विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पिछले साल आठवें और अंतिम स्थान पर रही थी। इस बार उसने भी तीनों महत्वपूर्ण विभागों में कभी कभार एकजुटता दिखाई और उसके भी तीन जीत से केवल छह अंक हैं। अंतर इतना है कि उसने दिल्ली से एक मैच कम खेला है और अगर-मगर की किसी धुंधली तस्वीर को जीवंत बनाये रखने के लिए कल वह डेयरडेविल्स का सामना करेगी।
आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह है कि उसने 17 अप्रैल 2016 के बाद डेयरडेविल्स से कोई मैच नहीं गंवाया है और उसकी टीम अपने इस प्रतिद्वंद्वी पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी। डेयरडेविल्स अपने आखिरी मैचों को घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर खेल रही है लेकिन कल सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों नौ विकेट की हार से उसकी धुंधली उम्मीदें भी समाप्त हो गई। रिषभ पंत की नाबाद 128 रन की पारी भी टीम के काम नहीं आ पाई। शिखर धवन के नाबाद 92 और केन विलिष्यमसन के नाबाद 83 रन के सामने उनका प्रयास बेकार चला गया। पंत का शतक आईपीएल की सबसे बड़ी ऐसी पारी बन गयी जो टीम को जीत नहीं दिला सकी।
IPL 2018, DD vs RCB Highlights:
-ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर मनदीप सिंह बोल्ड हो गए। सरफराज खान बल्लेबाजी करने आए हैं। अगली तीन गेंदों पर तीन रन। आरसीबी- 158/4(17)
-जूनियर डाला की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर मनदीप सिंह ने जोरदार छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर दो रन। इस ओवर से आए 8 रन। आरसीबी-147/3(15)
-हर्षल पटेल की पहली गेंद पर छक्का। डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर डिविलियर्स ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी-132/2(13)
-हर्षल पटेल की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर डिविलियर्स ने चौका लगाया। इसके साथ ही आरसीबी के 100 रन भी पूरे हुए। आरसीबी-102/2(11)
-जूनियर डाला की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी-85/2(9)
-संदीप लामिछाने अपना तीसरा ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया। कोहली और डिविलियर्स दोनों ही अब तेज गति से रन बना रहे हैं।आरसीबी-66/2(7)
–जूनियर डाला को गेंदबाजी आक्रमण सौंप दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर कोहली ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में विराट का छक्का। अगली गेंद पर चौका। लास्ट बॉल पर डबल। आरसीबी – 33/2 (4)
-दिल्ली की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में मोइन अली को पवेलियन भेज दिया है। दिल्ली को जल्द पहली सफलता हाथ लग चुकी है। मैदन पर कप्तान विराट कोहली आ चुके हैं। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल। आरसीबी – 13/1 (2)
-टिम साउदी अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर दो रन के लिए दौड़। तीसरी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। चौथी बॉल पर अभिषेक ने शानदार छक्का जड़ा। अगली गेंद पर फिर से छक्का। लास्ट बॉल पर डबल। इस ओवर से 22 रन। दिल्ली – 147/4 (17)
-युजवेंद्र चहल अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद पर पंच ने छक्का लगाया। अगली बॉल पर चौका और इसी के साथ पंत ने फिफ्टी पूरी कर ली है। इस ओवर से कुल 14 रन बने। दिल्ली – 101/2 (12)
–मोईन अली अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर पंदत ने सिंगल लिया। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर अय्यर ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। स्ट्राइक पंत के पास, सिंगल। दिल्ली – 66/2 (9)
-दिल्ली ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 12, जबकि पंत 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली इस वक्त 6.86 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-टिम साउदी अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर अय्यर ने डबल लिया। अगली गेंद डॉट। तीसरी और चौथी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 5 रन बने। दिल्ली – 44/2 (6)
–टिम साउदी अपने पहले ओवर के साथ। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर पंत ने पुल शॉट खेलकर चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी गेंद पर डबल। लास्ट तीन बॉल पर कोई रन नहीं। दिल्ली – 28/2 (4)
-उमेश यादव आरसीबी की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर अय्यर ने छक्का जड़ा। अगली दो गेंदें डॉट। पांचवीं गेंद पर रॉय ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 11 रन बने। दिल्ली – 15/1 (2)

