भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा। शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने अपने अंतिम 5 विकेट 42 रन पर गंवा दिए। एक समय उसका स्कोर 5 विकेट पर 189 रन था, लेकिन 230 रन तक पहुंचते पहुंचते उसके सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

भारत की ओर से रोहित शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 गेंद में 58 रन बनाए। रोहित के अलावा अक्षर पटेल ने 33, केएल राहुल ने 31, शिवम दुबे ने 25, विराट कोहली 24, श्रेयस अय्यर 23 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 5, कुलदीप यादव 2 और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा और चरित असालंका ने 3-3 विकेट लिए। डुनिथ वेलालागे ने 2 और असिता फर्नांडो और अकीला धनंजय ने 1-1 विकेट लिए।

IND vs SL 1st ODI Live Streaming & Telecast Online: Watch Here

श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेलालागे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए। पथुम निसांका 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 75 गेंद में 9 चौके लगाए। वानिंदु हसरंगा ने 24, धनंजय ने 17, लियानागे ने 20, असालंका ने 14 और कुसल मेंडिस ने 14 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 47 और अक्षर पटेल ने 33 गेंद में 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

India in Sri Lanka, 3 ODI Series, 2024

Sri Lanka 
230/8 (50.0)

vs

India  
230 (47.5)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India tied with Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज को डेब्यू मौका मिला। 2024 में भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज टाई से शुरू हई। दिसंबर 2023 के बाद से पहला मैच (50 ओवर फॉर्मेट) था। रोहित और विराट का 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद 50 ओवर का पहला मैच खेला। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस साल पहली बार ब्लू जर्सी में दिखे।

India vs Sri Lanka 1st ODI LIVE Scorecard: Watch Here

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका (कप्तान), जेनित लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिता फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

Live Updates
15:22 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत के खिलाफ पावरप्ले में श्रीलंका का प्रदर्शन

भारत के खिलाफ पिछले पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंकाई टीम पावरप्ले में किसी में भी 40 रन का आकंड़ा पार नहीं कर पाई है।

भारत के खिलाफ पिछले 5 वनडे मैचों में श्रीलंका का पावरप्ले स्कोर नीचे दिया गया है।

  • 39/5
    39/3
    31/6
    14/6
    37/1 (आज के मैच का)
  • 15:20 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका ने 10 ओवर में बनाए 37 रन, गंवाया अविष्का फर्नांडो का विकेट

    दस ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है। पथुम निसांका के 33 गेंद में 25 और कुसल मेंडिस के 20 गेंद में सात रन हैं। दोनों के बीच 45 गेंद में 30 रन की साझेदारी हुई है।

    14:56 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका की शुरुआत काफी धीमी हुई है

    श्रीलंका की शुरुआत काफी धीमी हुई है। पथुम निसांका 12 और कुसल मेंडिस 1 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 14 रन। अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 9 और मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिए हैं।

    14:44 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: अविष्का फर्नांडो को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

    अविष्का फर्नांडो को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। पथुम निसांका 6 और कुसल मेंडिस बगैर खाता खोले क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन।

    14:34 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

    श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद पर निसांका ने चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन।

    14:16 (IST) 2 Aug 2024
    लाइव क्रिकेट स्कोर: काली पट्टी बांधकर खेलेगी भारतीय टीम

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ का बुधवार को निधन हो गया था। उनकी याद में टीम इंडिया आज काली पट्टी बांधकर खेलेगी।

    14:14 (IST) 2 Aug 2024
    India vs Sri Lanka T20 Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

    14:08 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

    14:07 (IST) 2 Aug 2024
    Live Cricket Score: श्रीलंका ने चुनी बल्लेबाजी

    श्रीलंका ने पहले वनडे में टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्योता दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे को प्लेइंग 11 में जगह मिली। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज को मौका मिला।

    13:30 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेगे, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो।

    13:00 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, शिवम दुबे/रियान पराग, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद/अर्शदीप सिंह।

    12:42 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL Live Score: श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद पहली बार खेलेंगे

    घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर पहली बार भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे।

    12:13 (IST) 2 Aug 2024
    India vs Sri Lanka T20 Live Score Online: ऋषभ पंत या केएल राहुल

    ऋषभ पंत ने लगभग दो साल पहले 50 ओवर के मैच में आखिरी बार खेलने के बाद वनडे टीम में वापसी की है। सवाल यह है कि क्या वह सीधे केएल राहुल की जगह वनडे टीम के विकेटकीपर बनेंगे या उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

    12:11 (IST) 2 Aug 2024
    LIVE Cricket Score: कोलंबो में कोहली का शानदार रिकॉर्ड

    भारत को 2024 में अभी कोई वनडे मैच खेलना है। कोलंबो में 10 पारियों में विराट कोहली ने 107.33 की औसत से 644 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं।

    10:17 (IST) 2 Aug 2024
    IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे खेलेंगे रोहित-विराट

    भारतीय टीम साल 2024 में पहली बार वनडे सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद पहली बार 50 ओवरों का मैच खेलेंगे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस साल पहली बार ब्लू जर्सी में दिखाई देंगे। ऋषभ पंत की लगभग 2 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी होगी। हर्षित राणा का डेब्यू हो सकता है।

    10:02 (IST) 2 Aug 2024
    Live Cricket Score: भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे

    नमस्कार! भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। कोलंबो में खेले जाने वाले मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।