इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI)ने रविवार (7 अप्रैल) को पहली जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम ने ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने 29 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रनों की बारिश हुई। 40 ओवर में केवल 13 विकेट गिरे और 439 रन बने। दिल्ली कैपिटल्स के 2-2 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े,लेकिन उसे जीत नहीं मिली। इस मैच का नतीजा एक ओवर से तय हुआ। मुंबई की पारी का आखिरी हार-जीत का कारण बना।
रोमारियो शेफर्ड ने एनरिख नॉर्खिया के ओवर में 32 रन जड़े। ये 32 रन दिल्ली को भारी पड़ गए। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। 19 ओवर में उसने 5 विकेट पर 201 रन बना लिए थे। मुंबई ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे। ये स्कोर बताता है कि दिल्ली की टीम इस ओवर की वजह से हार गई। ट्रिस्टन स्टब्स की 284 की स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी भी दिल्ली के काम न आई।
नॉर्खिया का ओवर खलेगा
अगर नॉर्खिया के ओवर में 20 रन भी बने होते तो मुंबई को चौथी हार का सामना करना पड़ सकता था। क्योंकि 25 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 71 रन बनाने वाले स्टब्स क्रीज पर थे। वह आउट नहीं हुए। बहुत कम बार होता है कि ऐसी तूफानी बल्लेबाजी के बाद कोई टीम हार जाती है। स्टब्स के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए।
मुंबई की पारी
मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम ने 234 रन जरूर बनाए, लेकिन किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं ठोका। रोहित शर्मा ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। इशान किशन ने 23 गेंद पर 42 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 33 गेंद पर 39 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर 39 रन बनाए। इस सीजन अपना पहला मैच खेल खेल रहे सूर्यकुमार यादव डक पर आउट हुए।