इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में रविवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। दिल्ली दूसरे और आरसीबी तीसरे नंबर पर है। इस सीजन एक बार दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं। दिल्ली ने बेंगलुरु में आरसीबी को हराया था। इस बीच अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान फाफ डुप्लेसिस फिट हो गए हैं। उन्होंने शनिवार (26 अप्रैल) को नेट्स पर लगभग 1 घंटे बिताए। इसके अलावा उन्होंने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के साथ लंबी बातचीत की। डुप्लेसिस ने चोट के कारण 5 मैच नहीं खेले। 3 मैचों में उन्होंने 81 रन बनाए हैं। इसमें 50 सर्वोच्च स्कोर है। वह आरसीबी के खिलाफ ही पिछला मैच खेले थे। इस मैच में उन्हें ग्रोइन इंजरी हो गई थी।

करुण नायर का पत्ता कट जाएगा?

अब सवाल यह है कि अच्छी फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिट्ल्स प्लेइंग 11 में क्या बदलाव करेगी? क्या फाफ डुप्लेसिस के आने से करुण नायर का पत्ता कट जाएगा? इसकी संभावना न के बराबर है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी।

डुप्लेसिस को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिल सकता है

डुप्लेसिस को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिल सकता है। डुप्लेसिस बैटिंग और दुष्मंथा चमीरा गेंदबाजी करते दिख सकते हैं। डुप्लेसिस की वापसी पर करुण नायर नंबर 3 पर खेलते दिख सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 8 मैच में 12 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 9 मैच में 12 अंक हैं। यह मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बैटिंग)

अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- दुष्मंथा चमीरा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी)

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- फाफ डुप्लेसिस