महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए बेंगलुरु में ऑक्शन का आयोजन हुआ। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन आज बिकने वाली पहली खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वहीं भारत की सिमरन शेख पर भी गुजरात ने 1.9 करोड़ रुपए खर्च किए। 16 साल की कमालिनी के लिए मुंबई ने 1.6 करोड़ रुपए की बोली लगाई। ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों पर कुल 9.05 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें पांच विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत की किसी भी कैप्ड खिलाड़ी पर आज बोली नहीं लगी। जो भारतीय खिलाड़ी बिके वह सभी अनकैप्ड हैं।

ऑक्शन में बिकीं सबसे महंगी खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशबेस प्राइसकीमत
सिमरन शेख (बल्लेबाज)भारत10 लाख1.9 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
डिएंड्रा डॉटिन (ऑलराउंडर)वेस्टइंडीज50 लाख1.7 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
जी कमालिनी (विकेटकीपर)भारत10 लाख1.6 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
प्रेमा रावत (ऑलराउंडर)भारत10 लाख1.2 करोड़ (आरसीबी)
एन चरणी (ऑलराउंडर)भारत10 लाख55 लाख (दिल्ली कैपिटल्स)

बिके हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स: एन चरानी, ​​नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड), निकी प्रसाद
गुजरात जायंट्स: सिमरन शेख, डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), डेनिएल गिब्सन (इंग्लैंड), प्रकाशिका नाइक
मुंबई इंडियंस: जी कमलिनी, नादिन डी क्लार्क (एसए), अक्षिता माहेश्वरी, संस्कृति गुप्ता
आरसीबी: प्रेमा रावत, जोशीता जेवी, राघवी बिस्ट, जगरवी पवार (सभी अनकैप्ड)
यूपी वारियर्स: अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया), अरुशी गोयल, क्रांति गौड़

Live Updates
17:42 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: आखिरी राउंड में बिके खिलाड़ी

भारतीय घरेलू गेंदबाज आरुषि गोयल – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर क्रांति गौड़ – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता – मुंबई इंडियंस – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर जोशीथा वीजे को आरसीबी – 10 लाख रुपये

अक्षिता माहेश्वरी – मुंबई इंडियंस – 20 लाख रुपये

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेनिएल गिब्सन – गुजरात जायंट्स – 30 लाख रुपये

प्रकाशिका नाइक – गुजरात जाइंट्स – 10 लाख रुपये

17:18 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: आखिरी राउंड मे अनसोल्ड रहीं खिलाड़ी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लॉरेन बेल – अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर हीथर ग्राहम – अनसोल्ड

भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा – अनसोल्ड

भारतीय घरेलू गेंदबाज हुमैरा काजी – अनसोल्ड

प्रतिका रावल – अनसोल्ड

शिप्रा गिरी – अनसोल्ड

पारुणिका सिसौदिया – अनसोल्ड

हनी पटेल – अनसोल्ड

17:01 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: टीमें देंगी 2-2 खिलाड़ियों के नाम

अब हर टीम दो-दो खिलाड़ियों का नाम देगी जिसे लेकर एक्सीलेरेटेड ऑक्शन होगा।

16:43 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: बेस प्राइस पर बिकीं ये खिलाड़ी

भारतीय घरेलू गेंदबाज आरुषि गोयल – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर क्रांति गौड़ – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता – मुंबई इंडियंस – 10 लाख रुपये

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर जोशीथा वीजे को आरसीबी – 10 लाख रुपये

16:37 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: ब्रेक के बाद ये खिलाड़ी रही अनसोल्ड

दक्षिण अफ्रीका की ओपनर लिजेल ली – अनसोल्ड

न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर – अनसोल्ड

भारतीय घरेलू गेंदबाज अमीषा बहुखंडी – अनसोल्ड

भारतीय ऑलराउंडर अश्विनी कुमारी – अनसोल्ड

भारतीय विकेटकीपर प्रियंका बाला – अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज मिल्ली इलिंगवर्थ – अनसोल्ड

भारत के मौजूदा अंडर-19 कप्तान निकी प्रसाद – अनसोल्ड

16:00 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी

सिमरन शेख – गुजरात जायंट्स -1.9 करोड़ रुपए

डिएंड्रा डॉटिन – गुजरात जायंट्स -1 .7 करोड़ रुपए

जी मालिनी -मुंबई इंडियंस – 1.6 करोड़ रुपए

प्रेमा राउत – आरसीबी – 1.2 करोड़ रुपए

15:50 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: नहीं बिकीं 14 साल की इरा जाधव

भारत की तेज गेंदबाज एस यशस्री अनसोल्ड रहीं। वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी प्रतिका रावल को भी कोई खरीददार नहीं मिला। ऑक्शन की सबसे युवा खिलाड़ी इरा जाधव के लिए भी किसी ने बोली नहीं लगाई।

15:49 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: प्रेमा राउत के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई बोली

भारतीय खिलाड़ी प्रेमा राउत के लिए सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद आरसीबी भी बिडिंग वॉर में कूदी। आखिरकार 1.2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर आरसीबी ने उन्हीं को टीम में शामिल किया।

15:42 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: दिल्ली कैपिटल्स की हुईं नंदिनी कश्यप

विकेटकीपर बल्लेबाज नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा। नंदिनी को दो दिन पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

15:38 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: गुजरात ने सिमरन शेख पर भी लगाई बोली

सिमरन शेख अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। उनके लिए दिल्ली कैपटिल्स और गुजरात जायंट्स के बीच बिडिंग वॉर हुई। गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपए में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

15:34 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: जी कमालिनी पर मुंबई ने खर्च किए 1.6 करोड़

मुंबई और दिल्ली के बीच जी कमालिनी पर बिडिंग वॉर हुई। 16 साल की इस ओपनर को दोनों टीमें अपने साथ जोड़ना चाहती थी। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने 16 साल की इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा।

15:28 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: अनसोल्ड रहीं खिलाड़ी

भारत की विकेटकीपर सुषमा वर्मा: अनसोल्ड

भारत की बल्लेबाज शुभा सतीश: अनसोल्ड

भारत के ऑलराउंडर स्नेह राणा: अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल: नहीं बिके

आयरलैंड के ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगैस्ट: अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया लेगस्पिनर अलाना किंग: अनसोल्ड

भारत की बल्लेबाज सी प्रत्यूषा: अनसोल्ड

15:22 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: मुंबई इंडियंस ने खरीदा पहला खिलाड़ी

नदीन डी क्लर्क ऑक्शन में बिकने वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया।

15:21 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को भी खरीरददार नहीं मिला। उन्होंने हाल ही में इंजरी के बाद वापसी की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हेदर ग्राहम के लिए भी बोली नहीं लगी।

15:18 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: पूनम यादव भी रहीं अनसोल्ड

डैनियल गिब्सन अनसोल्ड रहीं। वहीं भारत की अनुभवी गेंदबाज पूनम यादव को कोई भी खरीरददार नहीं मिला। इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज हेदर नाइट के लिए भी बोली नहीं लगाई गई।

15:14 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: डिएंड्रा डॉटिन गुजरात जायंट्स में शामिल

वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिंग के यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बिड हुई। आखिरकार गुजरात ने 1.7 करोड़ रुपए में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

15:06 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: रोजर बिन्नी ने शुरू किया ऑक्शन

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने सबसे पहले आकर सभी फ्रैंचाइजी को शुभकामनाएं दी और साथ ही ऑक्शन के लिए मल्लिका सागर को स्टेज पर बुलाया।

14:42 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: बेंगलुरु में शुरू होगा ऑक्शन

बेंगलुरु में कुछ देर में शुरू होगा ऑक्शन। पांच टीमों के प्रतिनिधि ऑक्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

14:08 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: सभी टीमों का पर्स

दिल्ली कैपिटल्स- 2.5 करोड़
गुजरात जायंट्स- 4.4 करोड़
मुंबई इंडियंस- 2.65 करोड़
यूपी वॉरियर्स- 3.9 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 3.25 करोड़. 

13:50 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: महिला प्रीमियर लीग की लाइव स्ट्रीमिंग

महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।

13:09 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: ऑक्शन में 5 टीमें लेंगी हिस्सा

ऑक्शन में शामिल हो रही पांचों टीमों के पास सिर्फ 19 स्लॉट ही मौजूद हैं, जिसमें 5 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट्स भी शामिल हैं.।

12:36 (IST) 15 Dec 2024
WPL Auction, LIVE: ऑक्शन पूल में शामिल हैं 120 खिलाड़ी

ऑक्शन पूल में कुल मिलाकर 120 खिलाड़ी है। पूल में 91 भारतीय खिलाड़ी और 29 अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल हैं, जिनमें एसोसिएट नेशंस की तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

12:22 (IST) 15 Dec 2024
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन आज

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन का आयोजन कर रहा है। आज बेंगलुरु में लीग के तीसरे के लिए ऑक्शन होगा।