 18 गर्लफ्रेंड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2003 में अपने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी। 2003 से 2016 तक 13 सालों में वे 18 अलग-अलग हसीनाओं के साथ रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 2017 से अभी तक वे गॉर्जिना रॉड्रिग्ज के साथ अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
करियर के शुरुआती साल में रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड थीं ब्राजीलियन मॉडल जोर्डाना जर्देल। करीब 2 से 3 साल तक रिलेशनशिप के बाद जोर्डाना से रोनाल्डो का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड मार्चे रोमेरो बनीं जो एक मॉडल थीं। इसके बाद तकरीबन हर साल रोनाल्डो अलग-अलग मॉडल्स के साथ डेट करते रहे।
इस दौरान जुडाकेन, एक्ट्रेस जेमा आत्किंसन, ओलिविया, पेरिस हिल्टन, फेमस टीवी एक्ट्रेस किम कार्दशियां वेस्ट को भी उन्होंने डेट किया। इसके अलावा रोनाल्डो का अफेयर पुर्तगाल की करीना फेरो, सोराइ कावे और मिया फुदाकेन से भी रहा। ब्रिटेन की टायेसे कनिंघम के साथ भी स्टार फुटबॉलर के रिश्ते की खबरें थीं। इटली की मॉडल और सिंगर रफैला फिको, दक्षिण अमेरिकन टीवी रियलिटी स्टार इमोगन थॉमस और मशहूर टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के साथ भी रोनाल्डो का नाम जुड़ा था।
बिपाशा बसु के साथ भी जुड़ा था नाम
रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक 2007 के दौरान ही स्टार फुटबॉलर बिपाशा को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे अफवाह भी बताया गया। 2008 की शुरुआत में उन्होंने स्पेन की मॉडल नेरेइदा गालार्दो के साथ डेटिंग की, लेकिन उनका ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका। इसके बाद रोनाल्डो का स्पेन की टीवी रिपोर्टर लुसिया विलालोन के साथ भी अफेयर रहा।
गौरतलब है कि रोनाल्डो का गर्लफ्रेंड के अलावा विवादों से भी नाता रहा है। अक्टूबर 2005 में रोनाल्डो पर रेप का आरोप भी लग चुका है। इस मामले में एक महिला ने रोनाल्डो पर होटल में रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुर्तगाल के फुटबॉलर को गिरफ्तार भी किया गया था।