भारत में इन दिनों Chinese App को बैन करने की मुहिम चल रही। इसमें सबके निशाने पर TIK TOK है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सलाम नमस्ते करते नजर आ रहे हैं। खास बात है कि उन्होंने ये वीडियो TIK TOK पर बनाया है। वॉर्नर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने टिकटॉक पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और पंजाबी गानों पर डांस किया है।
वॉर्नर ने सोमवार यानी 1 जून को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा- सलाम नमस्ते करने में ही स्वैग है। दरअसल, इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने के लिए नमस्ते करने के लिए कहा है। इससे लोग एक-दूसरे के शरीर को छू भी नहीं पाएंगे। वॉर्नर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 3 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर वॉर्नर के 3.2 मिलियन फॉलोवर हैं। वे खुद 286 लोगों को फॉलो करते हैं।
वॉर्नर ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के गाने पर डांस किया था। उस वीडियो को शेयर करने के बाद उन्होंने कहा था कि डांस स्टेप सीखने में काफी समय लगा था। वॉर्नर ने बताया कि उन्हें करीब 50 बार स्टेप्स का अभ्यास करना पड़ा था। वॉर्नर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के मशहूर गाने पर वीडियो बनाया था। उन्होंने अक्षय की फिल्म हाउसफुल-4 के गाने ‘बाला’ पर डांस किया था। इस पर अक्षय ने भी उनकी तारीफ की थी।
Online Game खेलने के लिए क्लिक करें
View this post on Instagram
Salaam namaste karne mein hi swag hai! @pepsiindia #swagsesolo #swagstepchallenge #socialdistancing
उनके उस वीडियो पर कई क्रिकेटरों ने कमेंट किया था। कुछ ने तो इतना तक कह दिया कि ये अब आधिकारिक तौर पर खो चुके हैं। इस पर वॉर्नर के वीडियो को देखकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने 4 हंसी की इमोजी कमेंट में दिया। वॉर्नर ने इस मौके को भुनाने का प्रयास भी किया था। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने लगे हाथ कोहली को डुएट करने का चैलेंज भी दे दिया। यहां तक कि उन्होंने कोहली को सलाह भी दी कि अनुष्का शर्मा उनके लिए टिकटॉक अकाउंट बना सकती हैं।