IPL 2024, RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 62वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और फिर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली की टीम इस मैच में 19.1 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई और इस टीम को 47 रन से हार मिली।

पहली पारी में आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 52 और विल जैक्स ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 23 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 13 गेंद पर 27 रन बनाए। दिल्ली के लिए खलील अहमद और रसीख डार सलाम ने 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरी पारी में दिल्ली के पहले 4 विकेट सिर्फ 30 रन पर ही गिर पड़े जिसमें डेविड वॉर्नर ने एक रन, अभिषेक पोरेल ने 2 रन, जैक फ्रेजर ने 21 रन जबकि कुमार कुशाग्र ने 2 रन की पारी खेली। शाई होप ने टीम के लिए 29 रन की पारी खेली और फिर आउट हुए। स्टब्स ने इस मैच में 3 रन बनाए जबकि रसिक सलाम ने 10 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 57 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। आरसीबी की तरफ से यश दयाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

इस सीजन में दिल्ली की ये 13वें मैच में 7वीं हार थी तो वहीं आरसीबी की 13वें मैच में छठी जीत थी। इस मैच में अगर दिल्ली जीत जाती तो इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना थी, लेकिन आरसीबी ने इस मैच को जीतकर दिल्ली का बेड़ागर्क कर दिया। हालांकि इस जीत के बाद आरसीबी भी प्लेऑफ में पहुंच जाए इसकी संभावना कम ही है, लेकिन दिल्ली का खेल अब पूरी तरह से खराब हो गया। इस मैच में जीत के बाद 12 अंक के साथ आरसीबी 5वें नंबर पर पहुंच गई जबकि दिल्ली की टीम 12 अंक के साथ छठे स्थान पर आ गई।

RCB vs DC IPL 2024 Pitch Report, Weather

RCB vs DC IPL 2024 Playing 11

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Royal Challengers Bengaluru 
187/9 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
140 (19.1)

Match Ended ( Day – Match 62 )
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 47 runs

R

Live Updates

IPL 2024, RCB vs DC: आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया।

23:08 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: आरसीबी को 47 रन से मिली जीत

इस मैच में दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी को इस मैच में 47 रन से जीत मिली और दिल्ली का इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया।

23:05 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 48 रन की जरूरत

दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 48 रन बनाने हैं जो नामुमकिन है। आरसीबी मैच जीत चुकी है। दिल्ली की टीम इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी लगभग टूट सकता है।

22:59 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: जीत से एक विकेट दूर आरसीबी

दिल्ली की टीम के 9 विकेट गिर गए हैं और आरसीबी अब जीत से सिर्फ एक विकेट ही दूर है। दिल्ली का 9वां विकेट मुकेश कुमार के रूप में गिरा जिन्हें लॉकी ने 3 रन पर आउट कर दिया। इस टीम को जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 53 रन बनाने हैं। क्रीज पर अभी कुलदीप यादव और इशांत शर्मा मौजूद हैं।

22:56 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 55 रन की जरूरत

दिल्ली की टीम को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 55 रन बनाने हैं। इस टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी कुलदीप यादव के साथ मुकेश कुमार मौजूद हैं। आरसीबी जीत के सिर्फ 2 विकेट दूर है।

22:49 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: अक्षर पटेल आउट हुए

अक्षर पटेल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली और 39 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद दिल्ली की जीत की उम्मीद अब धुंधली नजर आ रही है। इस टीम को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 58 रन बनाने हैं।

22:46 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली का 7वां विकेट गिरा

दिल्ली की टीम ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है और इस टीम को सांतवां झटका कैमरन ग्रीन ने रसिक सलाम को आउट करके दिया। दिल्ली ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।

22:36 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: अक्षर ने लगाया अर्धशतक

अक्षर पटेल ने इस मैच में 30 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और ये उनका इस सीजन का दूसरा जबकि ओवरऑल तीसरा अर्धशतक रहा। दिल्ली ने 14 ओवर में 6 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं।

22:29 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली के 100 रन पूरे

दिल्ली की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। इस टीम का छठा विकेट स्टब्स के रूप में गिरा जिन्होंने 3 रन बनाए और रन आउट हो गए। ये टीम जीत के लिए संघर्ष करती हुई दिख रही है।

22:19 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: शाई होप हुए आउट

आरसीबी के खिलाफ शाई होप ने 29 रन की पारी खेली और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए। होप के बाद अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर स्टब्स आए हैं। दिल्ली की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं।

22:15 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली को जीत के लिए 66 गेंदों पर 107 रन की जरूरत

दिल्ली की टीम को जीत के लिए अब 66 गेंजों पर 107 रन की जरूरत है और इस टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल 24 जबकि होप 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:07 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली ने 7 ओवर में बनाए 63 रन

दिल्ली की टीम ने पहले 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं और संघर्ष कर रही है। साई होप और अक्षर पटेल पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी कर रही है।

21:47 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: कुमार कुशाग्र आउट

कुमार कुशाग्र 2 रन बनाकर आउट। मोहम्मद सिराज को विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3.3 ओवर में 4 विकेट पर 30 रन। जीत के लिए 158 रन चाहिए। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं। शाई होप 4 रन बनाकर क्रीज पर।

21:39 (IST) 12 May 2024
RCB vs DC LIVE क्रिकेट स्कोर: अभिषेक पोरेल और फ्रेजर आउट

अभिषेक पोरेल को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। नए बल्लेबाज शाई होप हैं। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे फ्रेजर मैकगर्क रन आउट हुए। उन्होंने 8 गेंद पर 21 रन बनाए। दिल्ली का स्कोर 2.2 ओवर में 3 विकेट पर 24 रन।

21:30 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और जैक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज पर। स्वप्निल सिंह ने बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वॉर्नर चौथी गेंद पर आउट। उन्होंने 2 गेंद पर 1 रन बनाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क 7 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अभिषेक पोरेल हैं। वह 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन।

21:11 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC Live Score: बेंगलुरु ने दिल्ली को दिया 188 का टारगेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। आखिरी ओवर में 5वीं और छठी गेंद पर कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज रन आउट हुए। कैमरन ग्रीन 23 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 52 और विल जैक्स ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। विराट कोहली ने 13 गेंद पर 27 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने दिल्ली कै लिए खलील अहमद और रसीख डार सलाम ने 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।

21:02 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: रसीख सलाम ने स्वप्निल सिंह को पवेलियन भेजा

रसीख सलाम ने स्वप्निल सिंह को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। बेंगलुरु का लाइव स्कोर 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन। कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर क्रीज पर। कर्ण शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर।

20:58 (IST) 12 May 2024
RCB vs DC LIVE क्रिकेट स्कोर: दिनेश कार्तिक आउट

खलील अहमद ने दिनेश कार्तिक को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। बेंगलुरु का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन। कैमरन ग्रीन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। स्वप्निल सिंह नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:56 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: खलील अहमद ने महिपाल लोमरोर को पवेलियन भेजा

खलील अहमद ने महिपाल लोमरोर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 गेंद पर 13 रन बनाए। बेंगलुरु का स्कोर 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन। कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दिनेश कार्तिक बगैर खाता खोले क्रीज पर।

20:47 (IST) 12 May 2024
महिपाल लोमरोर और कैमरन ग्रीन क्रीज पर

बेंगलुरु ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 6 और कैमरन ग्रीन 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 8 गेंद पर 10 रन की साझेदारी हुई।

20:38 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC Live Cricket Score: विल जैक्स को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

विल जैक्स को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन।

20:31 (IST) 12 May 2024
RCB vs DC LIVE क्रिकेट स्कोर: रजत पाटीदार आउट

रजत पाटीदार को रसीख सलाम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 52 रन बनाए। बेंगलुरु का स्कोर 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन। कैमरन ग्रीन नए बल्लेबाज हैं। विल जैक्स 23 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर।

20:28 (IST) 12 May 2024
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Cricket Score: रजत पाटीदार ने अर्धशतक ठोका

रजत पाटीदार ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 30 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 22 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 50 गेंद पर 85 रन की साझेदारी।

20:18 (IST) 12 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, RCB vs DC: रजत पाटीदार अर्धशतक के करीब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 25 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर। विल जैक्स 15 गेंद पर 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 74 रन की साझेदारी।

20:08 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC Live Score: रजत पाटीदार और विल जैक्स क्रीज पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 19 गेंद पर 39 रन बनाकर क्रीज पर। विल जैक्स 13 रन बनाकप क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 51 रन की साझेदारी।

19:52 (IST) 12 May 2024
RCB vs DC LIVE क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली को इशांत शर्मा ने भेजा पवेलियन

विराट कोहली को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 27 रन बनाए। बेंगलुरु ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं। विल जैक्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:44 (IST) 12 May 2024
फाफ डुप्लेसिस को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा

फाफ डुप्लेसिस को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। विराट कोहली 16 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन।

19:36 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस क्रीज पर। इशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। कोहली ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। बेंगलुरु का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 10 रन। फाफ डुप्लेसिस 1 और विराट कोहली 9 रन बनाकर क्रीज पर।

19:08 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: डेविड वॉर्नर, सुमित कुमार, रिकी भुई, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे।

19:07 (IST) 12 May 2024
IPL 2024, RCB vs DC Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विशक विजयकुमार, हिमांशु शर्मा।

19:04 (IST) 12 May 2024
RCB vs DC LIVE क्रिकेट स्कोर: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र को प्लेइंग 11 में मौका मिला। बेंगलुरु की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।