IPL 2018, DD vs RR: बारिश से बाधित मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को चार रनों से हरा दिया। बारिश के कारण राजस्थान को 12 ओवरों में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था जिसे राजस्थान हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस होने के बाद बारिश आ गई जिसके कारण मैच डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसी कारण प्रत्येक पारी में ओवरों की संख्या 20 से घटा कर 18 कर दी गई। दिल्ली ने ऋषभ पंत की 29 गेंदों में तूफानी 69 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर (50) के अर्धशतक के दम पर 17.1 ओवरों में छह विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। यहां एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी और मैच रोकना पड़ा और फिर राजस्थान को 12 ओवरों में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।
राजस्थान के लिए बटलर ने 26 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को बटलर ने बेहद आक्रामक शुरूआत दी। उन्होंने डार्सी शॉर्ट (25 गेंद, 44 रन) के साथ मिलकर 3.1 ओवरों में ही टीम के 50 रन पूरे कर दिए। उनके रहते राजस्थान जीत की ओर बढ़ रही थी। बटलर ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अमित मिश्रा ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर बटलर को पंत के हाथों स्टम्प कर दिया। यहां से राजस्थान की मुश्किलें बढ़ गईं। संजू सैमसन तीन रन ही बना सके और 92 के कुल स्कोर पर बाउल्ट की गेंद पर कोलिन मुनरो द्वारा लपके गए। बेन स्टोक्स के बल्ले से एक रन निकला। वह 100 के कुल स्कोर पर आउट हुए। शॉर्ट 118 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। यहां लगा की राजस्थान आसानी से मैच हार जाएगी लेकिन अंत में कृष्णाप्पा गौतम ने छह गेंदों में दौ चौके और एक छक्का जड़ टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में राजस्थान को 15 रनों की दरकार थी लेकिन दो विकेट लेने वाले बाउल्ट ने राजस्थान को जरूरी रन नहीं बनाने दिए।
इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही। धवल कुलर्कर्णी ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही मुनरो को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। हालांकि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (47) ने कप्तान अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छा स्थिति में पहुंचा दिया। पृथ्वी ने अपनी पारी में कुछ अच्छे शॉट लगाए। श्रेयस गोपाल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी को पवेलियन भेज दिया। पृथ्वी सीधी गेंद पर गोपाल को आसान सा कैच दे बैठे। पृथ्वी के जाने के बाद पंत ने कदम रखा और अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने तेजी से रन बटोरने चालू रखे और राजस्थान के हर गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। पंत ने 23 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे।
अय्यर और पंत ने इस अंदाज में बल्लेबाजी की कि टीम का स्कोर 14वें ओवर में ही 150 के पार हो गया। अय्यर ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद अय्यर ने सिर्फ एक गेंद खेली और उसी पर राहुल त्रिपाठी को सीमा रेखा के पास उनका कैच पकड़ा। अय्यर ने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। अय्यर ने पंत के साथ 42 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की। पंत का तूफानी पारी का अंत उनादकट ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा किया।
10वें ओवर में डी आर्सी शॉर्ट ने जमकर शॉट लगाए। उन्होंने मैक्सवेल की पहली तीन गेंदों को सीधा बांउड्री के बाहर भेजा और तीन गेंदों पर 18 रन बनाए। चौथी गेंद पर कैच थमा बैठे। डी आर्सी शॉर्ट 25 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए अभी भी जीत के लिए 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत है। राजस्थान- 130/4 (11)
अपना दूसरा ओवर डालने आए अमित मिश्रा ने दिल्ली के लिए खतरनाक दिख रहे जोस बटलर को चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अमित मिश्रा ने अपने दो ओवरों में अभी तक 12 रन दिए हैं। वहीं शानदार फॉर्म में नजर आ रहे बटलर 26 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट गए। राजस्थान-83/7(1)
5 वें ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने शानदार छक्का लगाकर तेज अर्धशतक बनाया। बटलर ने महज 18 गेंद खेलकर 54 रन बना लिए हैं। जिसमें 6 छक्के और 3 छक्के शामिल हैं। राजस्थान- 66/0 (5)
दिल्ली की ओर से शाहबाज नदीम पहला ओवर डालने आए। पहले ही ओवर में जोस बटलर ने एक चौके और एक छक्के लगाया। पहले ही ओवर में राजस्थान के खाते में 14 रन आए। राजस्थान-14/0 (1)
17वें ओवर में बारिश की वजह से मैच बीच में रोका गया था। बारिश के बाद मैच शुरू हुआ। बारिश की वजह से मैच 18 के बाद 12 ओवर का कर दिया गया है। राजस्थान को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला।
17वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। आखिरी 5 गेंद रहते बारिश ने खलल डाला। बारिश की वजह से अंपायर को मैच बीच में रोककर कवर्स मंगवाने पड़े। दिल्ली- 196/6 (17.1)
15वें ओवर में जयदेव उनादकट ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर और ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत का विकेट झटका। श्रेयस अय्यर 35 गेंद पर 50 रन और ऋषभ पंत महज 29 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
धवल कुलकर्णी अपने तीसरे ओवर में। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद सिंगल। तीसरी बॉल पर पंत ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल। अगली तीन डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद फुलटॉस, जिसपर पंत ने चौका लगाया। दिल्ली- 145/2 (13)
जयदेव उनादकट अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर पंत ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 10 रन आए। दिल्ली ने रनगति बना रखी है। दोनों बल्लेबाज बेहद संभलकर खेल रहे हैं। दिल्ली- 109/2 (11)
बेन स्टोक्स अपने दूसरे ओवर में। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। लास्ट गेंद पर पंत ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। दिल्ली ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल 9.78 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।
बेन स्टोक्स को राजस्थान ने गेंद सौंप दी है। पहली गेंद डॉट। अगली चार बॉल पर सिंगल। इसके बाद वाइड डिलीवरी। इस ओवर से कुल 6 रन बने। दिल्ली ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं।
पावरप्ले का आखिरी ओवर। जयदेव उनादकट गेंदबाजी के लिए आ चुके हैं। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल और स्ट्राइक पृथ्वी के पास। अगली दो गेंदों पर शॉ ने चौके लगाए। लास्ट गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का। दिल्ली- 48/1 (5)
धवल कुलकर्णी अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर पृथ्वी ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर फिर से छक्का। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर शॉ ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर फॉलो थ्रू में कैच लपकने की गेंदबाज की नाकाम कोशिश। दिल्ली- 22/1 (3)
मैच शुरू हो चुका है। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। गेंद धवल कुलकर्णी के हाथों में। पहली दो बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर सिंगल के साथ शॉ ने दिल्ली का खाता खोला। चौथी बॉल पर मुनरो विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। दिल्ली को पहला झटका लगा। मुनरो गोल्डन डक पर आउट हुए। मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। दिल्ली- 1/1 (1)
फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है। बारिश रुकने के बाद मैदान का निरीक्षण हो चुका है। मुकाबला रात साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोबारा बारिश शुरू होने के कम आसार नजर आ रहे हैं। मुकाबले में सिर्फ 2-2 ओवरों की कटौती हुई है, जो फैंस के लिए राहत की बात है।
मैदान का निरीक्षण रात 9:10 पर होगा। दर्शक को उम्मीद है कि मुकाबला जल्द शुरू होगा। मुकाबले में कुछ ओवरों की कटौती होगी। इसकी जानकारी जल्द मिलेगी। दिल्ली पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। टीम को पृथ्वी शॉ से भी काफी उम्मीदें हैं।
फिलहाल बारिश रुक चुकी है। मैदान को फिलहाल सुखाया जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि मुकाबला जल्द शुरू होगा। हालांकि ओवरों में कटौती संभव है। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं। अय्यर ने इस सीजन 51 से भी अधिक की औसत से बल्लेबाजी की है। अय्यर के फॉर्म से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
कोटला में मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है। जब तक मैच शुरू होता है, तब तक आप विराट कोहली के बारे में एक दिलचस्प किस्सा जानिए। ये किस्सा उनके नाम खून से लिखे खत से जुड़ा है। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में इस बारे में विस्तार से बताया था। पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इस वक्त फिरोजशाह कोटला मैदान पर तेज बारिश हो रही है। पिच अभी भी कवर्स से पूरी तरह से ढकी हुई है। मैच शुरू होने में काफी देरी होगी। फैंस के चेहरों पर मायूसी साफ झलकती दिख रही है। सभी मुकाबला जल्द शुरू होने की कामना कर रहे हैं।
मुकाबले से पहले बारिश शुरू हो चुकी है, जिसकी वजह से पिच कवर्स से ढकी हुई है। फैंस मुकाबले के जल्द शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मुकाबला अगर बारिश से ज्यादा प्रभावित हुआ, तो ऐसे में ओवरों में कटौती संभव है।
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डी आर्ची शॉर्ट, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), कृष्णथप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। तूफान के बाद तापमान में काफी गिरावट आ चुकी है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। विकेट शुरुआत में काफी अच्छी रहेगी। दोनों ही टीमें काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही हैं।
दिल्ली में शाम को तेज आंधी-तूफान आया था, जिसके साथ बारिश की भी आशंका है। अगर इसके चलते मैच प्रभावित हुआ, तो उसमें कुछ ओवरों की कटौती की जा सकती है। हालांकि फैंस की दुआएं हैं कि मैच में डकवर्थ लुईस नियम का प्रयोग ना ही हो।