टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ 79 रनों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रनों से जीतकर विश्वकप 2019 में भारत को पहली बार हार का स्वाद चखाया है।  इंग्लैंड को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी निभाई।

इसके जवाब में जब टीम इंडिया उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने एक बार फिर मैच में वापसी कराई लेकिन कोहली अर्धशतक जड़कर आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने शतक जड़ा और पंत के साथ अच्छी पारी खेली। 102 रन बनाकर वो आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक और पंत ने एक उम्मीद जताई लेकिन पंत आउट हो गए। वहीं, टीम इंडिया इसके बाद 306 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया। इस विश्वकप में ये भारत का पहली हार है।

Live Blog

23:06 (IST)30 Jun 2019
इंग्लैंड ने जीता मैच

338 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया इस मुकाबले में रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 306 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया है।

22:24 (IST)30 Jun 2019
54 गेंद में 95 की दरकार

इस मैच में जीत के लिए अभी भारत को 9 ओवर यानी कि 54 गेंद में 95 रनों की दरकार है। देखना होगा कि आखिर दोनों बल्लेबाज इसे कैसे हासिल करते हैं। 

22:12 (IST)30 Jun 2019
पंत आउट

226 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और पंत आउट हो गए हैं। 32 रन बनाकर वो आउट हो गए हैं। 

22:03 (IST)30 Jun 2019
72 गेंद में 128 रन

इस मैच में जीत के लिए अभी इंडिया को 72 गेंदों में 128 रनों की दरकार है। पंत और पंड्या को एक आतिशी पारी खेलनी होगी। दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।

21:51 (IST)30 Jun 2019
इस ओवर में पंत ने जड़े दो चौके

36वां ओवर लेकर आए थे बुड और इस ओवर में पंत ने दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 198 पर पहुंचा दिया है। रोहित और पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं।

21:29 (IST)30 Jun 2019
रोहित 90 पर

32वां ओवर लेकर वुड आए थे और इस ओवर की पहली दो गेंदों पर रोहित शर्मा ने दो लगातार चौके जड़े और वो अब 90 पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया को दरकार होगी कि वो एक बड़ी पारी खेलें।

21:16 (IST)30 Jun 2019
पंत मैदान में

विराट कोहली के आउट होने के बाद अब मैदान में ऋषभ पंत मैदान में आ गए हैं। उन्हें रोहित के साथ एक बड़ी साझेदारी बनानी होगी।

21:11 (IST)30 Jun 2019
अब तेजी से बनाने होंगे रन

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अब अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों की कोशिश होगी कि वो इस साझेदारी को 200 के पार ले जाएं और इंग्लैंड को दबाव में ले आएं।

20:52 (IST)30 Jun 2019
रोहित की फिफ्टी पूरी

23वां ओवर लेकर रशीद आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

20:37 (IST)30 Jun 2019
राशिद ने डाला कमाल ओवर

मैच का 19वां ओवर और अपने खाते का पहला ओवर लेकर आदिल रशीद लेकर आए थे और इस ओवर में उन्होंने केवल 1 ही रन दिए हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74-1 है।

20:20 (IST)30 Jun 2019
71 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक साझेदारी पनपती हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने 71 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।

20:07 (IST)30 Jun 2019
इस ओवर से आए दो चौके

12वां ओवर लेकर बुड आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौके लगाए हैं। कोहली और विराट को संभलकर खेलना होगा। 

19:59 (IST)30 Jun 2019
पहले 10 ओवर के बाद भारत

10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 28 रन बनाए हैं। रोहित और विराट को अब तेजी से रन बनाने की ओर देखना होगा।

19:49 (IST)30 Jun 2019
संभलकर खेल रहे कोहली-रोहित

एक विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों संभलकर अपना टाइम लेकर खेल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का क्रीज पर जमे रहना बहुत जरूरी है।

19:39 (IST)30 Jun 2019
लगातार तीसरा ओवर मेडन

इस मैच का 5वां ओवर समाप्त हुआ लेकिन वोक्स ने लगातार तीसरा ओवर मेडन डाला है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। 

19:29 (IST)30 Jun 2019
केएल राहुल आउट

8 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा है। बिना खाता खोले केएल राहुल आउट हो गए हैं। वोक्स को मिली सफलता।

19:23 (IST)30 Jun 2019
क्रिस वोक्स डाल रहे ओवर

338 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया के खिलाफ पहला ओवर लेकर वोक्स आए हैं। इस ओवर में केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। वोक्स ने अपना पहला ओवर मेडन डाला है।

19:00 (IST)30 Jun 2019
भारत को बनाने होंगे 338 रन

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 337 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 111 रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए।

18:44 (IST)30 Jun 2019
स्टोक्स की विस्फोटक बल्लेबाजी

क्रिस वोक्स के आउट होने के बाद स्टोक्स ने शमी की गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर जौरदार छक्का, चौथी गेंद पर एक और चौका। स्टोक्स अपनी पारी के दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाने में सफल रहे।

18:34 (IST)30 Jun 2019
स्टोक्स ने जड़ा अर्धशतक

बेन स्टोक्स ने शमी की गेंद पर चौका लगाकर अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में यह स्टोक्स का चौथा अर्धशतक है। स्टोक्स तेज गति से रन बना रहे हैं।

18:22 (IST)30 Jun 2019
44 रन बनाकर आउट रूट

मोहम्मद शमी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जो रूट हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट हो गए। रूट 54 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए।

18:11 (IST)30 Jun 2019
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे स्टोक्स

युजवेंद्र चहल की गेंद पर बेन स्टोक्स ने जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्टोक्स ने रूट के साथ 50 रनों की साझेदारी पूरी की। स्टोक्स महज 28 गेंदों में 40 के स्कोर पहुंच गए हैं।

17:58 (IST)30 Jun 2019
5 ओवर से 22 रन

पिछले 5 ओवर से 22 रन आ चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों ने 30 ओवर के बाद जोरदार वापसी की है। बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 23 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

17:45 (IST)30 Jun 2019
मॉर्गन लौटे पवेलियन

केदार जाधव ने दौड़ते हुए इयोन मॉर्गन का कैच लपका। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कुछ हद तक मैच में वापसी कर ली है। लगातार दो विकेट गिरने के बाद रन रेट में गिरावट आई है। 

17:26 (IST)30 Jun 2019
शमी ने झटका विकेट

मोहम्मद शमी ने भारत को जॉनी बेयरस्टो के रूप में बड़ी सफलता दिलाई। इंग्लैंड ने 205 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। पंत ने बेयरस्टो का कमाल का कैच पकड़ा।

17:15 (IST)30 Jun 2019
43 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच 43 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टो शतक जड़ने के बाद और खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए आज एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

16:58 (IST)30 Jun 2019
बेयरस्टो ने जड़ा शतक

हार्दिक पंड्या की गेंद पर सिंगल लेकर जॉनी बेयरस्टो ने अपना 8वां वनडे शतक पूरा किया। वर्ल्ड कप में बेयरस्टो के बल्ले से निकलने वाला यह पहला शतक है। इस साल बेयरस्टो से पहले इंग्लैंड के 4 और बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं।

16:45 (IST)30 Jun 2019
इंग्लैंड को पहला झटका

भारत को पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई। कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को रविद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।

16:31 (IST)30 Jun 2019
5 छक्के जड़ चुके हैं बेयरस्टो

युजवेंद्र चहल औऱ कुलदीप यादव आज काफी महंगे रहे हैं। दोनों ही गेंदबाजों पर बेयरस्टो और रॉय ने हल्ला बोला। बेयरस्टो 68 गेंदो में 77 रन पर आ चुके हैं। अपनी पारी के दौरान बेयरस्टो ने 7 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

16:20 (IST)30 Jun 2019
बेयरस्टो और रॉय के बीच 100 रनों की साझेदारी

30 पारियों 9 बार बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी ने 100 रनों की साझेदारी पार की है। इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास की यह सबसे सफल सलामी जोड़ी है। 

16:12 (IST)30 Jun 2019
बेयरस्टो भी फॉर्म में

युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर रॉय ने चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल, तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने स्वीप शॉट खेलते हुए गेंद को छह रनों के लिए पहुंचाया।  

16:00 (IST)30 Jun 2019
रॉय ने जड़ा छक्का

हार्दिक पंड्या की गेंद पर सामने की ओर आगे बढ़कर जेसन रॉय ने जोरदार छक्का लगाया। रॉय के बल्ले से पारी का पहला छक्का आया। रॉय अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 

15:47 (IST)30 Jun 2019
विकेट की तलाश

दो मैचों में आठ विकेट लेने वाले शमी को इस मैच में अपनी पहली विकेट की तालश है। शुरुआती चार ओवर में शमी के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। शमी औऱ बुमराह को विकेट की तलाश।

15:37 (IST)30 Jun 2019
रॉय ने जड़ा चौका

8वां ओवर लेकर चहल आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर रॉय ने कमाल का चौका जड़ा है। रॉय आतिशी लय में खेल रहे हैं। 

15:24 (IST)30 Jun 2019
पंत की शानदार फील्डिंग

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बेयरस्टो ने हल्के हाथों से गैप में शॉट खेला। ऋषभ पंत ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई।

15:14 (IST)30 Jun 2019
बुमराह की अच्छी गेंदबाजी

पहले ओवर में 9 रन आने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में रनों की रफ्तार में ब्रेक लगाया। दूसरे ओवर से सिर्फ एक रन आया। बुमराह की अंति गेंद पर बेयरस्टो ने सिंगल लेकर खाता खोला।

15:07 (IST)30 Jun 2019
पहले ओवर से 9 रन

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की। वहीं वापसी कर रहे जेसन रॉय ने चौके के साथ इंग्लैंड का और अपना खाता खोला। शमी के ओवर से रॉय ने दो चौके लगाए। पहले ओवर से 9 रन आए।

14:48 (IST)30 Jun 2019
भारत के पास शानदार गेंदबाज

भारत के लिए इंग्लैंड को हराने का यह बेहतर समय है क्योंकि मेजबान टीम काफी दबाव में है। मैच के दौरान धूप खिली होगी और सूखी पिच पर टर्न सामान्य से ज्यादा होगा। इन परिस्थितियों में दो कलाई के स्पिनरों के साथ जसप्रीत बुमराह का सामना करना इंग्लैंड के लिये मुश्किलें पैदा कर सकता है।

14:38 (IST)30 Jun 2019
पहले गेंदबाजी करेगा भारत

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की कोशिश भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।