USA vs WI Match Highlights: आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मिले 129 रन के लक्ष्य को महज 10.5 ओवर में हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने आखिरी 14 गेंद में ठोके 53 रन

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 39 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। निकोलस पूरन 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 12 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने आखिरी 53 रन 14 गेंदों पर बनाए। वेस्टइंडीज ने रन रेट के मामले में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया और ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 चरण ग्रुप 2 अंक तालिका

रोस्टन चेज बने प्लेयर ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज की इस जीत में उनके गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। यही वजह रही कि रोस्टन चेज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अमेरिका ने खेल की शानदार शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के बाद रोस्टन चेज ने उन्हें पीछे धकेल दिया। रोस्टन चेज ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने भी 3 विकेट लिए और अमेरिका सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 128 रन ही बना सका।

वेस्टइंडीज का था नेट रन रेट पर जोर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की नजर शुरुआत से ही नेट रन रेट पर थी। उसके सलामी बल्लेबाज शाई होप ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अपना अब तक का सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर बनाया। उन्होंने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। जॉनसन चार्ल्स ने भी दूसरे छोर से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन हरमीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

शाई होप ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

हालांकि, वेस्टइंडीज पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। शाई होप ने मिलिंद कुमार के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फिर निकोलस पूरन ने ड्रिंक्स के बाद सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर दो छक्के जड़कर मैच को 9 ओवर से ज्यादा गेंदें शेष रहते ही समाप्त कर दिया। 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए और अपनी पूरी ताकत से जीत दर्ज की।

बारिश के कारण देर से हुआ टॉस

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में बारिश के कारण देर से टॉस हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन पर ऑलआउट हुई। वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

अमेरिका के लिए एंद्रीस गौस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इससे पहले अमेरिका की ओर से विकेटकीपर एंद्रीस गौस ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उनके अलावा नितीश कुमार (20 रन), एरोन जोंस (11 रन), मिलिंद कुमार (19 रन), शैडली वैन (18 रन) और अली खान (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने 31 और रोस्टन चेज ने 19 रन देकर 3-3 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए। गुडाकेश मोती भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

दोनों टीमें 2-2 बदलाव के साथ उतरीं

वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। ब्रैंडन किंग के टी20 विश्व कप से बाहर हो जाने के कारण शाई होप को शामिल किया गया। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड की जगह ओबेद मैककॉय को आखिरी एकादश में शामिल किया गया।

अमेरिका की टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी। इस मैच में भी अमेरिका की कमान एरोन जोंस ने संभाली। मिलिंद कुमार और शैडली वैन शल्कविक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जसदीप सिंह और शायन जहांगीर को आखिरी एकादश से बाहर किया गया।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

USA 
128 (19.5)

vs

West Indies  
130/1 (10.5)

Match Ended ( Day – Super Eight – Match 6 )
West Indies beat USA by 9 wickets

Live Updates
08:53 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच

सौरभ नेत्रवलकर 11वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक शाई होप को दी। शाई होप ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर वेस्टइंडीज की झोली में जीत डाल दी। वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में 1 विकेट पर 130 रन बनाए। शाई होप 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 39 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोलस पूरन ने 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 12 गेंद में 27 रन की नाबाद पारी खेली।

08:40 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Cricket Score: निकोलस पूरन ने भी पकड़ी रफ्तार

शैडली वैन 10वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार हो गया। पूरन ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से वेस्टइंडीज के खाते में 13 रन आए। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 110 रन है। शाई होप के 37 गेंद में 75 और निकोलस पूरन के 9 गेंद में 14 रन हैं।

08:35 (IST) 22 Jun 2024
Live Score WI vs USA: शाई होप ने 3 गेंद में जड़े 3 छक्के

मिलिंद कुमार नौवां ओवर लेकर आए। शाई होप ने उनकी आखिरी तीन गेंद पर लगातार छक्के लगाए। 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन है। शाई होप के 36 गेंद में 74 रन हैं। निकोलस पूरन के 4 गेंद में 3 रन हैं। शाई होप ने अब तक 4 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। होप और पूरन के बीच 12 गेंद में 30 रन की साझेदारी हुई है।

08:23 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score WI vs USA: अमेरिका को मिली पहली सफलता

हरमीत सिंह 7वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर शाई होप ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। शाई होप की यह फिफ्टी 26 गेंद में आई। पांचवीं गेंद पर शाई होप ने एक रन लेकर स्ट्राइक जॉनसन चार्ल्स को दी। जॉनसन चार्ल्स अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें बाउंड्री लाइन के पास मिलिंद कुमार ने लपका। वह 14 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 67 रन है।

08:19 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score USA vs WI: वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में बनाए 58 रन

शैडली वैन छठा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से वेस्टइंडीज के खाते में 16 रन आए। शाई होप ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया। अगली गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर चार्ल्स ने चौका लगा दिया। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन है। शाई होप के 23 गेंद में 42 और चार्ल्स के 13 गेंद में 15 रन हैं।

08:10 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 4 ओवर में 33/0

अली खान चौथा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शाई होप ने छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से वेस्टइंडीज के खाते में 10 रन आए। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट खोए 33 रन है। शाई होप के 17 गेंद में 28 रन हैं। चार्ल्स के 7 गेंद में 4 रन हैं।

08:02 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: शाई होप ने जड़ा छक्का

नोस्तुश केंजीगे दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर शाई होप ने छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर चार्ल्स ने 2 रन लिए। इस ओवर से वेस्टइंडीज के खाते में 11 रन आए। दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट खोए 14 रन है। शाई होप के 7 गेंद में 9 और जॉनसन चार्ल्स के 5 गेंद में 4 रन हैं।

07:51 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Cricket Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स और शाई होप ने पारी की शुरुआत की। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर पहला ओवर लेकर आए। शाई होप ने उनकी तीसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन चुराकर वेस्टइंडीज का खाता खोला।

07:40 (IST) 22 Jun 2024
Live Score WI vs USA: अमेरिका ने 19.5 ओवर में बनाए 128 रन

आंद्रे रसेल 20वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर सौरभ नेत्रवलकर ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग ऑन पर कप्तान रोवमैन पॉवेल ने बहुत ही शानदार कैच लपक लिया। इसके साथ ही अमेरिका की पारी 19.5 ओवर में 128 रन पर समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट लिए।

07:34 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score WI vs USA: अल्जारी जोसेफ ने झटका विकेट

अल्जारी जोसेफ 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर नोस्तुश केंजीगे ने स्कूप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में टंग गई और विकेट के पीछे निकोलस पूरन ने आसान कैच लपक लिया। नोस्तुश केंजीगे 3 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अल्जारी जोसेफ के इस ओवर से अमेरिका के खाते में सिर्फ 2 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। 19 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर 9 विकेट पर 125 रन है। अली खान के 4 गेंद में 11 रन हैं।

07:29 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score USA vs WI: अली खान ने आते ही दिखाए तेवर

रसेल की 5वीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर अली खान ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। अमेरिका का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 123 रन है।

07:27 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: रसेल के ओवर में दो विकेट गिरे

आंद्रे रसेल 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर शैडली वैन ने चौका जड़ दिया। हालांकि, दूसरी गेंद पर मिलिंद कुमार रन आउट हो गए। यही नहीं आंद्रे रसेल ने चौथी गेंद पर शैडली वैन को चार्ल्स के हाथों कैच करा दिया। मिलिंद कुमार 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शैडली वैन 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। शैडली वैन की जगह अली खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अमेरिका का स्कोर 17.4 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन है।

07:21 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: अमेरिका 100 के पार

17 ओवर का खेल हो चुका है। अमेरिका का स्कोर 6 विकेट पर 108 रन है। शैडली वैन ने 16वें ओवर की तीसरी और 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। वह अब तक 13 गेंद में 14 रन बना चुके हैं। मिलिंद कुमार के 21 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 21 गेंद में 20 रन की साझेदारी हुई है।

06:46 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Cricket Score: रोस्टन चेज ने एरोन जोंस को किया बोल्ड

रोस्टन चेज 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान एरोन जोंस को बोल्ड कर दिया। एरोन जोंस 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। एरोन जोंस जब आउट हुए तब अमेरिका का स्कोर 9.1 ओवर में 65/4 था। एरोन जोंस की जगह मिलिंद कुमार क्रीज पर आए।

06:41 (IST) 22 Jun 2024
Live Score WI vs USA: अल्जारी जोसेफ ने झटका एंद्रीस गौस का विकेट

अल्जारी जोसेफ 8वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर एंद्रीस गौस ने डीप मिडविकेट पर शाई होप को अपना कैच थमा दिया। एंद्रीस गौस 3 चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एंद्रीस गौस की जगह कोरी एंडरसन बल्लेबाजी के लिए आए। आठ ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर 3 विकेट पर 60 रन है।

06:38 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score WI vs USA: मोती ने नितीश कुमार को किया LBW

सातवां ओवर गुडाकेश मोती लेकर आए। उनकी पहली दो गेंद पर 3 रन बने। तीसरी गेंद पर उन्होंने नितीश कुमार को एलबीडब्ल्यू कर दिया। नितीश ने एंद्रीस गौस से बातचीत के बाद रिव्यू लिया, लेकिन गंवाना पड़ा। नितीश कुमार 19 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नितीश की जगह कप्तान एरोन जोंस बल्लेबाजी के लिए आए। वह अगली तीन गेंद में खाता नहीं खोल पाए। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है।

06:30 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score USA vs WI: अमेरिका का स्कोर 48/1

छह ओवर का खेल हो चुका है। अमेरिका का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है। नितीश कुमार के 18 गेंद में 20 (2 चौके) और एंद्रीस गौस के 12 गेंद में 25 रन हैं। वह 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

06:19 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: नितीश कुमार ने जड़े दो चौके

ओबेद मैककॉय चौथा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में नितीश कुमार ने दो चौके (दूसरी और चौथी गेंद पर) लगाए। चार ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। नितीश कुमार के 13 गेंद में 17 और एंद्रीस गौस के 4 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई है।

06:09 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: रसेल की गेंद पर कैच आउट हुए स्टीवन टेलर

आंद्रे रसेल दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर स्टीवन टेलर को पवेलियन भेज दिया। रसेल की गेंद पर स्टीवन टेलर ने रोस्टन चेस को बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट किया। रसेल की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर लेंथ बॉल थी। स्टीवन टेलर ने कट के लिए जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद फील्डर के पास गई और चेस ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की। स्टीवन टेलर 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नितीश कुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अगली गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।

06:03 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Cricket Score: स्टीवन टेलर ने खोला अमेरिका का खाता

अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अमेरिका के लिए एंद्रीस गौस और स्टीवन टेलर ने पारी की शुरुआत की। वेस्टइंडीज के लिए अकील होसेन पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद भी डॉट रही। तीसरी गेंद पर स्टीवन टेलर ने एक रन लेकर अपना और अमेरिका का खाता खोला।

05:49 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score WI vs USA: ये है अमेरिका की प्लेइंग इलेवन

अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), नितीश कुमार, एरोन जोंस (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

05:49 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score USA vs WI: ये है वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉनसन चार्ल्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओबेद मैककॉय।

05:47 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीता

चूंकि बारिश तेज नहीं थी, इसलिए उम्मीद थी कि जल्द ही टॉस होगा। वैसा ही हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद रोवमैन पॉवेल ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। विकेट काफी अच्छा लग रहा है, मौसम भी खराब है। हम अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे। हमारी मंजिल हमारे हाथ में है। आज हमें जीत की राह पर लौटने का मौका मिला है। हम एक टीम के तौर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी थी। रोमारियो शेफर्ड प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उनकी जगह ओबेद मैककॉय आए हैं। ब्रैंडन किंग भी बाहर हो गए। उनकी जगह शाई होप आए हैं।

05:36 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: मैदान कवर्स से ढका गया

अमेरिका बनाम वेस्टइंडीज मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। इस मैच के लिए सुबह 5:30 बजे टॉस होना था, लेकिन वह नहीं हो पाया। केंसिंग्टन ओवल में कवर लगाए गए हैं। हल्की बारिश हो रही है, क्योंकि मैदान पर खड़े लोगों ने छाता नहीं लगा रखा है। खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

05:09 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Cricket Score: अमेरिका बनाम वेस्टइंडीज रोमांचक होगा मैच

क्या रोवमैन पॉवेल एंड कंपनी वापसी कर सकती है? बारबाडोस में माहौल शानदार होगा। आइए उम्मीद करते हैं कि हमें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

05:09 (IST) 22 Jun 2024
Live Score WI vs USA: वेस्टइंडीज को चौंकाने की फिराक में होगा अमेरिका

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अमेरिका कुल स्कोर के काफी करीब पहुंच गया था। 12 गेंद पर 28 रन चाहिए थे, लेकिन खेल में अनुभव की कमी से वह जीत नहीं पाया। अब दो बार के विश्व चैंपियन के खिलाफ यूएसए कुछ बड़ा करने को के लिए उत्सुक होगा।

05:07 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score WI vs USA: अमेरिका का में ग्रुप स्टेज में ऐसा रहा प्रदर्शन

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, बहुत से लोगों ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ पाएगा, लेकिन यूएसए एक कठिन प्रतिद्वंद्वी रहा। विश्व कप में पदार्पण करने वाले इस टीम ने अपने अभियान की शुरुआत अपने पड़ोसियों (कनाडा) पर शानदार जीत के साथ की। सुपर ओवर में पाकिस्तान पर जीत दर्ज की। भारत को जीत के लिए कड़ी मेहनत करने पर मजबूर किया।

05:03 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score USA vs WI: ब्रैंडन किंग के बिना उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करने वाली दो टीमें अमेरिका और वेस्टइंडीज एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगी। पूरी संभावना है कि यह एक आभासी करो या मरो का मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में लगातार 4 जीत के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाली विंडीज को गत चैंपियन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज अपने नियमित सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के बिना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे होप को उनकी जगह पर शामिल करते हैं या हेटमायर को समायोजित करने के लिए बल्लेबाजी लाइन-अप में बदलाव करते हैं।

05:00 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: अमेरिका को हल्के में लेने की भूल पडे़गी भारी

यूएसए को एंटिगा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे पहले एंड्रीज गौस और हरमीत सिंह के बीच छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की बदौलत प्रोटियाज को झटका दिया। यूएसए के खिलाफ वेस्टइंडीज जीत की दावेदार मानी जा रही है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए ने बार-बार दिखाया है कि वे कितने खतरनाक हैं।

04:58 (IST) 22 Jun 2024
WI vs USA Live Score: अमेरिका और वेस्टइंडीज का भाग्य दांव पर

इस मैच में सह-मेजबानों का भाग्य दांव पर है क्योंकि दोनों टीमें बारबाडोस में एक वर्चुअल एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराकर ग्रुप ऑफ डेथ से बाहर निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले सुपर 8 गेम में लड़खड़ा गई।