Kolkata Knight Riders Vs Lucknow Super Giants Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 4 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन पर खेले गए इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऋषभ पंत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन ही बना पाई। रिंकू सिंह 15 गेंद में 38 और हर्षित राणा 9 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
Indian Premier League, 2025
Kolkata Knight Riders 
234/7 (20.0)
Lucknow Super Giants   
 238/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 21 ) 
 Lucknow Super Giants beat Kolkata Knight Riders by 4 runs
7 ओवर में हो गया केकेआर के साथ खेला
केकेआर का टीम मैनेजमेंट सोच रहा होगा कि आखिरी 8 ओवर में क्या हो गया। वह आराम से लक्ष्य का पीछा कर रहे थी, लेकिन अचानक रास्ता भटक गई। भले ही क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अजिंक्य रहाणे लगातार बाउंड्री लगाते रहे।
केकेआर ने पावरप्ले में 90/1 रन बनाए। केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करने की तैयारी कर ली थी। अजिंक्य रहाणे ने साझेदारी करना जारी रखा। उन्होंने सुनील नरेन के बाद वेंकटेश अय्यर के साथ दूसरी 50+ रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने भी अजिंक्य रहाणे का पूरा साथ दिया। जब यह जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी तो ऐसा लग रहा था कि घरेलू टीम आराम से मैच जीत लेगी।
पंत ने खेल की गति धीमी की और अपने गेंदबाजों को राहत दी
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद तस्वीर आहिस्ता-आहिस्ता बदलने लगी और मैच अंत में लखनऊ के पाले में आ गया। ऋषभ पंत ने वही किया जो उन्होंने टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान किया था। ऋषभ पंत ने गति धीमी की और अपने गेंदबाजों को राहत दी। केकेआर का 12 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 149 रन था। तभी ऋषभ पंत ने अपनी पीठ में कुछ समस्या बताई। उन्हें उपचार दिया गया। इस दौरान खेल थोड़ी देर रुका रहा।
केकेआर ने 20 गेंद में 23 रन के भीतर गंवाए 5 विकेट
फिर शार्दुल ठाकुर ने साझेदारी तोड़ी और KKR ने अगली 20 गेंद में 23 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। केकेआर का 12.5 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 162 रन था। यह 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन हो गया। रिंकू सिंह ने अंत में पूरी कोशिश की, लेकिन चीजें उनसे बहुत दूर जा चुकी थीं। लखनऊ की इस जीत का श्रेय ऋषभ पंत को जाता है।
पंत ने गेंदबाजों का अच्छे से रोटेट किया
पंत ने न केवल खेल की गति धीमी की, बल्कि गेंदबाजों को (आखिरी 3 ओवर में 2 स्पिनर्स के लिए 1-1 ओवर बचाए रखा और तेज गेंदबाजों का सपोर्ट किया) अच्छी तरह से रोटेट कराया। लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की बात करें तो उसकी ओर से मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की। एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत की।
मार्कराम, मार्श और पूरन ने LSG को पहुंचाया 200 के पार
एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। इसमें से मार्कराम ने 19 गेंद में 36 और मिचेल मार्श ने 17 गेंद में 21 रन ठोके थे। जल्द ही मिचेल मार्श ने स्टेयरिंग संभाली। मिचेल मार्श ने 5 मैच में चौथा अर्धशतक लगाया। फिर निकोलस पूरन ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया।
इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। मोईन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन आखिरी एकादश में शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 88 रन है। एडेन मार्कराम के 24 गेंद में 42 और मिचेल मार्श के 30 गेंद में 44 रन हैं। मिचेल मार्श अब तक 2 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। एडेन मार्कराम अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।
सात ओवर का खेल हो चुका है। सात ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 72 रन है। सातवें ओवर से लखनऊ के खाते में 13 रन आए। एडेन मार्कराम के 19 गेंद में 36 और मिचेल मार्श के 23 गेंद में 34 रन हैं। इसके बाद स्ट्रैटिजिक टाइम आउट हुआ। अब तक के खेल की बात करें तो LSG ने एक और शानदार शुरुआत की। उनके दोनों ओपनरों ने शुरुआती 7 ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाया। जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की है, उसे देखते हुए एक बड़ा स्कोर बनने की संभावना है।
हर्षित राणा छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर एडेन मार्कराम ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। इसके साथ ही मार्कराम और मिचेल मार्श के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श ने छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने एक रन लिया। इस ओवर से लखनऊ के खाते में 16 रन आए। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 59 रन है। एडेन मार्कराम के 19 गेंद में 36 और मिचेल मार्श के 17 गेंद में 21 रन हैं।
पांचवां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ के खाते में सिर्फ 3 रन आए। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 43 रन है। एडेन मार्कराम के 16 गेंद में 28 और मिचेल मार्श के 14 गेंद में 13 रन हैं।
स्पेंसर जॉनसन चौथा ओवर लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। चौथी गेंद पर फिर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इसका मतलब है कि अगले ओवर में भी स्ट्राइक एडेन मार्कराम के पास ही रहेगी। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 38 रन है। एडेन मार्कराम के 12 गेंद में 26 और मिचेल मार्श के 12 गेंद में 12 रन हैं।
वैभव अरोड़ा तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से मिचेल मार्श ने 4 और एडेन मार्कराम ने एक रन बटोरे। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 20 रन है। एडेन मार्कराम के 7 गेंद में 9 और मिचेल मार्श के 11 गेंद में 11 रन हैं।
पहले ओवर में मार्कराम के बाद मिचेल मार्श ने 3 गेंदें खेलीं, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल पाए। दूसरा ओवर स्पेंसर जॉनसन लेकर आए। मार्कराम ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मिचेल मार्श ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद डॉट रही। छठी गेंद पर मिचेल मार्श ने एक रन लिया। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है। एडेन मार्कराम के 6 गेंद में 8 और मिचेल मार्श के 6 गेंद में 7 रन हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। एडेन मार्कराम ने पहली स्ट्राइक ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा ने आक्रमण की शुरुआत की। एडेन मार्कराम ने उनकी तीसरी गेंद पर 3 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। मोईन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।ऋषभ पंत ने बताया कि हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।
निस्संदेह, आज काफी ध्यान एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर होगा, जो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर इस सीजन में आए हैं, लेकिन बल्ले से उनकी शुरुआत धीमी रही है। हालांकि, क्या उन्हें जज करना अभी जल्दबाजी होगी? क्या यह पहली बार है जब हम वीक-डे (छुट्टी के दिन नहीं) डबल हेडर खेल रहे हैं? इस सीज़न में? हां। आईपीएल के इतिहास में कुछ अन्य उदाहरण भी हैं। आईपीएल 2025 में ईडन गार्डन में यह पहला दोपहर का मैच भी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के लिए दोपहर 3 बजे टॉस होना है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। क्या आप जानते हैं कि इस आईपीएल में पावरप्ले में सभी टीमों के बीच सीएसके का स्कोरिंग रेट सबसे कम (7.50), सबसे कम औसत (22.50) और सबसे कम बाउंड्री प्रतिशत (17.24%) है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में क्या वह इसका तोड़ ढूंढ पाएगी?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच नई पिच पर खेला जा रहा है। हालांकि, ग्रीन टॉप विकेट नहीं है। इस सीजन एलएसजी के लिए खेल रहे बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का मानना है कि धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलेगी। चाहे पर्याप्त टर्न हो या न हो, उन्हें उम्मीद है कि गेंद पिच पर थोड़ी टिकेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है। यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
कोलकाता में मंगलवार यानी 8 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोलकाता में 8 अप्रैल 2025 को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री है वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में बारिश की संभावना केवल तीन प्रतिशत है। हालांकि, यहां खिलाड़ी ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) से परेशान हो सकते हैं, क्योंकि उसका प्रतिशत 71 होगा।
उपकप्तान: मिचेल मार्श।
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक।
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ऋषभ पंत।
बल्लेबाज: मिचेल मार्श, अजिंक्य रहाणे, वैभव अरोड़ा, अजिंक्य रहाणे।
गेंदबाज: हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्वनोई।
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XII: क्विंटन डिकॉक/रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XII: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई।
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XII: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमार जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीत सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉखिया, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।
नमस्कार। जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 में आज केकेआर और LSG की टीमें आमने सामने हैं। हम इस मैच से संबंधित सभी अपडेट लेकर आएंगे। मैच के अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
