MI vs RR: हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में एक अप्रैल को पहला घरेलू मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जहां उसकी भिड़ंत इस सीजन अब तक अजेय राजस्थान रॉयल्स से होगी। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अब तक एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है। उसकी कोशिश गृह मैदान का फायदा उठाकर टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखने की होगी।

IPL 2024, MI vs RR LIVE Cricket Score: Watch Here

संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अपने दोनों मैच गृह मैदान पर खेले हैं। वह इस सीजन पहली बार विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराना राजस्थान रॉयल्स के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं होगा, क्योंकि गृह मैदान पर मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अच्छा है।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match All Live Streaming Details Below

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच कब है?
आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाना है।

IPL 2024, MI vs RR Dream11 Prediction

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का मैच कहां होगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का मैच कब से शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस का समय 07:00 बजे का है।

MI vs RR IPL 2024 Pitch Report And Weather Report

कौन से टीवी चैनल पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 मैच का प्रसारण होगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रशंसक हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में भी कमेंट्री सुनते हुए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Predicted Playing XI

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप आईपीएल के सभी मैचों के लाइव अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढ़ेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

ये है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल , एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।