Team India Cricket Schedule 2024-25 Full List: भारतीय टीम 42 दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटने को तैयार है। 7 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद वह 19 सितबंर को बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मैदान पर दिखाई देगी। टीम इंडिया के सितंबर से फरवरी के बीच शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान टीम 10 टेस्ट, 12 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैच खेलेगी।
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। फिर भारतीय टीम 4 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। लौटने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से पहले घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज औ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं हुआ है।
टीम इंडिया का बांग्लादेश सीरीज से चैंपियंस ट्रॉफी तक का शेड्यूल
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
19 सितंबर- 23 सितंबर 2024 | भारत बनाम बांग्लादेश | चेन्नई | सुबह 9.30 |
27 सितंबर-1 अक्टूबर | भारत बनाम बांग्लादेश | कानपुर | सुबह 9.30 |
भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
6 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम बांग्लादेश | ग्वालियर | शाम 7 बजे |
9 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम बांग्लादेश | दिल्ली | शाम 7 बजे |
12 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम बांग्लादेश | हैदराबाद | शाम 7 बजे |
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
16- 20 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | बेंगलुरु | सुबह 9.30 |
24- 28 अक्टूबर 2024 | भारत बनाम न्यूजीलैंड | पुणे | सुबह 9.30 |
1-5 नवंबर 2024 | भारत बनाम न्यू्जीलैंड | वानखेड़े | सुबह 9.30 |
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
8 नवंबर 2024 | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | डरबन | रात 9.30 |
10 नवंबर 2024 | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | गकेबेहरा | शाम 5.30 |
13 नवंबर 2024 | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | सेंचुरियन | रात 9.30 |
15 नवंबर 2024 | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | रात 9.30 |
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
22-26 नवंबर 2024 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | पर्थ | सुबह 7.30 |
6-10 दिसंबर 2024 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | सुबह 9.30 |
14-18 दिसंबर 2024 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्बेन | सुबह 5.50 |
26-30 दिसंबर 2024 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | सुबह 5.00 |
3-7 जनवरी 2025 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | सुबह 5.00 |
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
22 जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | ईडन गार्डन | शाम 7 बजे |
25 जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | चेन्नई | शाम 7 बजे |
28 जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | राजकोट | शाम 7 बजे |
31 जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | पुणे | शाम 7 बजे |
2 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | वानखेड़े | शाम 7 बजे |
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज
दिन | मैच | जगह | समय |
6 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | नागपुर | दोपहर 1.30 |
9 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | कटक | दोपहर 1.30 |
12 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | अहमदाबाद | दोपहर 1.30 |