Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025 के तीसरे चरण में एलीट ग्रुप और प्लेट ग्रुप की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने थी। एलीट ग्रुप में कुल 16 मैच जबकि प्लेट ग्रुप मेंं 3 मैच खेले गए।

तीसरे चरण के मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे स्टार बैटर नहीं खेले गए जबकि रिंकू सिंह, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। रिंकू सिंह की कप्तानी में उत्तर प्रदेश की टीम को बड़ोदा पर 54 रन से जीत मिली तो वहीं अभिषेक की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को उत्तराखंड के हाथों 5 विकेट से हार मिली। दिल्ली की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता जबकि मुंबई को छत्तीसगढ़ पर 9 विकेट से जीत मिली।

विजय हजारे में 29 दिसंबर 2025 को खेले जा रहे मुकाबले (एलीट ग्रुप)

ग्रुप ए

  • कर्नाटक बनाम तमिलनाडु, अहमदाबाद, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 4 विकेट से हराया।
  • राजस्थान बनाम त्रिपुरा, अहमदाबाद, त्रिपुरा ने राजस्थान को 66 रन से हराया।
  • झारखंड बनाम पुडुचेरी, अहमदाबाद, झारखंड ने पुडुचेरी को 133 रन से हराया।
  • केरल बनाम मध्य प्रदेश, अहमदाबाद, मध्यप्रदेश ने केरल को 47 रन से हराया।

ग्रुप बी

  • जम्मू-कश्मीर बनाम विदर्भ, राजकोट, विदर्भ ने जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराया।
  • बड़ोदा बनाम उत्तर प्रदेश, राजकोट, उत्तर प्रदेश ने बड़ोदा को 54 रन से हराया।
  • असम बनाम हैदराबाद, सौराष्ट्र, असम ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया।
  • बंगाल बनाम चंडीगढ़, राजकोट, बंगाल ने चंडीगढ़ को 6 विकेट से हराया।

ग्रुप सी

  • गोवा बनाम सिक्किम, जयपुर, गोवा ने सिक्किम को 62 रन से हराया।
  • हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र, जयपुर, हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 7 रन से हराया।
  • पंजाब बनाम उत्तराखंड, जयपुर, उत्तराखंड ने पंजाब को 5 विकेट से हराया।
  • छत्तीसगढ़ बनाम मुंबई, जयपुर, मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया।

ग्रुप डी

  • दिल्ली बनाम सौराष्ट्र, आलूर, दिल्ली ने सौराष्ट्र को 3 विकेट से हराया।
  • रेलवे बनाम सर्विसेज, अलूर, रेलवे ने सर्विसेज को 84 रन से हराया।
  • आंध्र बनाम ओडिशा, अलूर, ओडिशा ने आंध्र को 6 विकेट से हराया।
  • गुजरात बनाम हरियाणा, बेंगलुरु, हरियाणा ने गुजरात को 26 रन से हराया।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 प्लेट ग्रुप

  • अरुणाचल प्रदेश बनाम मणिपुर, रांची, मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 4 विकेट से हराया।
  • मिजोरम बनाम नगालैंड, रांची, नागालैंड ने मिजोरम को 177 रन से हराया।
  • बिहार बनाम मेघालय, रांची, बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराया।
Live Updates
10:26 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: मेघालय के खिलाफ खेल रहे हैं वैभव

वैभव ने बिहार के लिए पहले चरण के मैच में खेला था और फिर दूसरा मैच वो खेलने से चूक गए थे। माना जा रहा था कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने की वजह से अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन मेघालय के खिलाफ वो बिहार के लिए खेल रहे हैं और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

10:22 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: एन जगदीशन ने लगाया अर्धशतक

तमिलनाडु के ओपनर एन जगदीशन ने कर्नाटक के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके हैं और वो इस वक्त 56 गेंदों पर 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:07 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: शार्दुल ने लिए 4 विकेट

छत्तीसगढ़ के खिलाफ शार्दुल ठाकुर घातक गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 5 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटक लिए हैं। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं।

09:56 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: अर्जुन तेंदुलकर हैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

गोवा का सामना इस वक्त सिक्किम से हो रहा है और अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अर्जुन ने दूसरे मुकाबले में काफी खराब गेंदबाजी की थी और 6 ओवर में 58 रन लुटाए थे।

09:53 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: रोहित नहीं हैं मुंबई का हिस्सा

रोहित शर्मा दो मुकाबले खेल चुके हैं और अब वो मुंबई टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब रोहित की जगह मुंबई के लिए मुशीर खान ओपन करते नजर आ सकते हैं।

09:52 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: अभिषेक शर्मा एक्शन में

अभिषेक शर्मा पंजाब के लिए दूसरे मैच में नहीं खेले थे, लेकिन तीसरे मैच में वो टीम का हिस्सा हैं और कप्तानी कर रहे हैं। पंजाब का सामना इस वक्त उत्तराखंड से जयपुर में हो रहा है।

09:51 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: दिल्ली के लिए खेल रहे हैं पंत

दिल्ली के लिए तीसरे चरण के मैच में कोहली नहीं खेल रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत इस टीम का हिस्सा हैं और सौराष्ट्र के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली की जगह इस मैच में तीसरे नंबर पर नितीश राणा बैटिंग कर सकते हैं।

09:36 (IST) 29 Dec 2025

बिहार ने चुनी पहले गेंदबाजी

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप के तीसरे राउंड में मेघालय के खिलाफ बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:35 (IST) 29 Dec 2025

नगालैंड ने टॉस जीत बैटिंग चुनी

रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप के तीसरे राउंड में मिजोरम के खिलाफ नगालैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

09:32 (IST) 29 Dec 2025

अरुणाचल के खिलाफ मणिपुर ने बॉलिंग चुनी

रांची के उषा मार्टिन ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप के तीसरे राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मणिपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:30 (IST) 29 Dec 2025

केरल ने टॉस जीता

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड ए में मध्य प्रदेश के खिलाफ केरल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:29 (IST) 29 Dec 2025

कर्नाटक ने गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड ए में तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:28 (IST) 29 Dec 2025

त्रिपुरा का बैटिंग करने का फैसला

अहमदाबाद के एडीएसए रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ त्रिपुरा ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

09:27 (IST) 29 Dec 2025

बंगाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ गेंदबाजी चुनी

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड में चंडीगढ़ के खिलाफ बंगाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:26 (IST) 29 Dec 2025

हैदराबाद ने बल्लेबाजी चुनी

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी में असम के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

09:23 (IST) 29 Dec 2025

बड़ौदा ने टॉस जीता

राजकोट के सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बड़ौदा ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:19 (IST) 29 Dec 2025
विदर्भ ने टॉस जीता

राजकोट के सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड बी में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:18 (IST) 29 Dec 2025

महाराष्ट्र ने फील्डिंग चुनी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।मह

09:17 (IST) 29 Dec 2025

मुंबई ने गेंदबाजी चुनी

जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:16 (IST) 29 Dec 2025

सिक्किम ने टॉस जीता

जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में गोवा के खिलाफ सिक्किम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया।

09:16 (IST) 29 Dec 2025

उत्तराखंड ने टॉस जीता

जयपुर के अनंतम ग्राउंड पर पंजाब के खिलाफ उत्तराखंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

09:15 (IST) 29 Dec 2025

हरियाणा के खिलाफ गुजरात ने टॉस जीता

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 में हरियाणा के खिलाफ गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

09:14 (IST) 29 Dec 2025

ओडिशा ने भी गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में आंध्र के खिलाफ ओडिशा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:11 (IST) 29 Dec 2025
दिल्ली ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम 2 में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:10 (IST) 29 Dec 2025

सर्विसेज ने टॉस जीता

बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम 3 में रेलवे के खिलाफ सर्विसेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

09:05 (IST) 29 Dec 2025

नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लाग में हम विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे राउंड के मुकाबलों से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल से जुड़ी अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।