India Women vs Pakistan Women T20 World Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने पहली पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस मैच को 11.2 ओवर में जीतना था लेकिन टीम बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष करती दिखी। दो मैच में पहली जीत से भारतीय टीम ग्रुप तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई। पाकिस्तान हार के बावजूद तीसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 105 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 19 रव देकर चार विकेट लिए, वहीं श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट झटके। भारत ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 रन बनाये। उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके लगाये। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर हर्ट (गर्दन में खिंचाव) हुईं। हरमनप्रीत चोट के कारण मैच के बाद होने वाले पुरस्कार समारोह में भी नहीं आईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 23 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना 23 रन देकर दो विकेट लिये।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उन्हें ग्रुप राउंड के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत इस विश्व कप में एक मुश्किल ग्रुप में है। उसके अलावा ग्रुप में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमे हैं।

Women T20 World Cup 2024 IND W vs PAK W LIVE Score Streaming: Watch Here

Live Updates

IND vs PAK: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत का इंतजार है

14:14 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल पहले पाकिस्तान से हारा था भारत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान से आखिरी बार 8 साल पहले हारा था। साल 2016 में पाकिस्तान ने भारत का मात दी थी।

14:06 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमें अब तक 7 बार आमने-सामने आई हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 5 मैच जीते हैं और पाकिस्तान ने टीम ने 2 अपने नाम किए हैं।

13:24 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत के लिए चेज करना फायदेमंद

भारत और पाकिस्तान के बीच जो 15 टी-20 मैच खेले गए हैं उसमें भारतीय महिला टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 9 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान चेज करते हुए एक ही मैच जीता है।

12:59 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: एशिया कप में हुआ था भारत और पाकिस्तान

महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच खेला गया था। भारतीय महिला टीम ने मैच 7 विकेट से जीत था।

12:30 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान का टी20 में 15 बार आमने-सामना हुआ है। भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है। इन 15 टी-20 मैचों में भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।

12:11 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: कैसे देखें मैच

भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस आधा घंटा पहले होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा फ्री डिश डीटीएच के स्पोर्ट्स चैनल पर भी इसका आनंद उठा सकते हैं।

11:55 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारतीय टीम हारी थी पहला मैच

भारतीय टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन से मात मिली थी। इस हार ने भारत का सफर बहुत मुश्किल कर दिया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी। एशियाई चैंपियन को हराकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

11:16 (IST) 6 Oct 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मुबीना अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (सी), तुबा हसन, आलिया रियाज, सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

11:00 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल/यास्तिका भाटिया, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर।

10:49 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: पाकिस्तान का स्क्वाड

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल, इरम जावेद, सैयदा अरूब शाह, सदफ शमास, तस्मिया रुबाब।

10:48 (IST) 6 Oct 2024
IND vs PAK LIVE Cricket Score: भारत का स्क्वाड

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, यास्तिका भाटिया, एस सजना, दयालन हेमलता, राधा यादव।

10:34 (IST) 6 Oct 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

नमस्कार! महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए Jansatta.Com के साथ बने रहें।