जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम के लिए 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को पहली बार भारत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें थीं। तीनों ने निराश किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा के लिए डेब्यू खास नहीं रहा। वह बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल के शर्मनाक क्लब में जगह बना ली। जिम्बाब्वे ने भारत को 116 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में भारत के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे।

अभिषेक शर्मा हुए धोनी और राहुल के क्लब में शामिल

अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक लिया। उन्होंने बड़ा शॉट लगाकर खाता खोलने का प्रयास किया। वह डीप मिड विकेट पर वेलिंग्टन मस्कदजा के हाथों कैच आउट हुए। एक अन्य डेब्यूटेंट रियान पराग भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह 2 रन बनाकर तेंदई चतारा की गेंद पर आउट हुए। डेब्यू मैच में बगैर खाता खोले आउट होकर अभिषेक शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल के शर्मनाक क्लब में जगह बना ली। वह डेब्यू टी20 मैच में डक पर आउट होने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बने। इस क्लब में महेंद्र सिंह धोनी, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ पहले से शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा के बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया

अभिषेक शर्मा के बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया। अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल पाए तो रियान पराग 2 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल के आउठ होने के बाद भारत का स्कोर 9.5 ओवर में5 विकेट पर 43 रन हो गया। पराग के आउट होने के वक्त भारत का स्कोर 4.4 ओवर में 3 विकेट पर 22 रन रहा।