India vs New Zealand, Ind vs NZ 3rd T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने निर्णायक मुकाबले में भारत को चार रनों से हरा दिया। रविवार को हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में 213 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम छह विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सबसे अधिक 43 रनों की पारी विजय शंकर ने खेलने का काम किया।

इससे पहले टॉस हारकर न्यूजीलैंड की टीम ने कॉलिन मुनरो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट खोकर 212 रन बनाने का काम किया। टीम के लिए सबसे अधिक रन कॉलिन मुनरो ने बनाए। मुनरो 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब रहे।

LIVE Cricket Score, Ind vs NZ 3rd T20: यहां जानें मैच के लेटेस्ट अपडेट्स 

भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

Live Blog

15:48 (IST)10 Feb 2019
एक ओवर में चाहिए 16 रन

क्रुणाल पंड्या ने साउदी के ओवर से 18 रन बटोरे। कुग्लिन 19 वां ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों में एक रन। तीसरी गेंद कार्तिक ने जड़ा छक्का। अंतिम गेंद पर छक्का।

15:35 (IST)10 Feb 2019
धोनी भी लौटे पवेलियन

हार्दिक पंड्या 11 गेंदों में 21 रन बनाकर कुग्लिन के शिकर हुए। वहीं धोनी को 2 के स्कोर पर मिचेल ने आउट किया। 

15:28 (IST)10 Feb 2019
पंड्या लौटे पवेलियन

कप्तान रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब मैदान पर धोनी और कार्तिक मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ियों पर मैच को यहां से निकालने की बड़ी चुनौती होगी।

15:18 (IST)10 Feb 2019
हार्दिक ने जड़ा छक्का

ऋषभ पंत को टिकनर ने आउट किया। ऋषभ पंत को 28 रनों पर पवेलियन भेजा। पंत ने 12 गेंदों में 28 रन बनाया। इसके बाद हार्दिक ने आते ही छक्का लगाया। 

15:12 (IST)10 Feb 2019
पंत आउट

टिकनर के ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। ऋषभ पंत बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच थमा बैठे।

15:01 (IST)10 Feb 2019
पंत ने जड़े तीन छक्के

ऋषभ पंत ने आते ही तीन छक्के जड़ने का काम किया। पंत ने पहले सेंटनर के ओवर में छक्का लगाया। इसके बाद सोढ़ी के ओवर में पंत ने दो छक्के जड़े।

14:55 (IST)10 Feb 2019
शंकर 43 रन बनाकर आउट

सेंटनर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर एक और शॉट लगाने की कोशिश में कॉलिन डि ग्रैंडहोम को अपना कैच थमा बैठे। शंकर 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए।

14:48 (IST)10 Feb 2019
सेंटनर के ओवर से 5 रन

मिशेल सेंटनर गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर सिंगल, इस ओवर से सिर्फ 5 रन ही आए।

14:39 (IST)10 Feb 2019
फॉर्म में रोहित

टिम साउदी की पहली चार गेंदों से दो रन। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बाहर निकलकर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक और चौका।

14:30 (IST)10 Feb 2019
विजय शंकर ने जड़े दो चौके

कुग्लिन अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर एक रन। तीसरी गेंद पर विजय शंकर ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर एक और चौका।

14:21 (IST)10 Feb 2019
भारत की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। धवन को मिशेल सेंटनर ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजने का काम किया।

14:05 (IST)10 Feb 2019
न्यूजीलैंड ने दिया रनों 213 का लक्ष्य

20 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर रनों का लक्ष्य खड़ा किया है। अब भारत को जीत के लिए 213 रन बनाने होंगे।

13:57 (IST)10 Feb 2019
भुवी ने दिया चौथा झटका

भुवनेश्वर कुमार ने 192 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है। ग्रेंडहोम 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

13:47 (IST)10 Feb 2019
भुवी की हुई वापसी

16 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 167-3 है। ऐसे में 17वें ओवर की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं। एक विराट स्कोर की तरफ बढ़ रहा है न्यूजीलैंड।

13:34 (IST)10 Feb 2019
मुनरो लौटे पवेलियन

कॉलिन मुनरो ने अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया। मुनरो को 76 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया।

13:24 (IST)10 Feb 2019
12 ओवर के बाद 118/1

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को टिम सेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया। पहले विकेट के लिए दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। सेफर्ट को 43 के स्कोर पर धोनी ने कुलदीप के गेंद पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद कॉलिन मुनरो ने अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया।

13:19 (IST)10 Feb 2019
मुनरो ने जड़ा अर्धशतक

क्रुणाल पंडया के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर मुनरो ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मुनरो ने टी-20 करियर का अपना 9 वां अर्धशतक पूरा किया। 

13:14 (IST)10 Feb 2019
धोनी ने दिलाया विकेट

कुलदीप यादव ने आते ही टिम सेफर्ट को आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। सेफर्ट को धोनी ने तेजी के साथ स्टंप आउट कर भारत को विकेट दिलाया। सेफर्ट 43 रन बनाकर आउट हुए।

12:59 (IST)10 Feb 2019
6 ओवर में आए 66 रन

पावरप्ले का आखिरी ओवर क्रुणाल पंड्या लेकर आए। अगली गेंद पर मुनरो ने शानदार छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका। पांचवीं गेंद पर सेफर्ट नेन् स्वीप करके छक्का लगाया।

12:49 (IST)10 Feb 2019
खलील का महंगा ओवर

खलील अहम की गेंद पर सेफर्ट ने हवा में शॉट खेला, लेकिन विजय शंकर गेंद पकड़ने में कामयाब नहीं हुए। सेफर्ट ने अगली गेंद पर बैठकर छक्का जड़ा। इस ओवर से 16 रन आए। 

12:38 (IST)10 Feb 2019
पहले दो ओवर से 19 रन

खलील अहमद पारी का दूसरा ओवर करने आए। टिम सेफर्ट ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। खलील के ओवर से 8 रन आए।

12:20 (IST)10 Feb 2019
भारतीय प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या।

12:13 (IST)10 Feb 2019
न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टिम सेइफर्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोमे, स्कॉट कुग्लन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर, टिकनर।

12:06 (IST)10 Feb 2019
भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

11:51 (IST)10 Feb 2019
भारत की मजबूत वापसी

अभी तक हुए दोनों मैचों के दौरान बारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा किया है। पहले मैच में टीम 220 रनों का पीछा करते हुए पूरी तरह से बिखर गई थी, लेकिन अगले मैच में टीम ने सानदार वापसी की। 

11:42 (IST)10 Feb 2019
शानदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी

पिछले तीन महीने भारतीय टीम के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उनके घर में हराकर द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में फतह हासिल की।