IPL Live Streaming, KKR vs CSK Live Cricket Score Streaming at Star Sports, Hotstar Live Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में गुरुवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम भले ही अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही होगी लेकिन उसके लिए अंकतालिका में शीर्ष पर कायम चेन्नई की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे बाकी टीमों के लिए वह अभी तक की सबसे बड़ी बाधा साबित हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में कई रोमांचक मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान धोनी बल्ले से अपने पुराने रंग में आ गए हैं। उन्होंने 71.50 की औसत से कुल 286 रन बनाए हैं।

धोनी के अलावा मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस से चेन्नई में आए अंबाती रायडू का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। उन्होंने अभी तक कुल 370 रन बनाए हैं। चेन्नई ने उन्हें शुरुआत में सलामी बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किया था, लेकिन फाफ डु प्लेसिस को शामिल करने के बाद वह मध्यक्रम में भी खेल रहे हैं और यहां भी उनका बल्ला शांत नहीं है।

IPL 2018, KKR vs CSK Live Cricket Score Updates: 

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

IPL 2018, KKR vs CSK Live Cricket Score Updates:

– 18वां ओवर प्रगित पर है। ड्वेन ब्रावो के हाथ में गेंद। पहली ही गेंद पर कार्तिक के बल्ले से 4 रन। अगली गेंद पर 2 रन। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने लगाया चौका। अगली गेंद पर कार्तिक ने लगाया लगातार दूसरा चौका। इसी के साथ कोलकाता ने 6 विकेट से जीता मैच। 

– 16वां ओवर जडेजा के हाथ में। ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर शुभम गिल ने सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ही गेंद पर शानदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर कार्तिक क्रीज पर। चौका लगाने की कोशिश लेकिन आसिफ की शानदार फिल्डिंग। दो रन मिले। अगली गेंद पर कार्तिक के बल्ले से चार रन। अगली गेंद पर एक रन।

-के. शर्मा के हाथ में 14वां ओवर। पहली गेंद पर दो रन। दूसरी गेंद पर 1 रन। तीसरी गेंद पर दो रन। अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक के बल्ले से शानदार 4 रन। अगली गेंद पर 1 रन। आखिरी गेंद पर एक रन। इस ओवर में कुल 11 रन जुटे। केकेआर- 120/4 (14)

-12वां ओवर हरभजन सिंह के हाथ में है। पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चैथी गेंद पर रिंकू क्लीन बोल्ड हो गए। रिंकू सिंह 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। केकेआर- 101/4 (12)

-10वां ओवर प्रगति पर है। गेंद हरभजन सिंह के हाथ में है। क्रीज पर हैं रिंकू। पहली गेंद पर चार रन। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील। नॉट आउट। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर शुभम गिल के बल्ले से निकला 4 रन। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। केकेआर- 88/3 (10)

चेन्नई की ओर से शेन वाट्सन को गेंद सौंप दी गई है। पहली डिलीवरी वाइड। अगली बॉल पर सिंगल। दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद डॉट। लास्ट बॉल पर नारायण ने बल्ला घुमाया और चौका। केकेआर- 39/1 (4)

-चेन्नई ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 12, जबकि रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई इस वक्त 8.19 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

-पीयूष चावला अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। चेन्नई ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं।

-कुलदीप यादव अपने तीसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर डबल। चौथी बॉल पर रैना कैच आउट। चेन्नई को तीसरा झटक लगा। इस ओवर से कुल 6 रन। चेन्नई- 103/3 (12)

-कुलदीप यादव को गेंद सौंप दी गई है। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी बॉल पर रैना ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट लगाकर सिंगल निकाला। अगली बॉल पर वाट्सन ने शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर वाट्सन का सीधा शॉट और सिंगल। चेन्नई- 76/1 (8)

पीयूष चावला के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद गुगली, जिस पर प्लेसिस क्लीन बोल्ड। चेन्नई को पहला झटका लगा। मैदान पर सुरेश रैना आ चुके हैं। दूसरी और चौथी गेंद पर रैना ने चौका लगाया। चेन्नई- 57/1 (6)

-सुनील नारायण चौथे गेंदबाज के रूप में लगाए जा चुके हैं। पहली बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंदें डॉट। पांचवीं बॉल पर वाट्सन ने पुल शॉट की मदद से चौका जड़ा। चेन्नई- 29/0 (4)

-चेन्नई ने पीयूष चावला का दूसरा ओवर सौंप दिया है। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल पर प्लेसिस ने स्वीपर कवर की दिशा में चौका लगाया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर प्लेसिस ने डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। चेन्नई- 18/0 (2)