टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हराकर लगभग सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद टिकट कंफर्म हो सकता है। एंटिगुआ के नॉर्थ स्टैंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार (22 जून) को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 27 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36, शिवम दुबे न 34 और रोहित र्मा ने 23 रन बनाए हैं। तंजीम हसन साकिब और रिशाद होसैन ने 2-2 विकेट लिए। शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिए।

अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल।

India vs Bangladesh Live Cricket Match Streaming Online: Watch Here

197 रन के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने 40 रन बनाए। तंजीद हसन ने 29 और रिशाद होसैन मे 24 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट लिया। बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

IND vs BAN T20 World Cup 2024 Weather

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-1 में भारत की टीम 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर। ऑस्ट्रेलिया 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर। अफगानिस्तान और बांग्लादेश का खाता नहीं खुला। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 23 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने पर ग्रुप-1 से दोनों सेमीफाइनलिस्ट तय हो जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को मैच होगा।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

India 
196/5 (20.0)

vs

Bangladesh  
146/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super Eight – Match 7 )
India beat Bangladesh by 50 runs

Live Updates
23:21 (IST) 22 Jun 2024
बांग्लादेश भी नहीं रोक पाया भारत का विजय रथ

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का विजय रथ जारी है। भारत ने सुपर-8 में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल टिकट लगभग कंफर्म कर लिया। 197 रन के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने 40 रन बनाए। तंजीद हसन ने 29 और रिशाद होसैम मे 24 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट लिया।

23:07 (IST) 22 Jun 2024
भारत जीत के करीब

जाकेर अली को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। इसके बाद रिशाद होसौन ने अक्षर पटेल के दो छक्के जड़ेष महमुदुल्लाह ने 11 और रिशाद होसैन ने 8 गेंद पर 24 रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 60 रन चाहिए।

22:57 (IST) 22 Jun 2024
भारत बनाम बांग्लादेश मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: शान्तो को बुमराह ने भेजा पवेलियन

नजमुल हसन शान्तो का जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 40 रन बनाए। महमुदुल्लाह 8 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज जाकेर अली हैं। बंग्लादेश ने 15.5 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाए।

22:46 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: कुलदीप यादव ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। नजमुस हसन शान्तो 38 रन बनाकर क्रीज पर। महमुदुल्लाह क्रीज पर। बांग्लादेश ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 39 गेंद पर 99 रन चाहिए।

22:38 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh T20 WC Live Score: कुलदीप यादव को दूसरा विकेट

तौहिद ह्रदोय 4 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव को दूसरा विकेट मिला। नजमुल हसन शान्तो 27 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन। जीत के लिए 52 गेंद पर 121 रन।

22:28 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh Live Score: कुलदीप यादव ने तंजीद हसन को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने तंजीद हसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद पर 29 रन बनाए। नजमुल हसन शान्तो 21 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 9.4 ओवर नें 2 विकेट पर 66 रन बनाए। जीत के लिए 62 गेंद पर 131 रन चाहिए। तौहिद ह्रदोय नए बल्लेबाज हैं।

22:17 (IST) 22 Jun 2024
नजमुल हसन शान्तो और तंजीद हसन क्रीज पर

बांग्लादेश ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 150 रन चाहिए। नजमुल हसन शान्तो 5 और तंजीद हसन 26 रन बनाकर क्रीज पर।

22:07 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh T20 WC Live Score: लिटन दास को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा

लिटन दास को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। बांग्लादेश का स्कोर 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन। जीत के लिए 93 गेंद पर 162 रन चाहिए। तंजीद हसन 21 रन बनाकर क्रीज पर।

21:50 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh Live Score: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लिटन दास और तंजिद हसन क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। लिटन ने सिंगल से खाता खोला। तंजीद ने पांचवीं गेंद पर चौके जड़ा। बांग्लादेश ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 192 रन चाहिए।

21:38 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN T20 World Cup Live Score: भारत ने बांग्लादेश को दिया 197 का टारगेट

भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 3 और हार्दिक पंड्या 27 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36, शिवम दुबे न 34 और रोहित र्मा ने 23 रन बनाए हैं। तंजीम हसन साकिब और रिशाद होसैन ने 2-2 विकेट लिए। शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिए।

21:20 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN Live score: शिवम दुबे को रिशाद होसैन ने पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को रिशाद होसैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 20 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। 34 गेंद पर 53 रन की साझेदारी टूटी।

21:10 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN Live score: हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे पर दारमोदार

भारत ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या 18 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।

20:56 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN LIVE: ऋषभ पंत की तूफानी पारी का अंत

ऋषभ पंत को रिशाद होसैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 36 रन बनाए हैं। शिवम दुबे 3 और हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज है। भारत ने 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन।

20:52 (IST) 22 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: ऋषभ पंत और शिवम दुबे पर दारोमदार

भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 26 रन बनाकर क्रीज पर। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 20 रन की साझेदारी।

20:37 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN LIVE: विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव आउट

विराट कोहली और तंजीम हसन शाकिब ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने छक्के से खाता खोला। अगली गेंद पर आउट। ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 8.3 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन।

20:34 (IST) 22 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: अच्छी बल्लेबाज कर रहे कोहली और पंत

भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 37 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

20:26 (IST) 22 Jun 2024
भारत बनाम बांग्लादेश मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी

भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 27 और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।

20:15 (IST) 22 Jun 2024
Live Cricket Score: भारत की तूफानी शुरुआत

भारत ने तूफानी शुरुआत की है। रोहित शर्मा ने 11 गेंद पर 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 23 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली 16 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 39 रन।

20:06 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh T20 WC Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर। रोहित शर्मा 7 और विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश की ओर से से महेदी हसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत ने बगैर विकेट के 8 रन बना लिए हैं।

19:38 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग 11

तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

19:37 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN T20 World Cup Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

19:36 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN Live score: बांग्लादेश की पहले गेंदबाजी

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में एक बादलाव हुआ। तस्कीन अहमद इस मैच से बाहर। मेहदी हसन को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

19:10 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN T20 Live Cricket Score: अजेय भारत

भारत इस टूर्नामेंट में अपराजित रहने वाली तीन टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने खुद को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पाया है, लेकिन किसी तरह से जीत हासिल करने में सफल रहे।

18:13 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN T20 Live Cricket Score: एंटिगा में रन बनाना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के मैच से पहले, एंटीगुआ में टी20 वर्ल्ड कप में काफी लो स्कोरिंग मैच हुए हैं। यहां पहली पारी का औसतक स्कोर 100 से कम रहा है और पहली पारी का औसत विजयी स्कोर पांच विकेट पर 122 रन था। हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का कहना है कि टीम ने इससे भी कम औसत वाली पिचों पर खेला है।

17:45 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश मैच पर बारिश का साया

भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश की संभावना है। टॉस के समय ही बारिश हो सकती है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से रात 9 बजे तक बारिश की संभावना है। दोपहर में भी बारिश की संभावना है। मैच धुलने पर दोनों टीमों में एक-एक अंत बांटा जाएगा। फिर सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो जाएगी।

17:06 (IST) 22 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: ये है बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम शाकिब।

16:30 (IST) 22 Jun 2024
IND vs BAN T20 Live Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

16:28 (IST) 22 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या शिवम दुबे होंगे बाहर

शिवम दुबे की फॉर्म भारत की फॉर्म चिंता का कारण है। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि वह प्लेइंग 11 से बाहर हों, लेकिन अगर वह प्लेइंग 11 से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

16:13 (IST) 22 Jun 2024
India vs Bangladesh Live Cricket Score: बांग्लादेश का स्क्वाड

तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, जेकर अली, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सौम्य सरकार।

16:12 (IST) 22 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल।