इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 13वां मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 में 2 मैच हारकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया।

IPL 2025 LSG vs PBKS LIVE Streaming: Watch Here

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत फेल रहे। निकोलस पूरन, आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने अच्छी बल्लेबाजी की। 172 रन के टारगेट को पंजाब किंग्स ने 22 गेंद पहले जीत हासिल की। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा लखनऊ के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। श्रेयस अय्यर ने छक्के से मैच खत्म किया।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
171/7 (20.0)

vs

Punjab Kings  
177/2 (16.2)

Match Ended ( Day – Match 13 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 8 wickets

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस ने 30 गेंद पर 44, आयुष बडोनी ने 33 गेंद पर 41 और अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। मिचेल मार्श गोल्डन डक हुए। ऋषभ पंत ने 2 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 3 और आवेश खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन, ग्लेन मैक्सवेल,मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 30 गेंद पर 52 और नेहल वढेरा 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी ने दोनों विकेट लिए। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में लॉकी फर्ग्यूसन की एंट्री हुई। यह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए उनका पहला मैच है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

Live Updates
18:09 (IST) 1 Apr 2025
LSG vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर बेहतरीन फॉर्म में

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। नाबाद 97 रन की पारी खेली थी।

17:48 (IST) 1 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: ऋषभ पंत पर निगाहें

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर निगाहें होंगी। पहले दो मैच में पंत का बल्ला नहीं चला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए थे।

17:33 (IST) 1 Apr 2025
LSG vs PBKS LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

17:20 (IST) 1 Apr 2025
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन/अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक/हरप्रीत बरार।

17:08 (IST) 1 Apr 2025
LSG vs PBKS LIVE Score: अजमातुल्लाह उमरजई की जगह ले सकते हैं लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के दो प्रमुख बल्लेबाज निकोलस पूरन (17 गेंद, 20 रन, 4 आउट) और ऋषभ पंत (36 गेंद, 37 रन, 3 आउट) के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है। वह अजमातुल्लाह उमरजई की जगह ले सकते हैं।

16:29 (IST) 1 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स का स्क्वाड

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस।

16:27 (IST) 1 Apr 2025
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मिचेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शीन कुलकर्णी।

16:18 (IST) 1 Apr 2025
LSG vs PBKS LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मैच में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)का सामना पंजाब किंग्स (PBKS)से होगा। लाइव स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।