इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडिंयस ने कोलकाता नाइटराइडर्स 8 विकेट से हरा दिया। यह उसकी इस सीजन लगातार 5वीं जीत है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।

केकेआर ने मॉर्गन और पैट कमिंस की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडिंयस ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 78 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। डीकॉक के अलावा रोहित शर्मा ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 गेंद में 35 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2020 Live Score, RR vs RCB Live Cricket Score: यहां जानिए हिंदी में मैच के लाइव अपडेट्स

इससे पहले कमिंस और मॉर्गन ने छठे विकेट के लिए 56 गेंद में 87 रनों की नाबाद साझेदारी की। कमिंस 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद में 53 और मॉर्गन 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस और मॉर्गन ने आखिरी 2 ओवरों में 35 रन बनाए। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 2, जबकि ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

IPL 2020 Live Cricket Score, RR vs RCB Match Live Updates: यहां जानिए हिंदी में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

इस मैच से कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान इयोन मॉर्गन को दी गई है। इस मैच से कुछ घंटे पहले ही दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी। आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर सिर्फ 6 में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि 21 में उसे हार झेलनी पड़ी है।

[ie_ipl_scorecard match_id=47969]

Live Blog

22:35 (IST)16 Oct 2020
मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 10 रन ही बना पाए। उन्होने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। सूर्यकुमार यादव की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर क्विंटन डीकॉक 36 गेंद में 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन है।

22:22 (IST)16 Oct 2020
मुंबई को 94 के स्कोर पर लगा पहला झटका

11वां ओवर शिवम मावी लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक ने लपका। रोहित 36 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है।

22:15 (IST)16 Oct 2020
मुंबई ने 10 ओवर में बनाए विकेट खोए 90 रन

मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 33 गेंद में 31 और क्विंटन डीकॉक 27 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। डीकॉक ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। डीकॉक ने 25 गेंद में फिफ्टी ठोकी। उन्होंने आंद्रे रसेल के नौवें ओवर में एक चौका भी लगाया। रोहित ने वरुण चक्रवर्ती के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। 

21:56 (IST)16 Oct 2020
मुंबई ने पावर प्ले में बनाए बिना विकेट गंवाए 51 रन

मुंबई इंडियंस ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन बनाए। इसमें रोहित शर्मा ने 19 और क्विंटन डीकॉक ने 27 रनों का योगदान दिया। रोहित अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। वहीं क्विंटन डीकॉक ने 5 चौके लगाए हैं। डीकॉक 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

21:45 (IST)16 Oct 2020
4 ओवर में मुंबई के 39 रन

चार ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 39 रन है। क्विंटन डीकॉक 9 गेंद में 16 और रोहित शर्मा 15 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने अब तक 4 और क्विंटन डीकॉक ने 3 चौके लगाए हैं। पैट कमिंस 2 ओवरों में 13 रन दे चुके हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ओवर में 14 रन दिए हैं।

21:38 (IST)16 Oct 2020
2 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहला ओवर क्रिस ग्रीन लेकर आए। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। पहले ओवर में मुंबई ने 7 रन बनाए। दूसरा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। रोहित ने इस ओवर में भी दो चौके जड़े। एक लेग बाई से चौका हुआ। दो ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है।

21:07 (IST)16 Oct 2020
19वें ओवर में कोलकाता ने बटोरे 14 रन

19 ओवरों का खेल हो चुका है। 19वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका। पैट कमिंस ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर के बाद उनका स्कोर 34 गेंद में 48 रन है। इयोन मॉर्गन के खाते में 25 गेंद में 23 रन है। 19वें ओवर में कोलकाता ने 14 रन बटोरे।

20:56 (IST)16 Oct 2020
इयोन मॉर्गन और पैट कमिंस ने संभाली पारी

कोलकाता ने 17वें ओवर में अपनी सेंचुरी पूरी की। इयोन मॉर्गन ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौका जड़ टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन है। पैट कमिंस 27 गेंद में 35 और मॉर्गन 20 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:17 (IST)16 Oct 2020
8 ओवरों में कोलकाता ने बनाए 43 रन, गंवाए 4 विकेट

कोलकाता नाइटराइडर्स को 8वें में लगातार 2 गेंदों में 2 झटके लगे। 8वां ओवर ओवर राहुल चहर लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल बाउंड्री के पास कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच हो गए। अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक के बल्ले को छूती हुई गेंद विकेट से टकरा गई। शुभमन की जगह इयोन मॉर्गन और कार्तिक की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। 8 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 43 रन है।

19:55 (IST)16 Oct 2020
राहुल त्रिपाठी लौटे पवेलियन

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद में कोलकाता नाइटराइडर्स को पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। वह 9 गेंद में 7 रन ही बना पाए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं। तीन ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है।

19:42 (IST)16 Oct 2020
शुभमन और राहुल ने खोला खाता

मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में राहुल और शुभमन ने एक-एक रन बनाया। एक रन वाइड से आया। पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है।

19:10 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन, (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शुभमन गिल, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

19:09 (IST)16 Oct 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडिंयस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।