इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024)में ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार (7 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR)के खिलाफ 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 20 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने 96 गेंद पर 225.2 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए। उनका औसत 61.2 का है। 29 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। 4 बार आउट हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैकगर्क ने शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआत में 6 गेंद पर वह संघर्ष करते दिखे। इसके बाद 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आवेश खाने के ओवर में 28 रन ठोके

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ऐसा करके ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली। 9 बल्लेबाजों से आगे निकले। 13 गेंद पर 22 बनाए थे। इसके बाद दिल्ली की पारी के चौथे ओवर में उन्होंने 28 रन ठोके। आवेश खेन के ओर में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 19 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 5 वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन ने डेवोने फरेरा के हाथों कैच कराया।

हेड की बराबरी की, 9 बल्लेबाजों से निकले आगे

जैक फ्रेजर मैकगर्क 20 या उससे कम गेंद पर आईपीएल में 3 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनके ही देश के खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड ने भी 3 बार ऐसा किया है। कीरोन पोलार्ड ने 4 बार ऐसा किया है। इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, डेविड वॉर्नर, सुनील नरेन, यशस्वी जायसवाल, निकोलस पूरन, जोस बटलर और आंद्रे रसेल ने ऐसा 2-2 बार किया है।