आईपीएल 2024 के 65वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए।
IPL LIVE SCORE 2024, SRH vs GT LIVE CRICKET SCORE IN HINDI
145 रन के टारगेट को राजस्थान ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। रिले रोसौव और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए। जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर-कैडमोर को मौका मिला। पंजाब की टीम में कगिसो रबाडा की जगह नाथन एलिस को मौका मिला। हरप्रीत बरार की वापसी हुई।
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट हराया। राजस्थान की लगातार चौथी हार है। 145 रन के टारगेट को राजस्थान ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। रिले रोसौव और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए।
सैम करन ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 39 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। आशुतोष शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 15 रन चाहिए।
जितेश शर्मा को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 22 रन बनाए। सैम करन 33 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.4 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 34 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 56 रन चाहिए। सैम करन 32 और जितेश शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।
जॉनी बेयरस्टो को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। सैम करन 6 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 97 रन चाहिए।
रिले रोसौव और शशांक सिंह को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। रोसौव ने 22 रन बनाए। शशांक खाता भी नहीं खोल पाए। जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 4.5 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन। जीत के लिए 93 गेंद पर 109 रन चाहिए। सैम करन नए बल्लेबाज हैं।
पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 110 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 7 और रिले रोसौव 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए।
डोनोवेन फरेरिया को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.3 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन। रियान पराग 44 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 23 रन की साझेदारी हुई।
रोवमैन पॉवेल को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन। रियान पराग 28 और डोनोवन फरेरिया 1 रन बनाकर क्रीज पर।
ध्रुव जुरेल गोल्डेन डक हुए। सैम करन को विकेट मिला। वह खाता भी नहीं खेल पाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.3 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन। रियान पराग 27 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। रिरान पराग के साथ उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी की। रियान पराग ने 17 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।
रियान पराग 5 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 10 गेंद पर 11 रन की साझेदारी।
टॉम कोहलर-कैडमोर को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन। रियान पराग 2 रन बनाकर क्रीज पर।
संजू सैमसन को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। टॉम कोहलर-कैडमोर 18 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 6.4 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 17 और टॉम कोहलर-कैडमोर ने 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 34 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 6 और टॉम कोहलर-कैडमोर ने 11 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट। टॉम कोहलर-कैडमोर 4 और संजू सैमसन 1 रन बनाकर क्रीज पर। सैम करन ने पहले ओवर में 9 रन दिए।
प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, वेधवथ केवरप्पा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत सिंह भटिया।
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, केशव महाराज, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरिया।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर-कैडमोर को मौका मिला। पंजाब की टीम में कगिसो रबाडा की जगह नाथन एलिस को मौका मिला। हरप्रीत बरार की वापसी हुई
पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज ने इस सीजन 400 रन का आंकड़ा नहीं पार किया है। शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 352 रन बनाए हैं। पिछले सीजन भी ऐसे ही हालात थे।
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 27 मैच हुए हैं। राजस्थान ने 16 और पंजाब ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। 2020 से दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। राजस्थान की टीम 6 मैच जीती है।
राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी के लिए स्वदेश लौट गए। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा करते समय यही संकेत दिया था। रियान पराग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, आरआर बटलर के लिए “बैक-अप” के रूप में टॉम कोहलर-कैडमोर के साथ अभ्यास कर रही है। समरसेट के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के आईपीएल में पदार्पण करने और यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उस मैच में पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए थे। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 90 रन की साझेदारी की थी। प्रभसिमरन सिंह 34 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए थे। शिखर धवन चोटिल हो ने के कारण इस समय पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।
बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 5 अप्रैल 2023 को दोनों के बीच इस मैदान पर भिड़ंत हुई थी। उस मैच में पंजाब किंग्स ने 5 रन से जीत हासिल की थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन ही बना पाई थी।
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 16 में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 226 रन है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का उच्चतम स्कोर 223 रन है। आईपीएल 2020 से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं।
70 मीटर की बाउंड्री होने के बावजूद गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में खेले गए मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच चमकदार काली मिट्टी से तैयार की गई है। इस मैदान पर पिछले चार टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत कुल स्कोर 213 रन से अधिक रहा है। इस बार भी रियान पराग को इससे काफी उम्मीदें हैं। उनकी राय में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ओस का असर इस मैदान पर खेले गए आखिरी टी20 इंटरनेशनल में भी देखने को मिला था। तब भारत का 222/3 का स्कोर ऑस्ट्रेलिया और ग्लेन मैक्सवेल के सामने पर्याप्त नहीं साबित हुआ था।