आईपीएल 2024 में बुधवार (22 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक बार फिर सपना टूट गया। 24 मई को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से राजस्थान का सामना होगा। मैच जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। उसकी ओर से विराट कोहली ने 33, फाफ डुप्लेसिस ने 17, कैमरन ग्रीन ने 27, रजत पाटीदार ने 34, महिपाल लोमरोर ने 32 और दिनेश कार्तिक ने 11 रन बनाए। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए। आवेश खान ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए। अश्विन ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।

राजस्थान ने 173 रन के टारगेट को 19 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। रियान पराग ने 36 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर ने 26 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 16 रन बनाकर नाबाद रहे। रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी प्लेइंग इलेवन में बिना बदलाव के इस मुकाबले में उतरे।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Rajasthan Royals 
174/6 (19.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
172/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bengaluru by 4 wickets

Live Updates
23:27 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना फिर टूटा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना टूट गया। राजस्थान ने 173 रन के टारगेट को 19 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। रियान पराग ने 36 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर ने 26 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 16 रन बनाकर नाबाद रहे। रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

23:20 (IST) 22 May 2024
शिरमोन हेटमायर को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

शिरमोन हेटमायर को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 26 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 2 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन। 12 गेंद पर 13 रन चाहिए। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन हैं।

23:15 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: रियान पराग आउट

मोहम्मद सिराज ने रियान पराग को पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद पर 36 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर 25 रन बनाकर आउट। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन। जीत के लिए 16 गेंद पर 16 रन चाहिए।

23:07 (IST) 22 May 2024
IPL 2024 Live Score: रियान पराग की शानदार बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 30 रन चाहिए। रियान पराग 35 और शिरमोन हेटमायर 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 29 रन की साझेदारी।

22:47 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: जुरेल रन आउट

विराट कोहली के बेहतरीन थ्रो पर ध्रुव जुरेल रन आउट। उन्होंने 8 गेंद पर 8 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन। जीत के लिए 41 गेंद पर 61 रन चाहिए।

22:38 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: जुरेल-पराग पर दारोमदार

राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 73 रन चाहिए। रियान पराग 8 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 12 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।

22:27 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB Live Score: कर्ण शर्मा ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा

कर्ण शर्मा ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट 86 रन। 60 गेंद पर 87 रन चाहिए। रियान पराग 2 रन बनाकर क्रीज पर।

22:22 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: जायसवाल लौटे पवेलियन

कैमरन ग्रीन ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंद पर 45 रन बनाए। राजस्थान का लाइव स्कोर 9.2 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन। जीत के लिए 64 गेंद पर 92 रन चाहिए। संजू सैमसन 15 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं।

22:19 (IST) 22 May 2024
IPL 2024 Live Score: सैमसन-जायसवाल क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 93 रन चाहिए। संजू सैमसन 14 और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 34 रन की साझेदारी।

22:01 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: कैडमोर को फर्ग्युसन को भेजा पवेलियन

लॉकी फर्ग्युसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहली सफलता दिलाई। टॉम कोल्हर कैडमोर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 25 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.3 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन। जीत के लिए 87 गेंद पर 126 रन चाहिए।

21:57 (IST) 22 May 2024
IPL Live Score 2024: राजस्थान का पलड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 45 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 128 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 24 और टॉम कोल्हर कैडमोर 20 रन बनाकर क्रीज पर।

21:48 (IST) 22 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: यशस्वी जायसवाल और टॉम कोल्हर कैडमोर क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 151 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 19 और टॉम कोल्हर कैडमोर 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:37 (IST) 22 May 2024
RR vs RCB LIVE क्रिकेट स्कोर: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और टॉम कोल्हर कैडमोर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्वप्निल सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में केवल 2 रन बने। यशस्वी जायसवाल 1 और कैडमोर 1 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर बगैर विकेट के 2 रन। जीत के लिए 171 रन चाहिए।

21:21 (IST) 22 May 2024
IPL 2024, RR vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु ने 20 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 172 रन

संदीप शर्मा 20वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से बेंगलुरु के खाते में 13 रन आए। कर्ण शर्मा ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। स्वप्निल सिंह ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर कर्ण शर्मा कैच आउट हो गए। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए।

21:13 (IST) 22 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, RR vs RCB: आवेश खान ने 1 ओवर में झटके 2 विकेट
  • आवेश खान 19वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी जायसवाल ने सर्किल के कोने पर उनका कैच लपका। उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर स्वप्निल सिंह बल्लेबाजी के लिए आए।
  • तीसरी गेंद पर स्वप्निल सिंह ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • चौथी गेंद पर लोमरोर ने चौका जड़ दिया।
  • पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने लोमरोर को रोवमैन पॉवेल के हाथों डीप पॉइंट पर कैच करा दिया। लोमरोर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 17 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। लोमरोर की जगह कर्ण शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए।
  • आखिरी गेंद डॉट रही।
  • 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 159 रन है।
  • 21:05 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Score: 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 154/5
  • 18 ओवर का खेल हो चुका है। ट्रेंट बोल्ट 18वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर लोमरोर ने 2 रन लिये।
  • दूसरी गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर लोमरोर ने चौका जड़ दिया।
  • तीसरी गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर लोमरोर ने 2 रन लिये।
  • पांचवीं गेंद पर लोमरोर ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने 1 रन लिया।
  • 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 5 विकेट पर 154 रन है। लोमरोर के 15 गेंद में 28 रन हैं। कार्तिक के 11 गेंद में 11 रन हैं।
  • 20:46 (IST) 22 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, RR vs RCB: आवेश खान ने झटका विकेट
  • आवेश खान 15वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर रजत पाटीदार ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर आवेश ने रजत पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाई। आवेश की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर शॉर्ट पिच थी। रजत पाटीदार ने मिड-ऑफ के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश की, लेकिन रियान पराग ने बहुत ही शानदार कैच लपक लिया। रजत पाटीदार 22 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए।
  • तीसरी गेंद पर अंपायर ने दिनेश कार्तिक को LBW दे दिया। कार्तिक ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।
  • चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर लोमरोर ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर कार्तिक ने 1 रन लिया।
  • इस ओवर से आरसीबी के खाते में 9 रन आए, लेकिन उसने रजत का विकेट भी गंवाया। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन है।
  • 20:39 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Score: चहल ने 14वें ओवर में लुटाए 19 रन
  • युजवेंद्र चहल 14वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर रजत पाटीदार ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर रजत ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर लोमरोर ने छक्का जड़ दिया।
  • चौथी गेंद पर लोमरोर ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार ने चौका लगा दिया।
  • छठी गेंद पर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 116 रन है। रजत के 20 गेंद में 28 रन हैं। लोमरोर के 4 गेंद में 7 रन हैं।
  • 20:36 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Cricket Score: अश्विन ने 1 ओवर में झटके 2 विकेट
  • अश्विन 13वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर अश्विन ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपनी कैरम बॉल पर ग्रीन को पॉवेल के हाथों कवर में कैच कराया। ग्रीन 21 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। ग्रीन की जगह ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए।
  • चौथी गेंद पर अश्विन ने मैक्सवेल को भी अपना शिकार बना लिया। अश्विन की यह गेंद स्टम्प की लाइन में गुड लेंथ बॉल थी। मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑन से ऊपर मारने का प्रयास किया, लेकिन सीधा ध्रुव जुरेल के हाथों में मार बैठे। उनकी जगह महिपाल लोमरोर बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद डॉट रही।
  • आरसीबी का 13 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 97 रन है।
  • 20:27 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 95/2
  • आवेश खान 12वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया
  • दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने 2 रन लिये।
  • तीसरी गेंद पर रजत ने चौका लगाया।
  • चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद कैमरन ग्रीन ने अंपायर की दिशा में शॉट लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया।
  • छठी गेंद कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया। इस ओवर से आरसीबी के खाते में 13 रन आए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन है। कैमरन ग्रीन के 19 गेंद में 26 और रजत पाटीदार के 15 गेंद में 15 रन हैं।
  • 20:18 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Cricket Score: दसवें ओवर से आरसीबी के खाते में 13 रन
  • युजवेंद्र चहल 10वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद डीप मिड-विकेट की ओर खेलकर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • दस ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 2 विकेट पर 76 रन है। ग्रीन के 14 गेंद में 18 रन हैं। रजत के 8 गेंद में 5 रन हैं।
  • 20:15 (IST) 22 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, RR vs RCB: आरसीबी के खाते में आए 5 रन
  • अश्विन 9वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद पर रजत पाटीदार ने 2 रन लिया।
  • नौ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है। नौवें ओवर से आरसीबी के खाते में 5 रन आए।
  • 20:12 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB: चहल ने कोहली का विकेट झटका
  • आठवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर चहल ने कोहली को पवेलियन भेज दिया। चहल की यह गेंद मिडिल स्टम्प पर गुड लेंथ थी। गिरकर टर्न हुई। कोहली उसे स्लॉग कर मिडविकेट के रास्ते बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन शायद टाइमिंग मिस हुई और स्थानापन्न खिलाड़ी डोनोवन फरेरा ने शानदार कैच पकड़ लिया। कोहली की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए।
  • तीसरी गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 58 रन है। ग्रीन के 8 गेंद में 4 रन और रजत के 2 गेंद में 1 रन हैं।
  • 20:08 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: पहले टाइम आउट के बाद आरसीबी का स्कोर 56/1
  • रविचंद्रन अश्विन 7वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लिया।
  • आखिरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। कोहली के 22 गेंद में 33 रन हैं। इसके बाद टाइम आउट हो गया।
  • 20:00 (IST) 22 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, RR vs RCB: कोहली ने जड़े 2 चौके
  • छठा ओवर संदीप शर्मा लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद पर कोहली ने 2 रन लिए।
  • तीसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • पांचवीं गेंद पर कोहली ने फिर चौका जड़ दिया।
  • छठी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 50 रन है। कोहली के 19 गेंद में 30 रन हैं।
  • 19:57 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Score: ट्रेंट बोल्ट ने फाफ को भेजा पवेलियन
  • पांचवां ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कोहली ने 2 रन लिए।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर लेग बाई की मदद से कोहली ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद पर फाफ अपना विकेट गंवा बैठे। बोल्ट की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ थी। फाफ ने मिडविकेट के ऊपर से पुल करके गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की। लेकिन मिडविकेट बाउंड्री की ओर रोवमैन पॉवेल खड़े थे। उन्होंने आगे की ओर गोता लगाते हुए बहुत ही शानदार कैच पकड़ा।
  • फाफ 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। फाफ की जगह कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पांचवीं गेंद वाइड रही।
  • अगली 2 गेंद पर कैमरन ग्रीन अपना खाता नहीं खोल पाए।
  • पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है। कोहली के 14 गेंद में 18 रन हैं।
  • 19:49 (IST) 22 May 2024
    Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score: आरसीबी का स्कोर 34/0
  • चौथा ओवर संदीप शर्मा लेकर आए।
  • पहली गेंद पर कोहली ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर कोहली ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर फाफ ने फाइन लेग की दिशा में खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर चली गई।
  • चौथी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेलकर फाफ ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने चौका जड़ दिया।
  • चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है। फाफ के 13 गेंद में 18 और कोहली के 11 गेंद में 16 रन हैं।
  • 19:44 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: तीन ओवर में आरसीबी ने बनाये 17 रन
  • तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर डॉट रही।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद को मिड विकेट की ओर खेल फाफ ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया।
  • तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है। कोहली के 8 गेंद में 8 और फाफ के 10 गेंद में 9 रन हैं।
  • 19:39 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, RR vs RCB Live Score: दूसरे ओवर से आरसीबी के खाते में आए 12 रन
  • दूसरा ओवर संदीप शर्मा लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर फाफ ने 1 रन लिया
  • तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया।
  • चौथी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर फाफ ने छक्का जड़ दिया।
  • आखिरी गेंद डॉट रही। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 14 रन है। कोहली के 6 और फाफ के 8 रन हैं।
  • 19:34 (IST) 22 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: पहले ओवर से RCB के खाते में आए 2 रन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी और तीसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस अपना खाता नहीं खोल पाए। चौथी गेंद पर डुप्लेसिस ने खाता तो खोल लिया, लेकिन गेंद रोकने के चक्कर में वह गिर पड़े। अगली दोनों गेंद पर कोहली कोई रन नहीं ले पाए। पहले ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।