इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सनराइजर्स क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में बुधवार (21 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उनका यह फैसला बहुत सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। एसआरएच की ओर से राहुल त्रिपाठी हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 55 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32, पैट कमिंस ने 30 और अब्दुल समद ने 16 रन बनाए। इसके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) की ओर से मिचेल स्टार्क ने 34 रन देकर 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 160 रन का टारगेट हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने बताया था कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस हारने के बाद खुश दिखे। उन्होंने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

IPL 2024, KKR vs SRH Ahmedabad Weather Report In Hindi

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Kolkata Knight Riders 
164/2 (13.4)

vs

Sunrisers Hyderabad  
159 (19.3)

Match Ended ( Day – Qualifier 1 )
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 8 wickets

Live Updates
22:51 (IST) 21 May 2024
IPL 2024 Qualifier 1 LIVE क्रिकेट स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में पहुंची

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 160 रन का टारगेट हासिल कर लिया। 14वें ओवर में ट्रेविस हेड को 4 गेंद पर 22 रन ठोककर श्रेयस अय्यर ने मैच खत्म किया। कोलकाता ने 8 विकेट से सनराइजर्स को हराया। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए। कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंची। सनराइजर्स क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में बुधवार (21 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

22:29 (IST) 21 May 2024
IPL 2024 Live: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दबदबा बनाया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दबदबा बना लिया है। 10 ओवर में 2 विकेट पर 107 बन लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 53 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 14 और वेंकटेश अय्यर 38 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 40 रन की साझेदारी।

22:13 (IST) 21 May 2024
सुनील नरेन को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता मिली है। सुनील नरेन को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 21 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 6.2 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 82 गेंद 93 रन चाहिए। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं।

22:08 (IST) 21 May 2024
IPL 2024 Live Score: कोलकाता मजबूत स्थिति में

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 97 रन चाहिए। सुनील नरेन 17 और वेंकटेश अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:52 (IST) 21 May 2024
IPL 2024 Qualifier 1 LIVE क्रिकेट स्कोर: नटराजन ने भेजा गुरबाज को पवेलियन

टी नटराजन ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 23 रन बनाए। कोलकाता ने 3.2 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 116 रन चाहिए। सुनील नरेन 6 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:50 (IST) 21 May 2024
IPL Live Score: गुरबाज और नरेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई

कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। कोलकाता ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 116 रन चाहिए। रहमानुल्लाह गुरबाज 12 गेंद पर 23 और सुनील नरेन 6 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:37 (IST) 21 May 2024
KKR vs SRH LIVE Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। गुरबाज ने दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। कोलकाता ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 6 रन बना लिए है। गुरबाज 6 और नरेन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

21:26 (IST) 21 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: हैदराबाद की पारी 159 रन पर सिमटी, कमिंस 30 रन बनाकर आउट

आंद्रे रसेल आखिरी ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर विजयकांत ने 3 रन लिए। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में टंग गई और गुरबाज ने कैच पकड़ लिया। पैट कमिंस 24 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही हैदराबाद की पारी समाप्त हो गई। अब केकेआर को यदि फाइनल में जगह बनानी है तो उसे 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे।

21:13 (IST) 21 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: 19वें ओवर में कमिंस ने छक्के के बाद जड़ा चौका
  • मिचेल स्टार्क 19वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर विजयकांत व्यासकांत ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने छक्का जड़ दिया। हैदराबाद का स्कोर 150 के पार पहुंच गया।
  • छठी गेंद पर पैट कमिंस ने चौका जड़ दिया। 19 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 156 रन है। पैट कमिंस के 22 गेंद में 30 रन हैं।
  • 21:09 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 144/9
  • वरुण चक्रवर्ती 18वां ओवर भी लेकर आए।
  • पहली गेंद पर पैट कमिंस ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर विजयकांत व्यासकांत ने एक रन लिया।
  • चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर विजयकांत व्यासकांत ने 1 रन लिया।
  • आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया। इस तरह 18वें ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 9 विकेट पर 144 रन है।
  • 21:01 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH: हैदराबाद को लगा 9वां झटका, भुवनेश्वर कुमार हुए LBW

    16वां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। उनकी शुरुआती 3 गेंदें डॉट रहीं। चौथी गेंद पर कमिंस ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 4 गेंदें खेलीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन है। हैदराबाद ने पिछली 17 गेंद में 4 विकेट गंवाए हैं और खाते में सिर्फ 5 रन जुड़े हैं।

    20:57 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को फिर लगा झटका, 15 ओवर के बाद स्कोर 125/8
  • केकेआर के लिए 15वां ओवर हर्षित राणा लेकर आए।
  • पहली गेंद पर डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 1 रन लिए।
  • तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर बैक ऑफ लेंथ थी। अब्दुल समद शॉट लगाने के चक्कर में आगे निकले और मिडऑफ के ऊपर से खेलने की सोची, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए। लॉन्ग ऑफ पर श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। अब्दुल समद 12 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद भी डॉट रही। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 125 रन है।
  • 20:52 (IST) 21 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 123/7

    सुनील नरेन ने तीसरी गेंद पर सनवीर सिंह के विकेट की गिल्लियां बिखेर दीं। सुनील नरेन की यह बॉल गुड लेंथ थी। ऑफ स्टंप पर गिरी और हल्की से हरकत हुई। सनवीर रोकना चाहते थे लेकिन बीट हो गए और गेंद विकेट ले उड़ी। इम्पैक्ट प्लेयर का कोई इम्पैक्ट नहीं डाल पाए। सनवीर की जगह कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर के बाद 7 विकेट पर 123 रन है।

    20:49 (IST) 21 May 2024
    Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: राहुल त्रिपाठी हुए रन आउट

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन 14वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर तालमेल की कमी के चलते राहुल त्रिपाठी रन आउट हो गए। सुनील नरेन की यह बैक ऑफ लेंथ बॉल ऑफ स्टंप के बाहर थी। अब्दुल समद ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर कट किया। आंद्रे रसेल ने डाइव लगाकर गेंद को रोका और विकेटकीपर की ओर थ्रो किया। वहीं दोनों बल्लेबाज आधे रास्ते में खड़े मिले। राहुल त्रिपाठी को अपने विकेट की कुर्बानी देनी पड़ी। उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए। राहुल 35 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

    20:33 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024 Qualifier 1 LIVE क्रिकेट स्कोर: राहुल की फिफ्टी, क्लासेन आउट

    राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंद पर 51 रन जड़ दिए हैं। हेनरिक क्लासने 21 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिला। दोनों के बीच 37 गेंद पर 62 रन की साझेदारी टूटी। सनराइजर्स का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन। नए बल्लेबाज अब्दुल समद हैं।

    20:28 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024 Qualifier 1 LIVE क्रिकेट स्कोर: क्लासेन-राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 29 और राहुल त्रिपाठी 45 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 53 रन की साझेदारी हुई।

    20:07 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 45 रन, गंवाए 4 विकेट
  • शाहबाज अहमद की जगह हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • छठा ओवर वैभव अरोड़ा लेकर आए।
  • पहली गेंद पर डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने चौका जड़कर अपना खाता खोला।
  • चौथी गेंद पर डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद भी डॉट रही।
  • आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लिया। पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 45 रन है। राहुल त्रिपाठी के 16 गेंद में 24 रन हैं।
  • 20:02 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद ने 2 गेंद में गंवाए 2 विकेट
  • पांचवां ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए।
  • पहली गेंद पर नितीश रेड्डी ने चौका जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर नितीश रेड्डी ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद पर डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद पर नितीश रेड्डी अपना विकेट गंवा बैठे। वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में टाइमिंग मिस कर गए। गेंद उन्हीं के पास टंग गई और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने आसान कैच लपक लिया। नितीश रेड्डी 10 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • नितीश रेड्डी की जगह शाहबाज अहमद बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन मिचेल स्टार्क ने छठी गेंद पर उनके स्टम्प बिखेर दिए। इस तरह हैदराबाद ने 2 गेंद में 2 विकेट गंवा दिए। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 39 रन है।
  • 19:57 (IST) 21 May 2024
    Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 33/2
  • चौथा ओवर वैभव अरोड़ा लेकर आए।
  • पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 2 रन लिए।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया। यह गेंद नोबॉल भी रही।
  • अगली गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर नितीश रेड्डी ने 2 रन लिए।
  • छठी गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर नितीश ने एक रन लिया। चौथे ओवर से हैदराबाद के खाते में 12 रन आए। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन।
  • 19:51 (IST) 21 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 21/2
  • तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए।
  • पहली गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर नितीश कुमार ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • तीसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया।
  • चौथी गेंद यार्कर रही। राहुल बीट हुए। टीवी रिप्ले में दिखा कि श्रेयस ने रिव्यू नहीं लिया नहीं तो वह आउट होते। इस बीच राहुल ने 1 रन ले लिया।
  • पांचवीं गेंद पर नितीश ने कोई रन नहीं लिया।
  • आखिरी गेंद भी डॉट रही। तीसरे ओवर से हैदराबाद के खाते में 8 रन आए। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 21 रन।
  • 19:44 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 13/2

    अभिषेक शर्मा की जगह नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वह वैभव अरोड़ा की आखिरी गेंद पर अपना खाता खोल नहीं पाए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन है। अभिषेक शर्मा 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।

    19:42 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, रसेल ने झटका कैच
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दूसरा ओवर वैभव अरोड़ा लेकर आए।
  • अभिषेक शर्मा ने उनकी पहली गेंद को पॉइंट की ओर कट कर 2 रन लिये और अपना खाता खोला।
  • दूसरी गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर दौड़कर 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने भी 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा कोई रन नहीं ले पाए।
  • पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने आंद्रे रसेल को अपना कैच थमा दिया। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा।
  • 19:37 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 8/1

    राहुल त्रिपाठी ने मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना और सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खोला। राहुल ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस तरह पहले ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है। सभी रन राहुल के बल्ले से आए हैं। अभिषेक शर्मा ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है।

    19:34 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका

    सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। ट्रेविस हेड उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह हैदराबाद को पहला झटका लगा। ट्रेविस हेड की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

    19:15 (IST) 21 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशन: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट।

    19:14 (IST) 21 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशन: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

    19:10 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Toss Update: एसआरएच ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया

    आईपीएल 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है।

    18:33 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Qualifier 1 LIVE Cricket Score: शाम 7 बजे होगा टॉस

    कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होगा। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी।

    18:17 (IST) 21 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Qualifier 1 LIVE Score: भुवी और नरेन में होगी जबरदस्त भिड़ंत

    भुवनेश्वर कुमार के पास सुनील नरेन के खिलाफ अनुकूल मुकाबला है। उन्होंने आईपीएल में सुनील नरेन को 25 गेंद में दो बार आउट किया है। इस दौरान सुनील नरेन ने 28 रन बनाए हैं।

    17:41 (IST) 21 May 2024
    KKR vs SRH, Qualifier 1 IPL 2024 LIVE Cricket Score: अभिषेक शर्मा को रसेल से रहना होगा सावधान

    आंद्रे रसेल ने अभिषेक को 10 गेंद में दो बार आउट किया है और केवल 11 रन दिए हैं। अगर वेस्टइंडीज का यह अनुभवी ऑलराउंडर फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज को जल्द पवेलियन की राह दिखा दे तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।