IPL 2024, DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर 40 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को चार रन से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात टीम केवल 220 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली। पंत ने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अक्षर ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की जब टीम 44 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। । पंत ने अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (सात गेंद में नाबाद 26, तीन चौके, दो छक्के) के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम पांच ओवर में 97 रन जोड़ने में सफल रही।  दिल्ली के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम साई सुदर्शन (39 गेंद में 65 रन, सात चौके, दो छक्के) और डेविड मिलर (23 गेंद में 55 रन, तीन छक्के, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन भी जोड़े। 

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
224/4 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
220/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 40 )
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 4 runs

Live Updates
17:35 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स का कैसे तोड़ निकालेगी गुजरात टाइटंस?

ट्रिस्टन स्टब्स ने इस सीजन तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा स्कोर (174.19 की स्ट्राइक रेट से 108 रन) बनाया है। गुजरात टाइटंस उनके खिलाफ अपने स्पिन विकल्पों का अधिक इस्तेमाल करने पर विचार कर सकती है। राशिद खान और मोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। राशिद खान 21 और मोहित शर्मा 14 विकेट ले चुके हैं। गुजरात टाइटंस अधिक सफलता दिलाने के लिए उन पर भरोसा करेगी।

17:26 (IST) 24 Apr 2024
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Cricket Score: पिछली 4 पारियों में वार्नर ने बनाए सिर्फ 37 रन बनाए

डेविड वार्नर का पिछली 4 पारियों में स्कोर 1, 8, 10 और 18 रन रहा है। उन्होंने पिछले दो मैच लैप स्वीप करते समय अंगुली में लगी चोट के साथ खेले हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क अपनी पावरप्ले हिटिंग से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनकी पहली 10 गेंद पर 236 का स्ट्राइक रेट रहा।

17:23 (IST) 24 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs GT: इस सीजन शुभमन गिल ने लगाया सिर्फ एक पचासा

शुभमन गिल इस सीजन में 8 मैच में सिर्फ 1 अर्धशतक बना पाए हैं, जिसमें उनकी कुल संख्या 289 रन है। उनके फॉर्म ने कुछ हद तक उनकी टीम की बल्लेबाजी की किस्मत को प्रतिबिंबित किया है और गिल के लिए एक बड़ा दूसरा हाफ टाइटन्स को लगातार तीसरे सीज़न के लिए प्लेऑफ़ के लिए पिच बनाने के लिए बढ़ावा दे सकता है।

16:52 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: पिछले सीजन शुभमन गिल ने मचाया था तहलका

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन उन्होंने 7 बार 50 से अधिक का स्कोर किया था। इसमें से 6 बार उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक था। हालांकि, इस सीजन उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है।

16:36 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Live Cricket Score: ये हो सकते हैं गुजरात के इम्पैक्ट प्लेयर

गुजरात टाइटंस साई सुदर्शन और मोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में स्वैप कर सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे पहले बल्लेबाजी करते हैं या गेंदबाजी करते हैं। साई सुदर्शन का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में औसत रहा है। दूसरी ओर, आईपीएल 2023 के बाद से कम से कम 10 ओवर फेंकने वालों में मोहित शर्मा का डेथ ओवर्स में 5वां सबसे अच्छा इकॉनमी रेट है।

16:29 (IST) 24 Apr 2024
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Cricket Score: पृथ्वी शॉ का प्लेइंग इलेवन से कट सकता है पत्ता?

पृथ्वी शॉ को खलील अहमद या मुकेश कुमार में से किसी एक के लिए अंदर या बाहर किए जाने की संभावना है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हैं या गेंदबाजी करते हैं। यदि उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में परेशानी होती है और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है तो वे झारखंड के कुमार कुशाग्र को लाने पर विचार कर सकते हैं।

16:02 (IST) 24 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs GT: पिछली बार दिल्ली ने 67 गेंद पहले ही जीत लिया था मैच

पिछले मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं तब गुजरात टाइटंस 89 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, इशांत कुमार और खलील अहमद ने उस शाम अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

16:00 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Live Score: ये रहा दोनों टीमों के पिछले 5-5 मैच का लेखा जोखा

दिल्ली कैपिटल्स के पिछले 5 मैच के नतीजे: हारा, जीता, जीता, हारा, हारा।

गुजरात टाइटंस के पिछले 5 मैच के नतीजे: जीता, हारा, जीता, हारा, हारा।

*हाल में खेले गया मैच का नतीजा सबसे पहले

15:10 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT: अक्षर पटेल से राहुल तेवतिया को रहना होगा सतर्क

एनरिक नॉर्खिया और खलील अहमद ने शुभमन गिल को पांच बार आउट किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 10 गेंद में 3 बार शाहरुख खान को भी आउट किया है। असामान्य मैचअप के बावजूद, अक्षर पटेल ने राहुल तेवतिया को 16 गेंद में 2 बार आउट किया है और केवल 13 रन दिए हैं।

15:09 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: खलील अहमद कर पाएंगे करिश्मा?

खलील अहमद को इस आईपीएल में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सफलता मिली है। उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। वह साई सुदर्शन, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ एक अच्छा विकल्प होंगे।

14:41 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स को मिलेंगी इशांत शर्मा को सेवाएं?

पिछले गेम में मिचेल मार्श की अनुपलब्धता के अलावा दिल्ली कैपिटल्स को इशांत शर्मा की भी कमी खली। मैच से ठीक पहले इशांत शर्मा की पीठ में ऐंठन हो गई थी। हालांकि, इशांत शर्मा मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कुछ देर दौड़ लगाई। बॉल फेंकी और फिजियो पैट्रिक फरहार्ट से बातचीत की। अपडेट यह है कि उनका मूल्यांकन किया जा रहा है और खेल में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा।

14:08 (IST) 24 Apr 2024
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। इसकी बाउंड्री छोटी है। इससे गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने वाले बल्लेबाजों का काम और आसान हो जाता है। आईपीएल 2024 में अरुण जेटली स्टेडियम पर पिछला मैच हाईस्कोरिंग रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर स्कोरबोर्ड पर 266 रन टांग दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स भी 19.1 ओवर में 199 रन बनाने में सफल रही थी। मैच से एक दिन पहले थोड़ी लेकिन भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए अभ्यास सत्र बाधित हुआ था, लेकिन जब टीमें फिर से मैदान पर पहुंची तो दोनों ओर के बल्लेबाजों की नजर रेंज और पावर-हिटिंग पर ही थी मैच के दिन इसकी और अधिक अपेक्षा कर सकते हैं।

13:54 (IST) 24 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs GT Playing 11: ये है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वारियर)

13:53 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Playing 11: ये है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल)

13:48 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Full Squad: ये है गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वारियर, मोहित शर्मा, केन विलियमसन, साई सुदर्शन, शरत बीआर, मानव सुतार, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा, जोशुआ लिटिल, अभिनव मनोहर, जयंत यादव, उमेश यादव, मैथ्यू वेड।

13:47 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, Delhi Capitals Full Squad: ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार, पृथ्वी शॉ, शाई होप, प्रवीण दुबे, रसिख दार सलाम, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा, झाय रिचर्डसन, रिकी भुई, लिजाद विलियम्स, इशांत शर्मा।

13:46 (IST) 24 Apr 2024
IPL 2024, DC vs GT Live Cricket Score: आज दिल्ली बनाम गुजरात का मुकाबला

नमस्कार। जनसत्ता खेल के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 में आज यानी 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होगा। हम आपको मैच से जुड़ी हर जानकारी से रूबरू कराएंगे। मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।