आईपीएल 2024 के 65वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए।

IPL LIVE SCORE 2024, SRH vs GT LIVE CRICKET SCORE IN HINDI

145 रन के टारगेट को राजस्थान ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। रिले रोसौव और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए। जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर-कैडमोर को मौका मिला। पंजाब की टीम में कगिसो रबाडा की जगह नाथन एलिस को मौका मिला। हरप्रीत बरार की वापसी हुई।

Live Updates
23:18 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट हराया। राजस्थान की लगातार चौथी हार है। 145 रन के टारगेट को राजस्थान ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। आशुतोष शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। रिले रोसौव और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए।

23:10 (IST) 15 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सैम करन ने अर्धशतक जड़ा

सैम करन ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 39 गेंद पर 56 रन बनाकर क्रीज पर। आशुतोष शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 15 रन चाहिए।

22:55 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: जितेश शर्मा को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

जितेश शर्मा को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 22 रन बनाए। सैम करन 33 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.4 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 34 रन चाहिए।

22:47 (IST) 15 May 2024
PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: करन-जितेश क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 56 रन चाहिए। सैम करन 32 और जितेश शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।

22:20 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 Live Score: जॉनी बेयरस्टो को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

जॉनी बेयरस्टो को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। सैम करन 6 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 97 रन चाहिए।

22:05 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: रोसौव के बाद शशांक आउट

रिले रोसौव और शशांक सिंह को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। रोसौव ने 22 रन बनाए। शशांक खाता भी नहीं खोल पाए। जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 4.5 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन। जीत के लिए 93 गेंद पर 109 रन चाहिए। सैम करन नए बल्लेबाज हैं।

21:59 (IST) 15 May 2024
IPL Live Score: बेयरस्टो-रोसौव क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 110 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 7 और रिले रोसौव 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।

21:45 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: प्रभसिमरन सिंह आउट

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर उतरे। ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर आउट। नए बल्लेबाज रिले रोसौव हैं। पंजाब का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन।

21:28 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने पंजाब को दिया 145 का टारगेट

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए।

21:07 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 Live Score: डोनोवेन फरेरिया को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा

डोनोवेन फरेरिया को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.3 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन। रियान पराग 44 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 23 रन की साझेदारी हुई।

20:54 (IST) 15 May 2024
रोवमैन पॉवेल को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा

रोवमैन पॉवेल को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन। रियान पराग 28 और डोनोवन फरेरिया 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:42 (IST) 15 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ध्रुव जुरेल गोल्डेन डक

ध्रुव जुरेल गोल्डेन डक हुए। सैम करन को विकेट मिला। वह खाता भी नहीं खेल पाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.3 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन। रियान पराग 27 रन बनाकर क्रीज पर।

20:38 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 Live Score: रविचंद्रन अश्विन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। रिरान पराग के साथ उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी की। रियान पराग ने 17 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

20:19 (IST) 15 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पराग-अश्विन क्रीज पर

रियान पराग 5 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 10 गेंद पर 11 रन की साझेदारी।

20:10 (IST) 15 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर : टॉम कोहलर-कैडमोर आउट

टॉम कोहलर-कैडमोर को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन। रियान पराग 2 रन बनाकर क्रीज पर।

20:05 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: संजू सैमसन आउट

संजू सैमसन को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। टॉम कोहलर-कैडमोर 18 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 6.4 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं।

20:02 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: संजू सैमसन-टॉम कोहलर-कैडमोर क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 17 और टॉम कोहलर-कैडमोर ने 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 34 रन की साझेदारी हुई।

19:48 (IST) 15 May 2024
संजू सैमसन और टॉम कोहलर-कैडमोर क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 6 और टॉम कोहलर-कैडमोर ने 11 रन बनाकर क्रीज पर।

19:36 (IST) 15 May 2024
IPL Live Score 2024: राजस्थान की खराब शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट। टॉम कोहलर-कैडमोर 4 और संजू सैमसन 1 रन बनाकर क्रीज पर। सैम करन ने पहले ओवर में 9 रन दिए।

19:09 (IST) 15 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, वेधवथ केवरप्पा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत सिंह भटिया।

19:08 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 Live: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, केशव महाराज, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरिया।

19:06 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर-कैडमोर को मौका मिला। पंजाब की टीम में कगिसो रबाडा की जगह नाथन एलिस को मौका मिला। हरप्रीत बरार की वापसी हुई

18:07 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: नहीं चले पंजाब के बल्लेबाज

पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज ने इस सीजन 400 रन का आंकड़ा नहीं पार किया है। शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 352 रन बनाए हैं। पिछले सीजन भी ऐसे ही हालात थे।

17:19 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 27 मैच हुए हैं। राजस्थान ने 16 और पंजाब ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। 2020 से दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। राजस्थान की टीम 6 मैच जीती है।

15:17 (IST) 15 May 2024
RR vs PBKS IPL 2024 Live Cricket Score: टॉम कोहलर-कैडमोर का हो सकता है IPL डेब्यू

राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी के लिए स्वदेश लौट गए। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा करते समय यही संकेत दिया था। रियान पराग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, आरआर बटलर के लिए "बैक-अप" के रूप में टॉम कोहलर-कैडमोर के साथ अभ्यास कर रही है। समरसेट के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के आईपीएल में पदार्पण करने और यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है।

14:14 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 RR vs PBKS Head to Head: 2023 में शिखर धवन ने खेली थी कप्तानी पारी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उस मैच में पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए थे। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 90 रन की साझेदारी की थी। प्रभसिमरन सिंह 34 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए थे। शिखर धवन चोटिल हो ने के कारण इस समय पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

14:12 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 RR vs PBKS Head to Head: बारसापारा में पंजाब और राजस्थान दूसरी बार आमने-सामने

बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 5 अप्रैल 2023 को दोनों के बीच इस मैदान पर भिड़ंत हुई थी। उस मैच में पंजाब किंग्स ने 5 रन से जीत हासिल की थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन ही बना पाई थी।

13:57 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 RR vs PBKS Head to Head: पंजाब के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा भारी

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 16 में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 226 रन है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का उच्चतम स्कोर 223 रन है। आईपीएल 2020 से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं।

13:54 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 RR vs PBKS Pitch Report: पढ़ें बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

70 मीटर की बाउंड्री होने के बावजूद गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में खेले गए मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच चमकदार काली मिट्टी से तैयार की गई है। इस मैदान पर पिछले चार टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत कुल स्कोर 213 रन से अधिक रहा है। इस बार भी रियान पराग को इससे काफी उम्मीदें हैं। उनकी राय में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ओस का असर इस मैदान पर खेले गए आखिरी टी20 इंटरनेशनल में भी देखने को मिला था। तब भारत का 222/3 का स्कोर ऑस्ट्रेलिया और ग्लेन मैक्सवेल के सामने पर्याप्त नहीं साबित हुआ था।

13:47 (IST) 15 May 2024
IPL 2024 RR vs PBKS Dream 11 Playing 11 Number 1: अपनी ड्रीम 11 में संजू सैमसन को बना सकते हैं कप्तान
  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, जॉनी बेयरस्टो।
  • बल्लेबाज: रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह, रिले रोसौव।
  • ऑलराउंडर: रविचंद्रन अश्विन, सैम करन।
  • गेंदबाज: राहुल चाहर, आवेश खान, हर्षल पटेल।
  • कप्तान: संजू सैमसन।
  • उप कप्तान: हर्षल पटेल।