Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score | क्रिकेट लाइव स्कोर: विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025 के तीसरे चरण के मुकाबले में एलीट ग्रुप और प्लेट ग्रुप की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। एलीट ग्रुप में कुल 16 मैच खेले जबकि प्लेट ग्रुप मेंं 3 मैच खेले जा रहे हैं।

तीसरे चरण के मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे स्टार बैटर नहीं खेल रहे हैं जबकि रिंकू सिंह, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं।

विजय हजारे में 29 दिसंबर 2025 को खेले जा रहे मुकाबले (एलीट ग्रुप)

ग्रुप ए

  • कर्नाटक बनाम तमिलनाडु, अहमदाबाद
  • राजस्थान बनाम त्रिपुरा, अहमदाबाद
  • झारखंड बनाम पुडुचेरी, अहमदाबाद
  • केरल बनाम मध्य प्रदेश, अहमदाबाद

ग्रुप बी

  • जम्मू-कश्मीर बनाम विदर्भ, राजकोट
  • बड़ोदा बनाम उत्तर प्रदेश, राजकोट
  • असम बनाम हैदराबाद, सौराष्ट्र
  • बंगाल बनाम चंडीगढ़, राजकोट

ग्रुप सी

  • गोवा बनाम सिक्किम, जयपुर
  • हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र, जयपुर
  • पंजाब बनाम उत्तराखंड, जयपुर
  • छत्तीसगढ़ बनाम मुंबई, जयपुर, मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया।

ग्रुप डी

  • दिल्ली बनाम सौराष्ट्र, आलूर
  • रेलवे बनाम सर्विसेज, अलूर
  • आंध्र बनाम ओडिशा, अलूर
  • गुजरात बनाम हरियाणा, बेंगलुरु

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 प्लेट ग्रुप

  • अरुणाचल प्रदेश बनाम मणिपुर, रांची
  • मिजोरम बनाम नगालैंड, रांची
  • बिहार बनाम मेघालय, रांची, बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराया।
Live Updates
16:21 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Score: पंत ने खेली 22 रन की पारी

दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ 22 रन की पारी खेली और आउट हो गए। नितीश राणा ने दिल्ली के लिए 37 रन बनाए।

15:33 (IST) 29 Dec 2025

‘सभी फॉर्मेट का कप्तान बनने लायक नहीं हैं गिल’, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी शुभमन की काबिलियत पर उठाए सवाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ने कहा कि गिल सभी फॉर्मेंट में कप्तान बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। …पूरी जानकारी
15:20 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Score: प्रियांश आर्या 78 रन बनाकर आउट

दिल्ली के युवा ओपनर प्रियांश आर्या ने 45 गेंदों पर 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 78 रन की तेज पारी खेली, लेकिन चेतन सकारिया की गेंद पर उनका विकेट गिर गया।

14:44 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Score: प्रियांश आर्या का अर्धशतक

दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्या ने अर्धशतक लगा लिया है और वो अभी 30 गेंदों पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 321 रन का टारगेट मिला है।

14:38 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराया

मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हरा दिया और कप्तान शार्दुल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने। मुंबई के लिए अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 68 रन जबकि सिद्धेश लाड ने नाबाद 48 रन की पारी खेली।

14:06 (IST) 29 Dec 2025
Vijay Hazare 2025-26 Live Update: नहीं चले देवदत्त पडीक्कल

कर्नाटक के स्टार बैटर देवदत्त पडीक्कल तमिलनाडु के खिलाफ नहीं चले और 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। कर्नाटक को जीत के लिए 289 का टारगेट मिला है।

14:02 (IST) 29 Dec 2025

वैभव सूर्यवंशी जोरदार शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, 310 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

VHT 2025: वैभव सूर्यवंशी ने मेघालय के खिलाफ जोरदार शुरुआत की और गजब की लय में दिखे, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव के पास इस मैच में एक और बड़ा स्कोर करने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट जल्दी ही गंवा दिया। …अधिक जानकारी
13:41 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: वैभव 31 रन बनाकर आउट

वैभव ने मेघालय के खिलाफ जोरदार शुरुआत की, लेकिन वो 31 रन बनाकर आउट हो गए। बिहार की टीम को जीत के लिए मेघालय ने 218 रन का टारगेट दिया है।

13:19 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: रामकृष्ण घोष ने लिए 7 विकेट

सौराष्ट्र के बॉलर रामकृष्ण घोष ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट लिए। उन्होंने 9.4 ओवर में सिर्फ 30 रन दिए और हिमाचल ने 49.4 ओवर में 271 रन बनाए। हिमाचल के लिए पुखराज मान ने 110 रन की पारी खेली।

13:13 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: हैदराबाद ने बनाए 310 रन

हैदराबाद की टीम ने असम के खिलाफ 49.5 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने नाबाद 53 रन जबकि अभिराथ रेड्डी ने 54 रन तो वहीं राहुल सिंह गहलौत ने 79 रन की पारी खेली।

13:10 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: झारखंड ने बनाए 368 रन

झारखंड ने पुडुचेरी के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 368 रन बनाए और अनुकूल राय ने नाबाद 98 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान कुमार कुशाग्र ने 104 गेंदों पर 105 रन बनाए।

13:08 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: सौराष्ट्र ने बनाए 320 रन

सौराष्ट्र ने दिल्ली के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 320 रन बनाए। इस टीम के लिए विश्वराज सिंह जडेजा ने 115 रन की पारी खेली जबकि रुचित अहीर ने 95 रन बनाए। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

13:06 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: पंजाब ने बनाए 269 रन

पंजाब की टीम ने उत्तराखंड के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 रन की पारी खेली जबकि सलिल अरोड़ा ने टीम के लिए 65 रन तो वहीं कृष भगत ने 51 रन की पारी खेली।

13:05 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: गोवा ने बनाए 309 रन

गोवा ने सिक्किम के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट पर 309 रन बनाए। गोवा के लिए ललित यादव ने नाबाद 131 रन की पारी 111 गेंदों पर खेली जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 19 रन बनाए।

13:02 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: चंडीगढ़ ने बनाए 319 रन

चंडीगढ़ की टीम ने कप्तान मनन वोहरा की 122 रन की शतकीय पारी के दम पर 48.2 ओवर में 319 रन का स्कोर बंगाल के खिलाफ बनाया। मोहम्मद शमी ने 9.2 ओवर में 69 रन देकर 3 विकेट लिए।

12:46 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: यूपी ने बनाए 369 रन

यूपी ने बड़ोदा के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 160 रन की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने 63 रन बनाए।

12:28 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: मेघालय ने बनाए 217 रन

बिहार ने मेघालय के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन की पारी खेली। मेघालय के लिए राम गुरुंग ने सबसे बड़ी नाबाद 56 रन की पारी खेली जबकि बिहार की तरफ से साबिर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

12:20 (IST) 29 Dec 2025

Year Ender 2025: रोहित टॉप पर, श्रेयस नंबर 4; 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले भारतीय

Year Ender 2025: रोहित शर्मा ने साल 2025 में वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। रोहित ने इस साल खेले 14 मैचों में कुल इतने छक्के लगाए। …यहां पढ़ें
12:10 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: ध्रुव जुरेल का शतक

ध्रुव जुरेल ने बड़ोदा के खिलाफ 78 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ध्रुव ने ये शतक चौके साथ पूरा किया। इस सीजन में ये ध्रुव का पहला शतक रहा।

12:07 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: रिंकू सिंह ने खेली 63 रन की पारी

यूपी के कप्तान रिंकू सिंह ने 67 गेंदों पर 63 रन की पारी बड़ोदा के खिलाफ खेली और फिर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल अपने शतक के करीब हैं और 98 रन पर खेल रहे हैं।

11:59 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: छत्तीसगढ़ 142 पर आउट

मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 38.1 ओवर में 142 रन पर आउट कर दिया। मुंबई के लिए कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए जबकि शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। मुशीर खान को एक सफलता मिली।

11:49 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: झारखंड के कप्तान का शतक

झारखंड के कप्तान कुमार कुशाग्र ने पुडुचेरी के खिलाफ शतक पूरा किया और वो 104 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 10 चौके भी लगाए।

11:42 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: मनन वोहरा का शतक

चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने 111 गेंदों पर 100 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 8 चौके भी निकले। चंडीगढ़ का सामना तीसरे चरण के मैच में बंगाल के साथ हो रहा है।

11:31 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: रिंकू सिंह ने लगाया अर्धशतक

यूपी के कप्तान रिंकू सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वो 54 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिंकू ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए।

11:22 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Score: गोवा के कप्तान ने लगाया अर्धशतक

गोवा को कप्तान सुयश प्रभूदेसाई ने 49 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली और आउट हुए। वहीं ललित यादव भी 55 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:15 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वो 52 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके अब तक जड़े हैं।

10:44 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: अभिषेक शर्मा बड़े स्कोर से चूके

पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन 26 गेंदों पर वो 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 5 चौके भी लगाए, लेकिन बड़े स्कोर से चूक गए।

10:38 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: अभिषेक गोस्वामी का अर्धशतक

यूपी के ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने 51 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 छक्के व 7 चौके भी लगाए। 51 रन की पारी खेलने के बाद वो आउट हो गए। यूपी की टीम बड़ोदा के खिलाफ खेल रही है।

10:36 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: कुमार कुशाग्र का अर्धशतक

पुडुचेरी के खिलाफ झारखंड की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने इस मैच में अपना अर्धशतक 55 गेंदों पर पूरा किया और इस वक्त वो 56 गेंदों पर 54रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:31 (IST) 29 Dec 2025

Vijay Hazare 2025-26 Live Update: विराट हुए डक पर आउट

झारखंड के स्टार बैटर विराट सिंह पुडुचेरी के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट को इस मैच में पार्थ वघानी ने आउट किया।