इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के पांचवें मैच में मंगलवार (25 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 11 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए। 40 ओवर में 475 रन बने। 32 छक्के और 37 चौके लगे।

GT vs PBKS IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 81 रन की साझेदारी की। शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 44 रन ठोक दिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर को शतक पूरा नहीं करने दिया। वह 42 गेंद पर 9 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स से मिले 244 रन के टारगेट के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए। 40 ओवर में 475 रन बने। 32 छक्के और 37 चौके लगे। इम्पैक्ट प्लेयर विशाक विजयकुमार ने मैच का रुख पलटा। उन्होंने 3 ओवर में 28 रन दिए। पहले 2 ओवर में केवल 10 रन दिए थे। शरफेन रदरफोर्ड को रन ही नहीं बनाने दिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Gujarat Titans 
232/5 (20.0)

vs

Punjab Kings  
243/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 5 )
Punjab Kings beat Gujarat Titans by 11 runs

पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर नाबाद 97, प्रियांश आर्या ने 23 गेंद पर 47 और शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 5, अजमतुल्लाह उमरजई 16 और मार्क स्टोइनिस ने 20 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल पाए। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 54 रन दिए। कगिसो रबाडा ने 41 रन देकर 1 विकेट लिए। राशिद खान ने 48 रन देकर 1 विकेट लिए। आर साई किशोर ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 74 रन बनाए। शुभमन गिल ने 14 गेंद पर 33 रन बनाए। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 54 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 2 गेंद पर 6 रन बनाए। शाहरुख 1 गेंद पर 6 और अरशद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए मार्को यानसेन और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 4 पेसर और 2 स्पिनर को मौका दिया। विदेश खिलाड़ियों की बात करें तो जोस बटलर, राशिद खान और कगिसो रबाडा शामिल। श्रेयस अय्यर ने 3 पेसर और 1 स्पिनर को मौका दिया।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत और वाशिंगटन सुंदर।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विशाक विजयकुमार, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।

Live Updates
18:46 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS Live Cricket Score: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्या चल रहा है

शुभमन गिल ने 22 गज की पट्टी पर नजर डाली। चूंकि अहमदाबाद में पहला मैच है, इसलिए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। नेहरा ने गिल से बात की, जो शो शैडो प्रैक्टिस कर रहे थे।

18:22 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद सिराज।

18:11 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर की परीक्षा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी। अब वह एक ऐसे टीम के कप्तान हैं, जो 18 साल से खिताब का सूखा झेल रही है। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस के लिए बड़ी परीक्षा होगी।

17:43 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: क्या गिल के साथ बटलर करेंगे ओपनिंग

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर जैसा धाकड़ खिलाड़ी शामिल है। देखने वाली बात यह होगी कि वह शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हैं या नहीं। साई सुदर्शन भी एक विकल्प हैं।

17:11 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा/सूर्यांश शेगड़े, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर युजवेंद्र चहल

16:56 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद सिराज</p>

16:38 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स स्क्वाड

जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।

16:12 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस स्क्वाड

जोस बटलर (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।

16:02 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS Live Score: गुजरात टाइटंस के सामने पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।