भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले पंत मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी कमेंट करे से खुद नहीं रोक पाए।

ऋषभ पंत ने शेयर किया वीडियो

पंत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा का एनिमेटेड रूप नजर आ रहा है। वीडियो में धोनी और कोहली पहले नाचते हुए नजर आते हैं। बैकग्राउंड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का गाना बज रहा था। वह पहले एक्ट्रेस की तरह ही स्टेप्स करते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा की एंट्री होती है। रोहित को डांस करता देख कोहली और धोनी भी उसी तरह नाचने लगते हैं।

साक्षी ने किया रिएक्ट

पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी जीत थी। सॉरी सारे भाई लोगों। मुझे यह मजेदार वीडियो पोस्ट करना ही था। जिसने भी यह वीडिया बनाया उसे शुक्रिया। इसी कारण मैंने पहली बार स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इस वीडियो पर धोनी की पत्नी साक्षी ने हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए।