इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सनराइजर्स क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में बुधवार (21 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उनका यह फैसला बहुत सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। एसआरएच की ओर से राहुल त्रिपाठी हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 55 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32, पैट कमिंस ने 30 और अब्दुल समद ने 16 रन बनाए। इसके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) की ओर से मिचेल स्टार्क ने 34 रन देकर 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 160 रन का टारगेट हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने बताया था कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस हारने के बाद खुश दिखे। उन्होंने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
IPL 2024, KKR vs SRH Ahmedabad Weather Report In Hindi
Indian Premier League, 2024
Kolkata Knight Riders
164/2 (13.4)
Sunrisers Hyderabad
159 (19.3)
Match Ended ( Day – Qualifier 1 )
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 8 wickets
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 160 रन का टारगेट हासिल कर लिया। 14वें ओवर में ट्रेविस हेड को 4 गेंद पर 22 रन ठोककर श्रेयस अय्यर ने मैच खत्म किया। कोलकाता ने 8 विकेट से सनराइजर्स को हराया। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए। कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंची। सनराइजर्स क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में बुधवार (21 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दबदबा बना लिया है। 10 ओवर में 2 विकेट पर 107 बन लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 53 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 14 और वेंकटेश अय्यर 38 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 40 रन की साझेदारी।
सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता मिली है। सुनील नरेन को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 21 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 6.2 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 82 गेंद 93 रन चाहिए। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 97 रन चाहिए। सुनील नरेन 17 और वेंकटेश अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर।
टी नटराजन ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 23 रन बनाए। कोलकाता ने 3.2 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 116 रन चाहिए। सुनील नरेन 6 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर।
कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। कोलकाता ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 116 रन चाहिए। रहमानुल्लाह गुरबाज 12 गेंद पर 23 और सुनील नरेन 6 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। गुरबाज ने दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। कोलकाता ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 6 रन बना लिए है। गुरबाज 6 और नरेन बगैर खाता खोले क्रीज पर।
आंद्रे रसेल आखिरी ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर विजयकांत ने 3 रन लिए। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में टंग गई और गुरबाज ने कैच पकड़ लिया। पैट कमिंस 24 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही हैदराबाद की पारी समाप्त हो गई। अब केकेआर को यदि फाइनल में जगह बनानी है तो उसे 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे।
16वां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। उनकी शुरुआती 3 गेंदें डॉट रहीं। चौथी गेंद पर कमिंस ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 4 गेंदें खेलीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन है। हैदराबाद ने पिछली 17 गेंद में 4 विकेट गंवाए हैं और खाते में सिर्फ 5 रन जुड़े हैं।
सुनील नरेन ने तीसरी गेंद पर सनवीर सिंह के विकेट की गिल्लियां बिखेर दीं। सुनील नरेन की यह बॉल गुड लेंथ थी। ऑफ स्टंप पर गिरी और हल्की से हरकत हुई। सनवीर रोकना चाहते थे लेकिन बीट हो गए और गेंद विकेट ले उड़ी। इम्पैक्ट प्लेयर का कोई इम्पैक्ट नहीं डाल पाए। सनवीर की जगह कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर के बाद 7 विकेट पर 123 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन 14वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर तालमेल की कमी के चलते राहुल त्रिपाठी रन आउट हो गए। सुनील नरेन की यह बैक ऑफ लेंथ बॉल ऑफ स्टंप के बाहर थी। अब्दुल समद ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर कट किया। आंद्रे रसेल ने डाइव लगाकर गेंद को रोका और विकेटकीपर की ओर थ्रो किया। वहीं दोनों बल्लेबाज आधे रास्ते में खड़े मिले। राहुल त्रिपाठी को अपने विकेट की कुर्बानी देनी पड़ी। उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए। राहुल 35 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंद पर 51 रन जड़ दिए हैं। हेनरिक क्लासने 21 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिला। दोनों के बीच 37 गेंद पर 62 रन की साझेदारी टूटी। सनराइजर्स का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन। नए बल्लेबाज अब्दुल समद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 29 और राहुल त्रिपाठी 45 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 53 रन की साझेदारी हुई।
अभिषेक शर्मा की जगह नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वह वैभव अरोड़ा की आखिरी गेंद पर अपना खाता खोल नहीं पाए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन है। अभिषेक शर्मा 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल त्रिपाठी ने मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना और सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खोला। राहुल ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस तरह पहले ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है। सभी रन राहुल के बल्ले से आए हैं। अभिषेक शर्मा ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। ट्रेविस हेड उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह हैदराबाद को पहला झटका लगा। ट्रेविस हेड की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशन: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशन: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।
आईपीएल 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होगा। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी।
भुवनेश्वर कुमार के पास सुनील नरेन के खिलाफ अनुकूल मुकाबला है। उन्होंने आईपीएल में सुनील नरेन को 25 गेंद में दो बार आउट किया है। इस दौरान सुनील नरेन ने 28 रन बनाए हैं।
आंद्रे रसेल ने अभिषेक को 10 गेंद में दो बार आउट किया है और केवल 11 रन दिए हैं। अगर वेस्टइंडीज का यह अनुभवी ऑलराउंडर फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज को जल्द पवेलियन की राह दिखा दे तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।